Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला
- एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी
- रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
- हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट
- जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार
- शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई
- एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
- DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
Author: News Maati
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने झारखंड से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत विषयों पर चर्चा की तथा आवश्यक पहल के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुदेश ने झारखंड में जेपीएससी एवं जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं, पेपर लीक एवं वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी देते हुए मामले की सीआइडी तथा ईडी से जांच कराने की मांग की। सुदेश ने केंद्रीय गृह मंत्री से कहा कि…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) व झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक, ओएमआर शीट में हेराफेरी व सीट बेचने, सेटिंग करने के मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपितों के बारे में सीआईडी ने विशेष अदालत में पूरी जानकारी जमा की है। आरोपितों का पारिवारिक व आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी सीआईडी ने कोर्ट को दी है। जेपीएससी की परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के संचालक रामबीर सिंह के बारे में सीआईडी को जानकारी मिली है कि उसने वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश में दारोगा बहाली में प्रारंभिक…
पटना। आय से अधिक संपत्ति के आरोप में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार को लघु जल संसाधन विभाग के सारण में अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के छह ठिकानों पर छापामारी की। पटना, मुंबई, छपरा और गोपालगंज में की गई छापामारी में करीब चार करोड़ रुपये के जमीन और फ्लैट होने की जानकारी मिली है। यह अचल संपत्तियां इंजीनियर की मां सुनैना देवी और पत्नी कंचन कुमारी के नाम पर खरीदी गई हैं। तलाशी के दौरान एक लाख 96 हजार नकद और 76 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, गाड़ी और महंगी वस्तुओं की खरीदारी से जुड़े बिल बरामद हुए…
नई दिल्ली । एक बार फिर अपनी गर्मजोशी भरी दोस्ती का मजबूत प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में द्विपक्षीय चर्चा खत्म करने के तुरंत बाद एक ही कार में सवार होकर इनोप्रॉम प्रदर्शनी देखने पहुंचे। यह प्रदर्शनी दोनों देशों के उद्योग और व्यापार मंत्रालयों द्वारा आयोजित की जाती है। दोनों नेताओं ने इसी तरह की दोस्ती 31 अगस्त को किर्गिस्तान में भी दिखाई थी, जब बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बातचीत के बाद वे एक ही कार में विश्व नोमैड…
नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया अपने सबसे जटिल दौर से गुजर रही है और ऐसे समय में ब्रिक्स को संभावित सहयोग से आगे बढ़कर व्यावहारिक आर्थिक सहयोग की दिशा में काम करना होगा। अपने संबोधन की शुरूआत में पेजेश्कियन ने भारत सरकार और भारतीय जनता का बैठक की मेजबानी…
नई दिल्ली। ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन के दौरान दुनिया भर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बता दिया कि ब्रिक्स देशों’ के सामने जी-7 देश कहां खड़े हैं। उन्होंने मंच से अपने शब्दों के जरिए स्पष्ट कर दिया कि पिछले 5 सालों में, दुनिया की जीडीपी का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से का योगदान ब्रिक्स देशों ने दिया है, जबकि तथाकथित जी7 यानी ग्रेट 7 देशों का योगदान इसमें सिर्फ 29 प्रतिशत रहा है।नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स आज वैश्विक अर्थव्यवस्था, नवाचार और व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” है और पिछले 12 वर्षों में भारत ने इसी मंत्र को अपनी आर्थिक और व्यापारिक नीतियों का आधार बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिजनेस फोरम में मौजूद सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा, “आप सभी का ब्रिक्स बिजनेस फोरम में…
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स और जी-7 के बीच आर्थिक प्रदर्शन की तुलना करते हुए शुक्रवार को कहा कि पिछले पांच वर्षों में विश्व के सकल घरेलू उत्पाद में ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक रही, जबकि जी-7 की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत रही। इसी अवधि में वैश्विक आर्थिक वृद्धि में ब्रिक्स का योगदान आधे से अधिक रहा।ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पुतिन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा कई बार प्रतिबंधों, परिवहन मार्गों में बाधा और अन्य दबावों का रूप ले रही है। इसके बावजूद ब्रिक्स देशों के बीच व्यावसायिक सहयोग और निवेश वैश्विक आर्थिक संबंधों को…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें महान तमिल कवि, दार्शनिक एवं संत तिरुवल्लुवर की अमर कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया। मोदी ने कहा कि यह पुस्तक महान तिरुवल्लुवर के शाश्वत ज्ञान परंपरा को भाषा और भौगोलिक सीमाओं के पार पहुंचाती है। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को यह किताब देते हुए कहा, “यह तमिल संत तिरुवल्लुवर की 2000 साल पहले लिखी किताब है, जो मानव जीवन के मूल्यों और उससे जुड़ी विशेषताओं पर आधारित है।भारत मंडपम में हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सेना, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) और रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। कोलकाता मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर रांची पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रिंग रोड स्थित एक होटल से पकड़ा। आरोपी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित आरटीसी स्कूल, लवकुश टावर का रहने वाला है। आरोपी गौतम कुमार के…