Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
Author: News Maati
जमशेदपुर । करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में बीजेपी नेता नीरज सिंह गिरफ्तार। ये गिरफ्तारी राजस्थान के सीकर जिले से हुई है। जमशेदपुर पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से बीजेपी नेता नीरज सिंह को उस समय गिरफ्तार किया, जब वो खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नीरज सिंह के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा रखा था। राजस्थान के सीकर में उनकी मोबाइल की लोकेशन मिली। इसके बाद एस एस पी एहतेशाम वकारिब ने सीकर एसपी को नीरज सिंह के लोकेशन दिया। पूरी जानकारी मिलने के बाद…
रांची। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद अब भाजपा का अगला मुख्य लक्ष्य झारखंड होगा। सरमा ने झारखंड को भाजपा का एक अधूरा एजेंडा बताते हुए कहा कि हालांकि पिछले चुनाव में गठबंधन के स्तर पर कुछ कमियों और अन्य दलों की ओर से वोट काटे जाने के कारण सफलता नहीं मिली, लेकिन असफलता ही सफलता का स्तंभ होती है’। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले चुनाव में भाजपा झारखंड में मजबूती से वापसी करेगी। सरमा ने कहा कि इस समय पूर्वी भारत के लगभग हर राज्य में भाजपा…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी पूरक चार्जशीट में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हाफिज सईद को आरोपी बनाया है। हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) का प्रमुख और संस्थापक बताया जाता है। एनआईए ने सोमवार को जम्मू स्थित विशेष अदालत में यह पूरक चार्जशीट दाखिल की। इसमें हाफिज सईद पर व्यक्तिगत रूप से और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के प्रमुख के तौर पर आरोप लगाए गए हैं। एजेंसी के अनुसार, उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने के प्रस्ताव समेत 28 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक में कुल 29 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से एक मदरसा शिक्षा से जुड़ा प्रस्ताव फिलहाल स्थगित कर दिया गया। कैबिनेट ने स्टार्टअप नीति-2026, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन, होमगार्डों के लिए पांच लाख रुपए तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना और तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना जैसे कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना…
वाशिंगटन । नासा के प्रशासक जैरेड आइजैकमैन ने कहा है कि चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को दोबारा भेजने की होड़ में अमेरिका एक बार फिर चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब यह मुकाबला सालों नहीं, बल्कि महीनों में तय होगा, क्योंकि दोनों देश पृथ्वी से परे मानव की स्थायी मौजूदगी स्थापित करने की अपनी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। अमेरिका की आजादी की 250वीं सालगिरह के मौके पर सीबीएस के ‘फेस द नेशन’ पर एक इंटरव्यू में इसाकमैन ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि बीजिंग चांद पर…
रांची: झारखंड में आतंकी गतिविधियों पर सख्ती बढ़ाते हुए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने बड़ा अभियान शुरू किया है। एटीएस ने राज्य में आतंकवादी संगठन ISIS और अलकायदा से कथित रूप से जुड़े 61 संदिग्धों की पहचान की है। इनमें 12 संदिग्धों का संबंध ISIS और 49 का संबंध अलकायदा से बताया गया है। एटीएस ने इस संबंध में राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को पत्र भेजकर सतर्क रहने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इन सभी…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में अखंड भारत के प्रबल समर्थक और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर एक महत्वपूर्ण पार्क या सड़क का निर्माण अथवा नामकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस निर्णय की जानकारी दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अखंड भारत के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले युगपुरुष, भारत सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य…
अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी को लेकर उपजे विवाद के बीच आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आपातकालीन बैठक होने जा रही है। यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मठ ‘मणिराम छावनी’ में दोपहर 3:00 बजे आयोजित की जाएगी। दान में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद ट्रस्ट की यह पहली औपचारिक बैठक है। ट्रस्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक का सबसे संवेदनशील और अहम मुद्दा महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर अंतिम…
पटना। बिहार सरकार स्टेट हाईवे के उन पुलों पर ही टोल टैक्स की वसूली करेगी, जो 250 मीटर से अधिक लंबे हैं। पथ निर्माण विभाग के अधीन ऐसे पुलों की संख्या 94 है। विभाग इन पुलों का सर्वे करा रहा है, जिसके बाद यह तय किया जाएगा कि इनमें किन-किन पुलों पर टोल टैक्स लिया जाएगा। नियम के मुताबिक पुलों की लंबाई के आधार पर टोल टैक्स की राशि तय की जाएगी। सर्वे के दौरान पुल के साथ-साथ उसके एप्रोच रोड की लंबाई भी मापी जाएगी। सम्राट चौधरी कैबिनेट ने एक जुलाई की बैठक में राज्य की सड़कों और पुलों…
रांची। खुफिया सूचना के आधार पर धनबाद, रांची और रामगढ़ पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर किया अटैक। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रिवरसाइड केंद्रीय विद्यालय के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-सामने मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य शिवराज उर्फ शिवा डोम गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि कुजू क्षेत्र से गिरोह के एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह संयुक्त अभियान में…