Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
Author: News Maati
पटना। बिहार सरकार ने भागलपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा और सीतामढ़ी में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विशेष क्षेत्रों (कोर क्षेत्र सहित) में जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और किसी भी प्रकार के नए निर्माण कार्य पर एक वर्ष के लिए रोक लगा दी है। इन चार शहरों में टाउनशिप क्षेत्रों का मास्टर प्लान तैयार किया जाना है। जिसे देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 30 जून 2027 तक प्रभावी रहेगा। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रतिबंध के दौरान अधिसूचित क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण, भूमि…
रांची। झारखंड में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 का मसौदा तैयार कर आनलाइन प्लेटफार्म पर देते हुए इस पर हितधारकों से सुझाव मांगे हैं। ड्राफ्ट में नए उद्यमियों के लिए कई सुविधाओं का जिक्र किया गया है और कोशिश की गई है कि इसके माध्यम से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को रफ्तार मिले। इसके माध्यम से राज्य को एक अग्रणी औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रस्तावित नीति में लघु कुटीर एवं मध्यम उपक्रमों को झारखंड में निवेश करने के…
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लखनऊ के प्रेरणा स्थल पर आयोजित अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए साफ कहा कि वर्ष 2027 में यूपी में भाजपा सिर्फ हैट-ट्रिक नहीं पूरा करेगी, बल्कि 2029 में दिल्ली में एनडीए की सरकार बनाने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। राम मंदिर के दान कोष में चोरी पर कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार है। विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भगवान राम का अस्तित्व नहीं मानते थे, उन्हें अब…
देवघर। देवघर स्थित एम्स में इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों को जल्द ही ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत करते हुए विश्राम गृह निर्माण के लिए एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। झारखंड के दूरदराज के जिलों के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए एम्स देवघर पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को ठहरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी आवश्यकता को देखते हुए विश्राम गृह के निर्माण की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित विश्राम गृह…
मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन और विशिष्ट अतिथि डीआईजी नौशाद आलम ने बढ़ाया बच्चों का हौसला मेसरा (राँची): सेंट्रल अंजुमन कांके के तत्वावधान में रविवार को रिमपाल कम्युनिटी हॉल में प्रखंड स्तरीय ‘प्रोत्साहन सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह की अध्यक्षता हाजी अब्दुल रहमान ने की,जबकि मंच संचालन नूर अहमद और मुफ्ती अफरोज कासमी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में पूरे प्रखंड से जैक बोर्ड में 80% से अधिक और सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड में 90% या उससे अधिक अंक लाने वाले कुल 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया…
पटना। राजधानी पटना समेत बिहार के कई प्रमुख शहरों में जल्द ही विश्वस्तरीय बस डिपो और आधुनिक बस टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इसके लिए पटना और आसपास के क्षेत्रों सहित 30 से अधिक स्थानों पर सरकारी जमीन चिह्नित कर ली है। इन परियोजनाओं को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा, जहां यात्रियों को दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के बस टर्मिनलों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पटना में करीब पांच एकड़ भूमि पर नया बस डिपो प्रस्तावित है। इसके अलावा पालीगंज, मोकामा और नौबतपुर में लगभग एक-एक एकड़ सरकारी भूमि चिह्नित…
रांची। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे शराब पीने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वाले पब-बार के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शराब दुकानों के बाहर लोग वाहन खड़े कर खुलेआम शराब पीते हैं और हुड़दंग करते हैं। इससे राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और परिवारों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की…
रांची। भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत रांची जिले में इन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल आॅफिसर (बीएलओ) रविवार सुबह से ही घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच इन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण और संग्रहण कर रहे हैं।उपायुक्त ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन सुबह अधिक से अधिक घरों तक पहुंचकर फॉर्म का वितरण और संग्रहण सुनिश्चित करें, क्योंकि इस समय अधिकांश मतदाता अपने घरों पर उपलब्ध रहते…
चतरा। राजद का 30वां स्थापना दिवस रविवार को चतरा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भोगता ने केक काटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया और पार्टी के नेताओं एवं कार्यकतार्ओं को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय को मजबूत करने वाला एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया है। भोगता ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के योगदान का उल्लेख…
रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्री की सुरक्षा संबंधी मांग पर निशाना साधते हुए कहा कि डीजीपी को पत्र लिखने के बजाय उन्हें एएसआई अजय सिंह के पास जाना चाहिए। सोशल मीडिया मंच एक्स पर बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि झारखंड पुलिस में डीजी और आईजी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों की हैसियत खत्म हो चुकी है। उनका आरोप है कि पुलिस महकमे में वास्तविक निर्णय एक एएसआई स्तर के अधिकारी की मर्जी से लिए जा रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए…