Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
Author: News Maati
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण से संबंधित दो महत्वपूर्ण विधेयक सोमवार को विधानसभा में ध्वनि मत से पारित हो गए। इसके साथ ही, राज्य सरकार के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पिछली सरकार के दौरान तैयार की गई ओबीसी सूची को रद्द करने का रास्ता साफ हो गया है। विधानसभा द्वारा पारित किए गए दो विधेयक “पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग (अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति के अलावा) सेवाओं और पदों में रिक्तियों के आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2026” और “पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग (संशोधन) विधेयक 2026″…
नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को मौत के लगभग 130 दिनों के बाद 4 जुलाई को दफनाया जाएगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा खामेनेई के जनाजे और दफनाने की रस्मों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया था। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को दफनाने का कार्यक्रम 4…
पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सोमवार को औचक निरीक्षण के लिए अचानक पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। उनके इस औचक दौरे से पार्टी दफ्तर में मौजूद नेताओं और कार्यकतार्ओं के बीच अचानक हलचल तेज हो गई और सभी अलर्ट मोड में आ गए। नीतीश कुमार के साथ जेडीयू एमएलसी संजय गांधी और उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। दफ्तर में आज होने वाली मंत्रियों की जनसुनवाई से ठीक पहले नीतीश कुमार वहां पहुंचे थे। उन्होंने करीब 10 मिनट तक पूरे कार्यालय परिसर का घूम-घूमकर जायजा लिया और वहां मौजूद कुछ लोगों से बातचीत…
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला बोला। पीलीभीत पहुंचे सीएम ने कहा कि अगर यूपी में साइकिल चलती रहती तो दंगे होते रहते। सपा के लोग कट्टे बनाते थे, हम लोग ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं। । जनता ने साइकिल को पंचर कर दिया है। सीएम योगी ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया। योगी ने कहा कि सपा की सरकारों में माफिया को संरक्षण मिलता रहा। सपा सरकार में सिर्फ सैफई का विकास होता था। हम सभी जिलों का विकास कर रहे हैं।…
बेगूसराय । बिहार के बेगूसराय जिले में रविवार देर रात सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के पास एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी हिमांशु कुमार, सनी कुमार, सिकंदर महतो और ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक,…
नई दिल्ली । अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा में कथित गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही सुना जाएगा। यह याचिका अधिवक्ता अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव की ओर से दाखिल की गई है। इसमें मांग की गई है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि श्री राम…
पुरी । भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों के पारंपरिक स्नान अनुष्ठान का आयोजन सोमवार तड़के 12वीं शताब्दी के मंदिर परिसर में किया गया। इस दौरान देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान यात्रा वार्षिक रथ यात्रा का पूर्व आयोजन मानी जाती है। इस अवसर पर भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को गर्भगृह से बाहर लाया जाता है और सार्वजनिक रूप से 108 कलशों के जल से पवित्र स्नान कराया जाता है। मंदिर परिसर में बने ऊंचे मंच पर आयोजित इस अनुष्ठान का दर्शन श्रद्धालु मंदिर के सामने…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कड़रू इलाके से तीन बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चों की उम्र करीब 11 से 12 वर्ष है। लापता बच्चों में बेलाल और सूरज महतो की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे बच्चे की पहचान संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।परिजनों के मुताबिक, तीनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई,…
इस्लामाबाद/काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमाई गतिरोध एक बार फिर हिंसक मोड़ ले चुका है। पाकिस्तान सरकार ने पुष्टि की है कि उसकी सेनाओं ने खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एक बड़ा सैन्य अभियान चलाया। पाकिस्तान का दावा है कि इस सुनियोजित जमीनी और हवाई कार्रवाई में कम से कम 29 आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं, दूसरी ओर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे ‘कायरतापूर्ण’ बताया है और बड़े पैमाने पर आम नागरिकों के मारे जाने का दावा किया…
रांची। झारखंड क्षत्रिय महासंघ की ओर से रविवार को नेवरी विकास स्थित परिसर में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और समाज को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से महासंघ की नई कार्यकारी समिति का गठन किया गया। इस दौरान जितेंद्र सिंह को झारखंड क्षत्रिय महासंघ का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी में राधाचरण सिंह को उपाध्यक्ष, हरिशंकर सिंह को सचिव, मनोज सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा कुलेश्वर राय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अभिनय सिंह, शिव नारायण सिंह उर्फ शिबू सिंह, रामेश्वर दयाल सिंह, रामप्रवेश सिंह…