Author: News Maati

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति पर एक बार फिर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि चार वर्ष बीत जाने के बावजूद जांच अब तक पूरी क्यों नहीं हो सकी और सीआईडी को सौंपी गई जांच आखिर किस चरण में है। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ ने मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान यह भी सवाल उठाया कि सीआईडी की जांच फिलहाल केवल पलामू जिले…

Read More

नई दिल्ली। विकसित भारतझ्रगारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) अधिनियम बुधवार से पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगा। यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार, आजीविका सुरक्षा और गांवों के सतत विकास को नई मजबूती देगा। इसके तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की वैधानिक गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। अधिनियम के देशव्यापी क्रियान्वयन से पहले केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी वक्तव्य में कहा कि कोई भी पात्र ग्रामीण श्रमिक एक भी दिन काम से वंचित न रहे, यह सरकार की सर्वोच्च…

Read More

रांची। झारखंड क्षत्रिय महासंघ ने जमशेदपुर में हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष कुमार पर हुए चाकू से जानलेवा हमले की घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। महासंघ ने इस घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार और प्रशासन यदि दोषियों के विरुद्ध ठोस त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो महासंघ की ओर से राजपूत समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और…

Read More

रामगढ़। गिरिडीह जिले के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के मामले में उनकी पत्नी रीता कुमारी ने मांडू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने गांव के 10 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।रबोध गांव निवासी रीता कुमारी ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनके पति मंगलवार को मांडू थाना क्षेत्र के हुवाग स्थित सियारी टांड़ में अपनी जमीन पर लगे बोरिंग और सबमर्सिबल पंप देखने…

Read More

जमशेदपुर । भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मंगलवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या पुलिस संरक्षण में हुई है। उन्होंने मांग की कि हत्या में शामिल आरोपितों के साथ-साथ घटना स्थल पर मौजूद और अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और सभी दोषियों…

Read More

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने एजेंसी को पत्र भेजकर पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया है। उधर, पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव को 30 जून को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। सूत्रों के अनुसार, रोहित उरांव और रामेश्वर उरांव दोनों ने ईडी को भेजे पत्र में कहा है कि अपने पक्ष से जुड़े आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के…

Read More

दिल्ली । बिहार के भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की थी। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की भी मांग की गई थी। इसके साथ ही एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई थी।…

Read More

रामपुर । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के मुद्दे पर जारी सियासी घमासान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। रामपुर में 690 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो लोग कभी रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे और ‘जय श्रीराम’ के नारों का विरोध करते थे, वही आज आस्था की दुहाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर के शाहबाद में करीब 690 करोड़ रुपए की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास…

Read More

पुणे । केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया कानूनी विवाद सामने आया है। आरोपी सिया गोयल का वकील बताने वाले एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपए की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि साहिल गोयल ने मीडिया के सामने उनके खिलाफ झूठे, भ्रामक और मानहानिकारक बयान दिए, जिससे उनकी पेशेवर छवि और प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा। कानूनी नोटिस में एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि सिया गोयल ने विधिवत वकालतनामा (अथॉरिटी लेटर) पर हस्ताक्षर कर उन्हें अपना कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त किया था। यह नियुक्ति…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संस्कृत सुभाषित शेयर किया। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है। आइए, एकजुटता के साथ आगे बढ़ें और मिलकर भारतवर्ष के हर लक्ष्य को हासिल करें।” पीएम ने संस्कृत श्लोक “समानो मन्त्रः समितिः समानी समानं मनः सह चित्तमेषाम्। समानं मन्त्रमभि मन्त्रये वः समानेन वो हविषा जुहोमि॥” भी साझा किया है।जिसका हिंदी अर्थ है कि हमारे संकल्प समान हों, हमारी सभा एक हो और हमारे हृदय तथा विचारों में पूर्णत: समानता हो।…

Read More