Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
- रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
Author: News Maati
इंडोनेशिया । भारत ने इंडोनेशिया के साथ मंगलवार को ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति को लेकर करार किया। इससे एक तरफ देश के दक्षिणपूर्व एशियाई देश के साथ संबंध मजबूत होंगे और दूसरी तरफ देश की घरेलू डिफेंस इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इंडोनेशिया भारत में बनी ‘अस्त्र’ एयर-टू-एयर मिसाइलें भी खरीदने वाला है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित ‘अस्त्र’ एक ‘बियॉन्ड-विजुअल-रेंज’ मिसाइल है, जिसे तेजी से दिशा बदलने वाले दुश्मन के विमानों को ट्रैक करके नष्ट करने के लिए बनाया गया है। भारत के इंडोनेशिया को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की अतिरिक्त बैटरीज भी देने की…
रांची । झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। एजेंसी ने उन्हें दूसरा समन जारी कर तलब किया था। रामेश्वर उरांव पूर्वाह्न करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। उनसे कथित अवैध बालू और शराब सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जा रही है। इससे एक दिन पहले सोमवार को ईडी ने उनके पुत्र रोहित उरांव से भी लंबी पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने उनसे अगस्त 2023 में उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी, वहां से बरामद…
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति ने नाटो शिखर सम्मेलन से पहले दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति और यूक्रेन के राष्ट्रपति दोनों ही यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शांति वार्ता में जितनी प्रगति दुनिया को दिखाई दे रही है, वास्तविकता में बातचीत उससे कहीं अधिक आगे बढ़ चुकी है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि हाल ही में उनकी पुतिन से बेहद सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पक्ष बातचीत के माध्यम से युद्ध का समाधान निकालने के इच्छुक हैं। ट्रंप के अनुसार, पुतिन पर युद्ध समाप्त करने…
नई दिल्ली। अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन (ए. बी. सी. ए), रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में गुरु श्री सम्मान 2026″ का भव्य आयोजन द्वारका सेक्टर-19, नई दिल्ली स्थित अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में स्वास्थ्य, समाज सेवा, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अनेक विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. विनोद के. बिधूड़ी, डॉ. साहिल सिंह, डॉ. निरंजन नाइक, महाराजा राजिंदर सिंह शेखावत, डॉ. अभिषेक, विक्रम पहलवान, श्री मुरली मनोहर एवं डॉ . हरचरणजीत…
रामगढ़। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को मिली सटीक खुफिया सूचना के आधार पर तीन जिलों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। धनबाद, रांची और रामगढ़ पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर बड़ा प्रहार किया। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रिवरसाइड केंद्रीय विद्यालय के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-सामने मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देख पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल : पुलिस के मुताबिक, हाल ही में जेल से बाहर आया प्रिंस खान गैंग का सक्रिय सदस्य शिवराज…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत संरचना, उपकरणों, सुरक्षा मानकों और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का जायजा लिया। उन्होंने शूटिंग रेंज के रखरखाव, प्रशिक्षण व्यवस्था, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए मौजूद सुविधाओं की समीक्षा की। परिसर की मौजूदा…
अयोध्या। अयोध्या स्थित रामलला मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को हुई करीब तीन घंटे लंबी आपात बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। ट्रस्ट ने चंपत राय की जगह ट्रस्टी कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चोरी की घटना को ‘लज्जाजनक’ बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक ट्रस्ट कोई ढिलाई नहीं बरतेगा और पूरे मामले की निगरानी के लिए एक समिति भी गठित की गई है। रामलला…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा करते हुए राज्य में इको टूरिज्म के विकास को प्राथमिकता बताया है। सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों एवं चालू वित्तीय वर्ष की कार्य योजना एवं प्राथमिकताओं पर काम तेज करने का निर्देश दया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर कई अंडरग्राउंड कोल माइंस क्षेत्र हैं। इन अंडरग्राउंड माइंस क्षेत्रों को चिह्नित कर टूरिज्म की संभावनाओं पर कार्य योजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, हजारीबाग, रांची सहित…
रांची। झारखंड के पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह को रेरा (झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकार) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश नलिन कुमार सदस्य नियुक्त किया गया है और राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद नगर विकास विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। शीघ्र ही दोनों लोग अपना-अपना प्रभार ग्रहण करेंगे। रियल स्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (आरईआरए, रेरा) में अध्यक्ष और सदस्य के नामों पर चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर मुहर लगाई गई है। दोनों लोगों की नियुक्तियां केंद्रीय अधिनियम ‘भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016′ की धारा-20 एवं धारा-22 में निहित प्रविधानों के…
झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
रांची। झारखंड में शराब घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के बिंदु पर जांच कर रही ईडी ने झारखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से सोमवार को दिनभर पूछताछ की। रोहित उरांव ईडी के दूसरे समन पर पूछताछ में शामिल होने के लिए ईडी के रांची एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचे थे। ईडी ने उनसे पूर्व की उत्पाद नीति के दौरान शराब के धंधे में निवेश, योगेंद्र तिवारी व अधिकारियों-नेताओं के करीबी रहे प्रेम प्रकाश से संबंधों पर भी ईडी ने उनसे पूछताछ की है। रोहित उरांव ने अपने जवाब से ईडी के…