Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
Author: News Maati
बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विक्रांत भूषण ने इसकी जानकारी दी। एसपी एसटीएफ विक्रांत भूषण ने बताया कि पिछले महीने हांसी में दो अज्ञात लोगों ने कपिल नाम के एक शख्स की हत्या कर दी थी। हांसी में कपिल जिम चलाता था। इस मामले में सिटी हांसी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान दो मुख्य शूटरों (प्रवेश और हिमांशु) की पहचान की गई। दोनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया। उन्होंने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि तीजन बाई का जाना कला और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों…
मैनचेस्टर। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वैभव इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टॉस से पहले तिलक वर्मा ने वैभव को कैप सौंपी। वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। इसी के साथ बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। वहीं, पुरुषों में सचिन…
पटना। बिहार में अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। सरकार जल्द ही 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आपराधिक मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ध्यान रहे कि नीतीश कुमार ने अपने शुरूआती दौर में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए ही…
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में देश की नई रिफाइनरी का लोकार्पण किया। 79,459 करोड़ रुपये की लागत वाली इस रिफाइनरी सह पेट्रो रसायन परियोजना के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने पश्चिम एशिया के संकट के दौरान भारत की सफल कूटनीति का विस्तार से जिक्र किया और कहा कि भारत ने ऊर्जा संकट की सबसे बड़ी चुनौती को दूरदर्शी नीतियों, विविधीकरण और मजबूत कूटनीतिक संबंधों के बल पर पार किया, जिसमें आम नागरिकों पर न्यूनतम बोझ पड़ा। मोदी ने कहा कि पश्चिमी एशिया में युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी और उसकी विभिन्न इकाइयों के बैंक खातों की हस्ताक्षरकर्ता तथा निर्वाचन आयोग के समक्ष पार्टी का प्रतिनिधित्व करने सहित सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से भी स्वयं को मुक्त करने का अनुरोध किया है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, चंद्रिमा भट्टाचार्य के पुत्र सौरभ बसु के हाल ही में ऋतब्रत…
जमशेदपुर। करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। शनिवार को आदित्यपुर पहुंचकर उन्होंने मृतक के पिता अरविंद सिंह और परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और इस मामले में पुलिस की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। आदित्य साहू ने आरोप लगाया…
रामगढ़। रामगढ़ पुलिस अब अपराधियों पर डिजिटल तरीके से नजर रखेगी। एक तरीके से रामगढ़ जिले में अपराध करने वाला हर व्यक्ति पुलिस के डिजिटल शिकंजे में होगा। क्योंकि उसकी हर डिजिटल प्रोफाइल और उसकी निगरानी रामगढ़ जिले के अलावा दूसरे राज्यों में भी रहेगी। ऐसे अपराधियों के सूची में अभी तक 1971 लोग शामिल हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने दी। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण और सक्रिय अपराधियों की प्रभावी निगरानी के लिए क्राईम प्रीवेंशन एंड डिटेक्शन विंग बनाया गया है। यह विंग वारदातों के त्वरित उद्भेदन को…
पटना। बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पांच अहम बिंदुओं पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया है। आर्म्स एक्ट, सांप्रदायिक तनाव, पुलिस पर हमला, हर्ष फायरिंग और पाक्सो-हत्या जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का टास्क दिया गया है। साथ ही इन मामलों के स्पीडी ट्रायल पर भी जोर रहेगा।पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि इन पांच श्रेणियों के मामलों की नियमित समीक्षा करें और लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं। जिलों को ऐसे गंभीर मामलों…
रांची। मेन रोड स्थित राज अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद उत्पन्न विवाद और स्वजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद उपायुक्त ने मामले की जांच कराने का निर्देश दिया था, जिसके तहत सिविल सर्जन कार्यालय ने चिकित्सकीय जांच के लिए दो डाक्टरों को नामित किया है, इनमें डॉ. एस अली और डॉ. राजीव रंजन शामिल हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से दो अधिकारियों को भी जांच दल में शामिल है। सिविल सर्जन डा. प्रभात कुमार…