Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान

    July 5, 2026

    देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह

    July 5, 2026

    प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान
    • देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह
    • प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
    • बिहार के 30 से अधिक शहरों में बनेंगे आधुनिक बस डिपो, नीचे बसें-ऊपर मॉल और होटल
    • रांची में खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, कई बारों की जांच
    • एसआईआर के लिए रांची में घर-घर पहुंच जा रहें हैं बीएलओ
    • राजद ने चतरा में मनाया 30वां स्थापना दिवस, सत्यानंद ने पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
    • ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार के 30 से अधिक शहरों में बनेंगे आधुनिक बस डिपो, नीचे बसें-ऊपर मॉल और होटल
    Blog

    बिहार के 30 से अधिक शहरों में बनेंगे आधुनिक बस डिपो, नीचे बसें-ऊपर मॉल और होटल

    News MaatiBy News MaatiJuly 5, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। राजधानी पटना समेत बिहार के कई प्रमुख शहरों में जल्द ही विश्वस्तरीय बस डिपो और आधुनिक बस टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इसके लिए पटना और आसपास के क्षेत्रों सहित 30 से अधिक स्थानों पर सरकारी जमीन चिह्नित कर ली है। इन परियोजनाओं को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा, जहां यात्रियों को दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के बस टर्मिनलों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पटना में करीब पांच एकड़ भूमि पर नया बस डिपो प्रस्तावित है। इसके अलावा पालीगंज, मोकामा और नौबतपुर में लगभग एक-एक एकड़ सरकारी भूमि चिह्नित की गई है। इन स्थानों पर डिपो निर्माण के लिए विभागीय प्रक्रियाएं जारी हैं।

    बीएसआरटीसी के अनुसार, औरंगाबाद में 5.57 एकड़, मुजफ्फरपुर में 5.11 एकड़, गया में 4.95 एकड़, जमुई में 4.72 एकड़ और नवादा में 4.57 एकड़ भूमि पर बड़े बस डिपो विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा बिहारशरीफ, पूर्णिया, मुंगेर (तारापुर), दरभंगा समेत कई जिलों में तीन एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पहले ही चिह्नित की जा चुकी है। वहीं भागलपुर, सहरसा, मधुबनी, किशनगंज, मोतिहारी, छपरा, सुल्तानगंज, बरबीघा, चकाई, सीतामढ़ी, आरा, जहानाबाद, संग्रामपुर, भदौनी और राजगीर जैसे प्रमुख शहरों में भी बस टर्मिनल विकसित किए जाएंगे।

    मल्टी-मॉडल हब के रूप में होंगे विकसित : सभी बस डिपो और टर्मिनलों को मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को एक ही परिसर में परिवहन और अन्य जरूरी सुविधाएं मिल सकें। इन परिसरों में बस संचालन के साथ व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे परियोजनाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

    पांच मंजिला होंगे बस डिपो : निगम के अनुसार, सभी नए बस डिपो पांच मंजिला होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर बस पार्किंग, प्लेटफॉर्म और अत्याधुनिक वर्कशॉप की व्यवस्था होगी। ऊपरी मंजिलों पर निगम कार्यालय, एसी और नॉन-एसी प्रतीक्षालय, कैफेटेरिया, दुकानें, डॉर्मेटरी, गेस्ट रूम, महिलाओं के लिए फीडिंग रूम, बैंक्वेट हॉल, शॉपिंग मॉल, होटल और एंटरटेनमेंट जोन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना का उद्देश्य बस यात्रा को केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए सुविधाजनक और बेहतर अनुभव बनाना है।

    स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा बढ़ावा : परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि राज्य सरकार परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। पटना सहित पूरे बिहार में विश्वस्तरीय बस डिपो और टर्मिनल विकसित किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सार्वजनिक परिवहन अधिक आकर्षक बनेगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से केवल परिवहन व्यवस्था ही मजबूत नहीं होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक जिला मुख्यालय में आधुनिक बस टर्मिनल विकसित करना है, ताकि यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान

    July 5, 2026

    देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह

    July 5, 2026

    रांची में खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, कई बारों की जांच

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,405

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,077

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025972

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026813
    Don't Miss
    Blog

    राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान

    By News MaatiJuly 5, 20268

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लखनऊ के प्रेरणा…

    देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह

    July 5, 2026

    प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

    July 5, 2026

    बिहार के 30 से अधिक शहरों में बनेंगे आधुनिक बस डिपो, नीचे बसें-ऊपर मॉल और होटल

    July 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान

    July 5, 2026

    देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह

    July 5, 2026

    प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

    July 5, 2026

    बिहार के 30 से अधिक शहरों में बनेंगे आधुनिक बस डिपो, नीचे बसें-ऊपर मॉल और होटल

    July 5, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.