Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
Author: News Maati
नई दिल्ली। जुलाई के पहले दिन अच्छी खबर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की है। इस कटौती के बाद दिल्ली में अब इसका रेट ₹2,930 रह गया है। इससे पहले यह ₹3,113.50 में मिल रहा था। हालांकि घरों में यूज होने वाले 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में काफी बढ़ोतरी की गई थी। आज की कटौती के बाद लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर की…
रांची। जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में डीडी बार के बाहर हुई बर्बर चाकूबाजी और करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में हेमंत सरकार ने सख्त कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर उपजे भारी जन-आक्रोश के बाद, सरकार के निर्देश पर जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) के एसएसपी पीयूष पांडे और सरायकेला की एसपी निधि द्विवेदी को पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही, इस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बहाल रखने के लिए राज्य सरकार ने तीन शीर्ष अधिकारियों को सीधे मोर्चे पर उतारा है।…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार एंड कैफे के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड का मामला मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा तो राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। दूसरी ओर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि जिला प्रशासन ने डीडी बार एंड कैफे को सील कर उसके लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और संचालन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भाजपा नेता सह डीडी बार एंड कैफे के मालिक नीरज सिंह समेत 11 लोगों को…
रांची। रांची की महापौर रोशनी खलखो और उपमहापौर नीरज कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रांची के समग्र एवं सुनियोजित शहरी विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा पर्यावरण-अनुकूल आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान महापौर रोशनी खलखो ने रांची की तेजी से बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण से उत्पन्न चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर में बेहतर सड़क नेटवर्क, प्रभावी जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छता सेवाओं के विस्तार, हरित क्षेत्रों के विकास तथा अन्य…
रांची। सदर अस्पताल, रांची में बुंडू प्रखंड के आनेडीह निवासी सुलोचना देवी की सफल सर्जरी कर ऑपरेशन के बाद 1.45 किलोग्राम (आकार 18×16 सेंटीमीटर) तिली निकाला गया। आयुष्मान योजना के तहत किए गए नि:शुल्क इलाज के तहत सदर ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों की सलाह पर सर्जरी विभाग ने बीते 15 जून 2026 को लैप्रोस्कोपिक तकनीक से सफल ऑपरेशन किया। सदर अस्पाताल के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सर्जरी के बाद मरीज का हीमोग्लोबिन बढ़कर 11 ग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया। लेकिन सर्जरी के बाद मरीज के स्वास्थ्य में सुधार होने पर मंगलवार को उन्हें अस्पताल…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को हूल दिवस के अवसर पर हूल क्रांति के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, वीरांगना फूलो-झानो, चुन्नी मांझी और सुबी हांसदा को नमन करते हुए ‘हूल जोहार’ कहा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि 30 जून 1855 को भोगनाडीह से शुरू हुई हूल क्रांति शोषण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का ऐतिहासिक प्रतीक है। वीर पुरखों ने जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, लेकिन अन्याय के सामने कभी झुके नहीं।…
दुमका। हूल दिवस के अवसर पर जामा विधानसभा क्षेत्र के लकड़जोड़िया में आयोजित मेले में उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला। जब पूर्व विधायक सीता सोरेन आम लोगों के बीच पूरी तरह घुल-मिल गईं। सबसे पहले उन्होंने वीर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हूल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका कारवां सीधे फुटबॉल मैदान में लगे मेले की ओर बढ़ा। मेले में पहुंचते ही सीता सोरेन ने दुकानों का भ्रमण किया। लोगों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह जलेबी की दुकान पर पहुंचीं,…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों के सचिवों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें प्रमुख नीतिगत सुधारों, प्रशासनिक दक्षता, कारोबार सुगमता तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार की दीर्घकालिक रणनीति की समीक्षा की गई। करीब चार घंटे चली इस बैठक में कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा, प्रधान सचिव शक्तिकांत दास, सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) के सचिव तथा विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिव शामिल हुए। मौजूदा वित्तीय वर्ष में यह प्रधानमंत्री की सभी केंद्रीय सचिवों के साथ…
नई दिल्ली । राम मंदिर चढ़ावा में कथित गबन की जांच अब वित्तीय आॅडिट चरण में पहुंच गई है। अयोध्या पुलिस ने उन सात बैंकों से पिछले पांच वर्षों के बैंकिंग रिकॉर्ड मांगे हैं, जहां गिरफ्तार किए गए आठों आरोपियों और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते संचालित हैं। पुलिस के अनुसार, जांच एजेंसियों ने विस्तृत बैंक स्टेटमेंट, लेन-देन का इतिहास, केवाईसी दस्तावेज, जमा रिकॉर्ड और अन्य बैंकिंग विवरण मांगे हैं, ताकि वित्तीय लेन-देन की पूरी कड़ी को दोबारा तैयार किया जा सके और श्रद्धालुओं के चढ़ावे के कथित दुरुपयोग से जुड़े किसी भी संदिग्ध धन प्रवाह की…
पटना। बिहार कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का नया निदेशक नियुक्त किया जाएगा। फिलहाल उन्हें एसपीजी में विशेष ड्यूटी अधिकारी (OSD) के रूप में तैनात करने की मंजूरी दी गई है। अमित कुमार वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में स्पेशल महानिदेशक (स्पेशल डीजी) के पद पर कार्यरत हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने मंगलवार को उनकी नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया।