Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
Author: News Maati
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड की टेटिया ग्राम पंचायत से ‘पंचायत विकास दिवस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का भी श्रवण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की समीक्षा, स्थानीय समस्याओं पर चर्चा और उनके समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना…
रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.305 किलोग्राम अफीम के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सनिका मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अफीम के अलावा एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तैमारा की ओर से बाइक पर अवैध अफीम लेकर रामपुर क्षेत्र में बेचने के उद्देश्य से आने…
रांची। झारखंड के कुख्यात सुजीत कुमार सिन्हा की पत्नी एवं विचाराधीन कैदी रिया सिन्हा को रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से चाईबासा मंडल कारा स्थानांतरित किए जाने के बाद बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। जेल में प्रवेश के दौरान की गई तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन समेत कई प्रतिबंधित सामान बरामद हुए। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिया सिन्हा को चाईबासा मंडल कारा लाया गया। जेल के महिला वार्ड में प्रवेश से पहले नियमानुसार उसकी गहन…
दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर मोहर्रम के अवसर पर ताजिया विसर्जन एवं पहलाम के बाद उपद्रव और मारपीट की घटना से इलाके में तनाव फैल गया। उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों और मंदिर परिसर में हमला कर तोड़फोड़ की। घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है इस दौरान हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया गया। तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देररात कुछ लोगों ने बरिऔल चौक और…
रांची। प्रकृति ने झारखंड को पहाड़ों में शांत वादियों के साथ कलकल बहती निर्मल जलधारा के साथ कई नदियों और जलप्रपात का सौगात दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ इस प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा लेने रांची के करीब 40 किलोमीटार दूर जोन्हा जलप्रपात पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद अपनी कार ड्राइव करते हुए जोन्हा फॉल पहुंचे। इस दौरान कार में उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चे भी मौजूद थे। गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने खुद अपने मोबाइल से हेमंत सोरेन की वीडियो भी बनाया। हेमंत सोरेन ने बाद में…
रांची। प्रभु जगन्नाथ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। रथ का काम जारी है। 29 जून को देव स्नान यात्रा का शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रभु एक पक्ष तक बीमार रहेंगे। यानी, एकांतवास में चले जाएंगे। 15 जुलाई को नेत्रदान होगा और अगले दिन 16 जुलाई को रथयात्रा निकलेगी और इसी दिन से दस दिवसीय मेले का भी शुभारंभ हो जाएगा। रांची के धुर्वा स्थित प्रभु जगन्नाथ का मंदिर 1691 में बना है। 250 फीट ऊंची पहाड़ी पर बना वर्तमान मंदिर का पुननिर्माण 1991 में हुआ।पुरी की तरह ही हर वर्ष रथयात्रा का आयोजन होता है। दस दिवसीय…
सीवान। शहर के महादेव रोड स्थित कचहरी दुर्गा मंदिर में रविवार की संध्या साढ़े पांच बजे मां दुर्गा की प्रतिमा के गले से दो सोने के हार चोरी होने की घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि इस मंदिर में हार चोरी की यह दूसरी घटना है. पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह कुछ देर के लिए मोटर चालू करने बाहर गए थे. इसी दौरान एक युवती मंदिर में पहुंची और श्रद्धालु की तरह “मां” कहकर प्रतिमा के सामने खड़ी हो गई। मौका मिलते…
पेरिस। फ्रांस में इस हफ्ते भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं पर अधिक बेहद बढ़ गया है और 24 जून से अब तक देश में करीब 1,000 लोगों की मौतें हुई है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच जाने से इमरजेंसी कॉल में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। पब्लिक हेल्थ फ्रांस ने रविवार को बताया कि बुधवार (24 जून) से अब तक देश में सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 1,000 से अधिक अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं। एजेंसी के अनुसार, इस आपदा का सबसे ज्यादा असर उन इलाकों में देखा गया जो…
रांची। झारखंड क्षत्रिय महासंघ की ओर से रविवार को नेवरी विकास स्थित परिसर में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और समाज को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से महासंघ की नई कार्यकारी समिति का गठन किया गया। इस दौरान जितेंद्र सिंह को झारखंड क्षत्रिय महासंघ का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी में राधाचरण सिंह को उपाध्यक्ष, हरिशंकर सिंह को सचिव, मनोज सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा कुलेश्वर राय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अभिनय सिंह, शिव नारायण सिंह उर्फ शिबू सिंह, रामेश्वर दयाल सिंह, रामप्रवेश सिंह…
नई दिल्ली। घर-घर होम्योपैथी अभियान के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा जगत के वरिष्ठ चिकित्सकों, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के सम्मान में गुरु श्री सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन एवं रिजॉइस हेल्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 5 जुलाई को अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-19, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य उन वरिष्ठ चिकित्सकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने ज्ञान, अनुभव, सेवा और समर्पण के माध्यम से होम्योपैथी चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आयोजन में देशभर के सैकड़ों प्रतिष्ठित एवं…