Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
- ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक
- पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला
- भारतीय मूल की शिवानंदन ने रचा इतिहास , 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर
- पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती
- अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग
Author: News Maati
मोतिहारी । बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी नरेश पांडे के कई ठिकानों पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये नकद, हथियार, नेपाली मुद्रा, सोने-चांदी के आभूषण और जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। कार्रवाई के दौरान उसके सहयोगी उज्जवल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी नरेश पांडे फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि छतौनी थाना क्षेत्र स्थित नरेश पांडे के ठिकाने पर किसी बड़ी…
भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को भागलपुर के गोराडीह स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज, कासिल परिसर से राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उच्च शिक्षा के विस्तार को राज्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक प्रखंड तक उच्च शिक्षा की सुविधा पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि बिहार…
पटना । बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के.सी. सिन्हा और रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह समेत कई नेताओं ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद बांकीपुर उप चुनाव से चुनावी मैदान में उतरे हैं। के.सी. सिन्हा पिछले विधानसभा चुनाव में कुम्हरार सीट से जन सुराज के अधिकृत प्रत्याशी रहे थे। वहीं रितेश…
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले विधायक मदन मित्रा नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई वाले बागी गुट में शामिल हो गए हैं। कामरहाटी से विधायक मित्रा ने बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी की सभी राष्ट्रीय और राज्य समितियों से इस्तीफा दे दिया था। विधायक ने कहा कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से पार्टी के मुख्य सचेतक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। मित्रा ने बागी नेता से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि मैंने अपना कमरा बदला है, मकान नहीं। मैं…
पटना। बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 211 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में बुधवार से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गईं। भागलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए सत्र 2026-30 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन सहित कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एन.के. अग्रवाल ने बताया कि पहले शैक्षणिक सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुरुआती चरण में अंग्रेजी,…
पटना/नई दिल्ली। पटना हाई कोर्ट के एक हालिया फैसले पर देश की सबसे बड़ी अदालत ने सख्त नाराजगी जताई। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि महिला की सलवार उतारने की कोशिश करना या उसकी छाती दबाना बलात्कार का प्रयास नहीं है। इस विवादित फैसले का मामला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच के समक्ष इस मामले को रखा गया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस टिप्पणी पर गहरी हैरानी और कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जजों को फैसले देने से पहले कुछ रिसर्च करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक…
वॉशिंगटन। भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन अपने पहले अंतरिक्ष मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गए हैं। वे रूस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से रवाना हुए और सफलतापूर्वक आईएसएस के प्रिचल मॉड्यूल से जुड़ गए। इस मिशन के दौरान वे करीब आठ महीने तक अंतरिक्ष में रहकर वैज्ञानिक अनुसंधान और अत्याधुनिक तकनीकी प्रयोगों में हिस्सा लेंगे।कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से प्रक्षेपण के लगभग तीन घंटे बाद सोयुज एमएस-29 आईएसएस से जुड़ गया। मेनन के साथ रोस्कोस्मोस के कॉस्मोनॉट प्योत्र डुब्रोव और अन्ना किकिना भी अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे। इनके पहुंचने के बाद अगले दो…
रांची। रांची के तुपुदाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य और अमानवीय घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। यह घटना केवल मानवता को शर्मसार करने वाली नहीं, बल्कि झारखंड की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की विफलता को भी उजागर करती है।सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार महिला मोर्चा, झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार काे प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त…
हजारीबाग। जिले के बरही थाना क्षेत्र के रसोईधमना गांव में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10,602.36 लीटर विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को को गुप्त सूचना मिली थी कि बरही थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बिहार भेजी जाने वाली है। इस सूचना के आधार पर बरही थाना पुलिस ने एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया अभियान के दौरान, पुलिस ने ट्रक और उसके…
रांची। रांची नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत धुर्वा स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट में आवंटित फ्लैटों को अवैध रूप से किराये पर देने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 232 लाभुकों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही निगम ने लाभुकों को 24 घंटे के भीतर स्वयं फ्लैट में निवास करने का साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि कई आवंटित लाभुक स्वयं फ्लैट में नहीं रह रहे हैं और उन्हें किराये पर देकर योजना के उद्देश्य को प्रभावित कर रहे हैं। नगर निगम के अनुसार यह…