Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
- ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक
- पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला
- भारतीय मूल की शिवानंदन ने रचा इतिहास , 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर
- पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती
- अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग
Author: News Maati
जामताड़ा। जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुलाई को करमाटांड़ थाना क्षेत्रन्तर्गत एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4.04 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, दो पासबुक, एक आधार कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव स्थित हटिया के पास पक्की सड़क पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नसरूद्दीन अंसारी (30), पिता सफिक अंसारी, ग्राम पंचरुखी,…
पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 40 स्टार प्रचारक एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। मंगलवार को जारी सूची में पार्टी ने संगठन और सरकार के शीर्ष नेताओं के साथ कई चर्चित चेहरों को भी जगह दी है। भाजपा का लक्ष्य स्टार प्रचारकों के जरिए चुनावी माहौल को अपने पक्ष में मजबूत करना है।भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पहले स्थान पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम रखा गया है। दूसरे स्थान पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और…
चतरा। टंडवा में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग से जुड़े तीन अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अपराधी कोयला साइडिंग की रेकी कर कारोबारियों में दहशत फैलाकर लेवी वसूलने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता में टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो गांव में कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी…
भुरकुंडा (रामगढ़)। सौंदा डी बचाओ संघर्ष समिति एवं संयुक्त मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सौंदा डी परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और सीसीएल प्रबंधन से सौंदा डी पंचायत की आवासीय कॉलोनी को सुरक्षित रखते हुए खनन कार्य संचालित करने की मांग की। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने की। शर्मा ने कहा कि पहले रहने की व्यवस्था करें, फिर खनन की बात करें प्रबंधन। उन्होंने कहा कि सौंदा डी केवल सीसीएल की आवासीय कॉलोनी नहीं, बल्कि भारत सरकार एवं झारखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पूर्ण ग्राम…
रांची। विधायक सरयू राय पर गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोप से जुड़े मामले में एमपी/एमएलए की विशेष अदालत ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शंभू सिंह को आरोपित बनाए जाने की अनुमति दे दी है। विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत ने शंभू सिंह के खिलाफ समन जारी करने का भी निर्देश दिया है। मामले में उसकी अदालत में उपस्थिति के लिए पांच अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 319 के तहत शंभू सिंह को अतिरिक्त आरोपित बनाने की याचिका पर अदालत…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बहुचर्चित जज उत्तम आनंद हत्याकांड में दोषी ठहराए गए राहुल वर्मा और लखन वर्मा की आपराधिक अपील खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने धनबाद की सीबीआई विशेष अदालत द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखते हुए कहा कि यह घटना न्यायपालिका पर सीधा हमला थी।दोनों दोषियों ने धनबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में आपराधिक अपील दायर की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआई कोर्ट से निचली अदालत का रिकॉर्ड (लोअर कोर्ट रिकॉर्ड-एलसीआर) तलब किया था।…
रामगढ़। रेल परियोजना के अंतर्गत आयोजित मासिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को डीसी ऋतुराज ने सम्मानित किया है। मंगलवार को सम्मान समारोह में डीसी ऋतुराज ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जुलाई में मासिक परीक्षा आयोजित की गई थी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। डीसी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।…
पटना । बंटी यादव अपहरण और हत्याकांड मामले में पुलिस महकमे में खलबली है। पटना सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में एक एएसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान इन सभी का मुख्यालय नवीन आरक्षी पुलिस केंद्र, पटना तय किया गया है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी निलंबित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मी को निर्देश जारी किया है कि वे तीन दिनों के भीतर इस पूरे मामले पर अपना लिखित सफाई दर्ज कराएं। बंटी यादव हत्याकांड में जिन चार पुलिसकर्मियों पर विभागीय…
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मंगलवार को अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ कुछ यादगार तस्वीरें साझा करते हुए अपने जज्बात बयां किए। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे कुछ यादें उन लोगों की वजह से सच में खास बन जाती हैं जिनके साथ हम उन्हें शेयर करते हैं। तस्वीरों में माधुरी गुलाबी रंग की साड़ी में सोलो पोज देती हुई दिख रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वह अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जबकि एक तस्वीर में वह उन्हें पीछे…
गिरिडीह । झारखंड में पुणे के ‘केतन सिया’ जैसे कांड की कहानी सामने आई है। पुणे के 26 वर्षीय व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा था। इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी भी हो गई। अब ऐसा ही मामला झारखंड के गिरिडीह से सामने आया है। इस मामले में अंतर बस इतना है कि युवती उर्मिला का प्रेमी उसका जीजा है। सिया ने केतन को धक्का देकर खाई में गिराया था, वहीं उर्मिला ने अपने होने वाले पति नीरज की चाकू से गोदकर हत्या की है। इसमें उसके…