Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
सिवान । बिहार के सिवान में एक बार फिर से पुलिस की बंदूक गरजी है। पुलिस ने जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के ज्लेवरी लूट कांड के आरोपी का एनकाउंटर किया है। आरोपी को दोनों पैरों में गोली लगी है। 6 मई को सिवान के जमापुर बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में लूट हुई थी। इसी लूटकांड के आरोपी का एनकाउंटर सोमवार की भोर में हुआ। उसके पैरों में पुलिस की गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस तरह से बिहार पुलिस ने एक बार फिर से अपराधियों को जीरो टोलरेंस का पाठ…
यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर ईरान को लेकर बातचीत हुई। इजरायल के सरकारी टीवी चैनल कान टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं ने ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने की संभावना पर चर्चा की। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी के हवाले से कहा गया कि अगर ईरान के खिलाफ युद्ध दोबारा शुरू होता है, तो अमेरिका और इजरायल मिलकर हमला कर सकते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन सभी मोर्चों पर…
सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े 5 बजे ट्रेन में आग लगने की बात सामने आई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। समय रहते उठाए गए जरूरी कदम की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।बताया जा रहा है…
स्टॉकहोम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ कमांडर ग्रैंड क्रॉस सम्मान से सम्मानित किया गया। स्वीडन यात्रा के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ स्वीडन के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, जो विदेशी नागरिकों और वैश्विक स्तर पर विशिष्ट योगदान देने वाले नेताओं को दिया जाता है। ‘कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ इस सम्मान की सर्वोच्च श्रेणी मानी जाती है और इसे सरकार प्रमुखों तथा वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस…
रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को देश के सबसे चर्चित और प्रभावशाली जिलाधिकारियों की सूची में स्थान मिला है। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट की ओर से जारी श्रेष्ठ जिलाधिकारी-2026 सर्वेक्षण में उनका चयन किया गया है। इस सूची में देशभर के करीब 100 जिलाधिकारियों को शामिल किया गया है। यह सम्मान प्रशासनिक कार्यशैली, विकास कार्यों, जनसंपर्क, नवाचार, संकट प्रबंधन और प्रभावी नेतृत्व जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर दिया गया है। रांची उपायुक्त को विशेष रूप से जनहित से जुड़े कार्यों, त्वरित निर्णय क्षमता और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण के लिए सराहा गया है। फेम इंडिया की ओर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त 319 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। साथ ही महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए नियुक्त महिला पर्यवेक्षक के पदों पर नियुक्त 19 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र देंगे। इसे लेकर प्रोजेक्ट भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।सहायक आचार्य के पदों पर जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है, उनमें 158 अभ्यर्थियों का चयन इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य तथा 161 का चयन स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पदों पर किया गया है।झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इन अभ्यर्थियों…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) अरगड़ा क्षेत्र में बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने जनआंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सीसीएल अरगड़ा महाप्रबंधक कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया गया है।सांसद मनीष जायसवाल के सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे ने कहा कि अरगड़ा क्षेत्र में सीसीएल प्रबंधन की लापरवाही के कारण लोग लंबे समय से परेशान हैं। लगातार बाधित बिजली आपूर्ति और पेयजल संकट जैसी समस्याओं से आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। श्री…
चतरा। चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ पर गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुआ के समीप पुलिस ने अभियान चला कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य की चार किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान जपुआ गांव निवासी रामचरण दांगी उर्फ रामचंद्र दांगी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन और दो किलो गुड़ जैसा पदार्थ भी बरामद किया है। रविवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर बस का इंतजार कर…
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले का प्रसिद्ध जर्दालू आम अपनी मिठास, सुगंध और विशेष गुणवत्ता के कारण देश-विदेश में लगातार लोकप्रिय हो रहा है। भौगोलिक संकेतक (जीआई ) टैग मिलने के बाद इस आम की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई है। जर्दालू आम को बिहार की कृषि विरासत और भागलपुर की विशेष पहचान मानी जाती है। गर्मियों के मौसम में बाजारों में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है और लोग इसकी मिठास के आनंद के लिए विशेष रूप से इंतजार करते हैं।कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जर्दालू आम अपनी अनोखी खुशबू, पतले छिलके और रेशारहित गूदे के…
छपरा। एशिया के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडाणी ने कहा कि बिहार की प्रगति के लिए अडाणी सूमह 50-60 हजार करोड़ निवेश करेगा। बिजली, सड़क, शिक्षा, स्कूल और विश्वविद्यालय के क्षेत्र में भी अडाणी समूह कार्य करेगा। सरकार को सहयोग कर बिहार की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए जो भी संभव हो किया जाएगा। गौतम अदाणी ने कहा कि यह निवेश बिहार में सड़क, शिक्षा, ऊर्जा, मल्टी मोडल लॉजिस्टिक हब के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जाएगा। इससे बिहार विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा। बिहार में संसाधन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सड़क एवं औद्योगीकरण…