Author: News Maati

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) पब एंड बार के बाहर शनिवार रात हुई चापड़बाजी में गंभीर रूप से घायल सरायकेला-खरसावां जिले के करणी सेना युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की सोमवार शाम टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही हिमांशु की मौत की खबर फैली, पूरे जमशेदपुर शहर में तनाव का माहौल हो गया। करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता, क्षत्रिय संघ के सदस्य, समर्थक और मृतक के परिजन भारी संख्या में टीएमएच पहुंच गए। अस्पताल परिसर में देर शाम तक जबरदस्त भीड़ जुटी रही। हिमांशु सिंह की मौत की सूचना मिलते…

Read More

रांची। झारखंड के नवनियुक्त शिक्षक (सहायक आचार्य) प्रदीप कुमार यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नियुक्ति पत्र लेने के मौके पर अपने अनुभव साझा किया। प्रदीप यादव ने बताया कि वो अब तक सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सिर्फ टीवी स्क्रीन या न्यूज़पेपर की हेडलाइंस में ही देखते रहे थे। आज के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीधे सीएम के समक्ष खड़ा होकर उनसे मिलने और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने का मौका मिलना गर्व की बात और उत्साह का पल है। बिना एक रुपया दिए बेटे को मिली सरकारी नौकरी : नवनियुक्त शिक्षक प्रदीप यादव ने एक संस्मरण…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को कई डिजिटल पहलों की शुरुआत की, जिनमें ‘आयुष्मान सारथी–पीएम-जय व्हाट्सएप चैटबॉट’ और ड्रग रजिस्ट्री शामिल हैं। इनका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर और प्रभावी डिलीवरी तथा लाभार्थियों की संतुष्टि को बढ़ाना है।यह चैटबॉट लाभार्थियों को कहीं भी और कभी भी जरूरी पीएम-जय सेवाएं उपलब्ध कराता है, जिससे उन्हें सरकारी दफ्तरों या कॉल सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मंत्री ने एक कार्यक्रम में बताया कि यह सिस्टम सुरक्षित एपीआई आधारित इंटीग्रेशन के जरिए पीएम-जय सिस्टम से जुड़ा है और व्हाट्सएप पर ही रियल-टाइम जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराता है। आयुष्मान…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को 1 जुलाई से व्यावसायिक ग्राहकों के लिए पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री पर घरेलू ईंधन आपूर्ति की सुरक्षा के उद्देश्य से लगाए गए अस्थायी प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से औद्योगिक, संस्थागत और परिवहन क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ता फिर से पेट्रोल पंपों से बिना किसी लिमिट के ईंधन खरीद सकेंगे। सरकार के एक आदेश के अनुसार, अब व्यावसायिक खरीदार खुदरा पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल की खरीद पहले की तरह सामान्य तरीके से कर सकेंगे। उन पर किसी प्रकार की मात्रा संबंधी पाबंदी लागू नहीं…

Read More

पटना। राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि सभी जिला अस्पतालों को चरणबद्ध तरीके से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा राजधानी के दरियापुर भट्ठी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के दौरान की। कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बिहार के पांच जोन में 11 लेवल-थ्री और पांच लेवल-टू ट्रामा सेंटर बनाए जा रहे…

Read More

रांची। हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में नेशनल शूटर तारा शाहदेव प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा काट रहे रकीबुल हसन उर्फ रंजीत कोहली को राहत नहीं मिली है। सुनवाई के बाद खंडपीठ ने सोमवार को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने राहत देने से इंकार करते हुए कहा कि फिलहाल उसे जमानत नहीं दी जा सकती। रकीबुल की ओर से अधिवक्ता मुख्तार अंसारी ने पक्ष रखते हुए दलील दी कि उनका मुवक्किल करीब आठ वर्ष से जेल में है। ऐसे में उसे जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। हालांकि, खंडपीठ ने…

Read More

रांची । झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे। उन्हें समन भेज कर सोमवार को रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। रोहित उरांव की ओर से ईडी को पत्र लिखकर समय देने की मांग की गई है। कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव को भी 30 जून को ईडी कार्यालय में बुलाया गया है। रोहित उरांव की ओर से ईडी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि उन्हें अपने पक्ष में दस्तावेज तैयार करना है, जिसमें उन्हें वक्त…

Read More

रांची । झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो रही है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) हर घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म देंगे और उनका सत्यापन करेंगे। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं की पहले से मैपिंग हो चुकी है, उन्हें फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार का दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि इस अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह…

Read More

रांची । ​छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच (यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप)की ओर से पतराटोली काँके मे बाल संस्कार केंद्र (अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित)में सम्मान समारोह का आयोजन क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस मौके पर काव्य नाथ शहदेव (छात्र,जवाहर विद्या मंदिर श्यामली,डोरंडा) को भजन,कीर्तन,सुन्दरकांड, हारमोनियम वादन के क्षेत्र में एवं सुलोचना शहदेव को आधुनिक संगीत,देशभक्ति की शिक्षा,संस्कारिक ज्ञान देने के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप मे उपस्थित विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के वरीय संरक्षक अरविंद कुमार शर्मा एवं अवधेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए पार किया है, साथ ही कुकिंग गैस का उत्पादन बढ़ाने के लिए तेजी से रिफाइनरियों में बदलाव किए। इन उपायों ने देश को आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी ऊर्जा आपूर्ति में रुकावट से निपटने में मदद की। चार महीने तक होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से आई चुनौतियों का जिक्र करते हुए पुरी ने कहा कि सरकार ने बिना रुकावट ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को इस व्यवधान के असर से बचाने के लिए…

Read More