Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
- ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक
- पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला
Author: News Maati
रांची। राजधानी रांची की ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस क्रम में झारखंड के पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा गुरुवार को रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और रथ यात्रा की तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे मंदिर क्षेत्र का जायजा भी लिया। राजधानी रांची में रथ यात्रा और रथ मेला को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। गुरुवार को डीजीपी तदाशा मिश्र ने खुद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और दूसरे इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, रथ यात्रा मार्ग, श्रद्धालुओं के प्रवेश…
रांची। मारवाड़ी युवा मंच, दक्षिण महिला जागृति शाखा ने गुरूवार को सृजन से सम्मान तक अभियान के तहत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के सम्मान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। पल्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और टाटा एआईजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 80 से अधिक पुरुषों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन शाखा अध्यक्ष प्रमिला सराफ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंच समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को बिना किसी खर्च के स्वास्थ्य…
पटना। बिहार में सूखे जैसे हालात और सिंचाई की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक एग्रीकल्चर फीडर के जरिए 12 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए। सरकार के इस फैसले से खासतौर पर उन किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो बारिश की कमी के कारण सिंचाई को लेकर परेशान हैं। अब खेतों तक पर्याप्त बिजली पहुंचने से पटवन का काम आसान हो सकेगा।राज्य सरकार पहले से ही कृषि उपभोक्ताओं को…
मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का भारत “ग्रो मोर, अचीव मोर” के मंत्र के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब चंद्रयान की सफलता तक सीमित नहीं है बल्कि गगनयान मिशन और अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने के लक्ष्य पर भी काम कर रहा है। मेलबर्न में आयोजित भव्य प्रवासी भारतीय समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और जल्द ही विश्व की शीर्ष…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राशन वितरण व्यवस्था की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सम्मानपूर्वक एवं बिना किसी बाधा के खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री चौधरी ने गुरुवार को पटना में लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ विभागीय योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में खाद्य सुरक्षा को और अधिक प्रभावी,…
भागलपुर। अभी तक आपने “बिहार के मखाना” को सुपर फूड और ग्लोबल फूड बनने के बारे में सुना होगा। लेकिन अब आपके थाली में मखाना का पापड़ भी परोसा जाएगा। इसकी तैयारी बिहार में मिथिलांचल और सीमांचल के महिलाओं के साथ स्टार्टअप के तौर पर मखाना उत्पादन इलाकों में कर दिया गया है। बीएयू सबौर के डायरेक्टर रिसर्च डॉ अनिल के सिंह ने गुरुवार को बताया कि मखाना पापड़ अब हर थाली में एक महत्वपूर्ण व्यंजन होगा जो 100% प्योर मखाना से तैयार किया गया है। मखाना के पापड़ में मखाना के हर साइज के इस्तेमाल होगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय…
रांची। रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में चोरों ने दो बड़े बिल्डरों के घरों को निशाना बनाया। एक तरफ एनके कंस्ट्रक्शन के मालिक निशित केसरी के घर में चोरी की कोशिश नाकाम रही, लेकिन इस दौरान बॉडीगार्ड की एके-47 से गोली चलने से वह घायल हो गया। वहीं, दूसरी घटना में बिल्डर अखिलेश पांडे के आवास में नकाबपोश चोरों ने पाइप के सहारे घुसकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए और फरार हो गए।पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने अपना चेहरा कपड़े से…
सीवान । बिहार के सीवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में अधिकारी के पास ज्ञात आय से करीब 202 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय (आर्थिक अपराध प्रभाग) ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर बुधवार को एक मुकदमा दायर किया गया था। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के…
जमशेदपुर । झारखंड के जमशेदपुर के मानगो इलाके में बुधवार देर शाम एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के कुछ ही घंटे बाद हत्या के मुख्य आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया, लेकिन गुरुवार तड़के हथियार बरामदगी के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी बुरी तरह घायल हो गया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।…
रांची। झारखंड सरकार राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। नई दिल्ली के ताज होटल में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में देश की प्रमुख कंपनियों के साथ करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। सरकार के अनुसार, जिंदल समूह की तीन कंपनियों—जिंदल स्टील, जिंदल न्यूक्लियर पावर और जिंदल रिन्यूएबल—के साथ अलग-अलग एमओयू किए जाएंगे। इसके अलावा रूंगटा माइंस, रूंगटा संस, टाटा स्टील, अंबुजा सीमेंट, वरुण बेवरेजेज और अमलगम स्टील जैसी प्रमुख कंपनियों के…