Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले
- पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले
- एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान
- नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
- बिहार : 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी नियुक्ति
- जमशेदपुर डीडी बार चाकूबाजी मामले के फरार मुख्य आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित
- बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर
- इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा
Author: News Maati
मास्को । रूस ने दावा किया है कि उसने राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर कीव की ओर से किए गए ड्रोन हमले का जवाब ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल के जरिए दे दिया है। इंटरमीडिएट-रेंज ओरेशनिक एक ऐसी मिसाइल है जिसके बारे में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि इसे इंटरसेप्ट करना नामुमकिन है क्योंकि इसकी कथित वेलोसिटी आवाज की स्पीड से 10 गुना अधिक है। यह मिसाइल न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम है, हालांकि ऐसा कोई संकेत नहीं था कि रात भर के हमले में इस्तेमाल की गई मिसाइल में वे लगे थे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा…
लॉस एंजिलिस। एकेडमी आॅफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने घोषणा की कि कन्नड़ ब्लॉकबस्टर कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1 और हिंदी फिल्म ह्यतन्वी द ग्रेट सहित चार भारतीय फिल्में आॅस्कर 2026 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार की दौड़ में शामिल है। इस श्रेणी में कुल 201 फिल्मों के बीच मुकाबला है। अकादमी ने गुरुवार को 98वें पुरस्कारों के लिए पात्र फिल्मों की प्रारंभिक सूची जारी की। यह सूची सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत सामान्य श्रेणियों में विचार के लिए पात्र फिल्मों की है और नामांकन की घोषणा से पहले का चरण है। नामांकन की घोषणा 22 जनवरी को की जाएगी। ऋषभ शेट्टी…
रांची। झारखंड में किडनी ट्रांसप्लांट की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) और राज हॉस्पिटल को किडनी प्रत्यारोपण का लाइसेंस देने पर सहमति बन गई है। जल्द ही मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम के तहत दोनों संस्थानों को लाइसेंस जारी किया जाएगा। इससे राज्य के गंभीर किडनी रोगियों को इलाज के लिए अब झारखंड से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में रिम्स और राज हॉस्पिटल को किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति देने पर…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा विकसित राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली (एनआईडीएमएस) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। यह एआई-सक्षम राष्ट्रीय मंच देशभर से तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से जुड़ा डेटा एकत्रित कर उसका विश्लेषण करेगा और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनएसजी देश की आंतरिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है और इसकी वीरता, अद्वितीय कौशल व समर्पण के कारण देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय…
रामगढ़। प्रदेश भाजपा ने संजीव कुमार बाबला को रामगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया। इस घोषणा के बाद जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश पैदा हो गया। युवा पढ़ी के हाथों में पार्टी की कमान मिलने पर युवाओं ने नए जिला अध्यक्ष का गर्म जोशी से स्वागत किया। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई। मनीष जायसवाल के सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे समेत कई नेताओं ने बावला का किया स्वागत। नए जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला का शहर के सुभाष चौक पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के युवा नेता नीरज प्रताप सिंह…
नई दिल्ली । दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में कुल 98 आरोपियों में से 52 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया है, जबकि शेष आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में 5 आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में अब 41 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलेगा। इस मामले में अगली सुनवाई अब 29 जनवरी को होगी। अदालत ने पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। रांची के लोकभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही वे झारखंड के 18वें चीफ जस्टिस बन गए। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी चीफ जस्टिस की नियुक्ति संबंधी वारंट को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश, झारखंड सरकार के कई मंत्री, महाधिवक्ता राजीव रंजन, जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक के परिजन और राज्य सरकार…
रांची। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड के रामगढ़ स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के डाक निरीक्षक को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने 7 जनवरी 2026 को रामगढ़ स्थित प्रधान डाकघर के डाक निरीक्षक के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता से रामगढ़ स्थित प्रधान डाकघर में नियुक्ति देने के बदले 30,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रामगढ़ स्थित प्रधान डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद पर नियुक्ति देने के बदले शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए…
रांची। मैक्लुस्कीगंज में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यह झारखंड का सबसे ठंडा क्षेत्र साबित हो रहा है। न्यूनतम पारा माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रांची के शहरी क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम लेकिन बाहरी क्षेत्रों में ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। आसपास के क्षेत्रों में कोहरे और कनकनी का असर देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान शून्य से नीचे जाते ही जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोग दिनभर ठिठुरने को मजबूर रहे। भीषण ठंड…
नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा केंद्र सरकार सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए एक कैशलेस इलाज योजना जल्द शुरू करेगी। इसके तहत दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले भले इंसान को 25 हजार रुपये का इनाम भी मिलेगा और पीड़ित को अस्पताल में सात दिन तक रहने पर 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज का खर्च इंश्योरेंस कंपनियां वहन करेंगी और जहां इंश्योरेंस नहीं होगा वहां सरकार रोड सेफ्टी फंड से खर्च उठाएगी। गडकरी ने यहां गुरूवार को देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन…