Author: News Maati

बारपेटा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को असम के चुनावी रण में उतरे। एनडीए उम्मीदवार दीपक कुमार दास के पक्ष में बारपेटा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस और यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के पहले ही मैदान छोड़कर भाग गई, जबकि यूडीएफ को भी बंगाल की खाड़ी में फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने असमवासियों से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया और कहा कि घुसपैठियों को बाहर करना है और असम की डेमोग्राफी को बदलने नहीं देना…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शांतिपूर्वक बंगाल चुनाव कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की है। चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मतगणना पूरी होने के बाद भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 500 कंपनियां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगी। चुनाव के बाद भी सीएपीएफ की कंपनियां बंगाल में तैनात रहेंगी। यह तैनाती ईसीआई के अगले आदेश तक जारी रहेगी। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग…

Read More

तेहरान। ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फार्स ने एक जानकार सूत्र के हवाले से बताया कि यह प्रस्ताव गुरुवार को एक मित्र देश के जरिए ईरान को दिया गया। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने सूत्र के हवाले से बताया कि खासकर कुवैत के बुबियान आइलैंड पर अमेरिकी “मिलिट्री फोर्स डिपो” को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमले के बाद, वाशिंगटन ने सीजफायर सुनिश्चित करने के लिए अपनी डिप्लोमैटिक कोशिशें तेज कर दी हैं। फार्स के मुताबिक, कयास लगाए जा…

Read More

मेदिनीनगर । झारखंड के पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित शताब्दी मार्केट में गुरुवार देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुंड मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर उर्फ गुड्डू खलीफा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुड्डू खलीफा झामुमो नेता लाडले हसन उर्फ लड्डू खान हत्याकांड का मुख्य गवाह था। हत्या का आरोप शहर के मुस्लिम नगर निवासी फैज खान पर लगा है। वारदात रात करीब 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैज खान अपने सहयोगियों के साथ बस स्टैंड रोड स्थित शताब्दी मार्केट पहुंचा और…

Read More

नई दिल्ली । पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू इलाके में एक आत्मघाती हमले की घटना सामने आई है। शुक्रवार को बन्नू के डोमेल पुलिस स्टेशन पर एक सुसाइड कार बम धमाका हुआ। इस धमाके में हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसवाले समेत 13 लोग घायल हो गए। डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑफिसर बख्तुल्लाह वजीर ने इसकी पुष्टि की। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों में एक ही परिवार के पति, पत्नी, बेटी और बेटा शामिल हैं। धमाका तब हुआ, जब विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी पुलिस स्टेशन के पिछले हिस्से से टकरा…

Read More

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने से रोका जा रहा है। हाल ही में पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा में उपनेता (डिप्टी लीडर) पद से हटाए जाने के बाद यह बयान और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 2022 से 2028 तक है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।” उन्होंने यह भी…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिकी आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को तत्काल पद छोड़ने और सेवानिवृत्त होने का निर्देश दिया है। रक्षा मंत्री के इस आदेश के बाद जनरल जॉर्ज ने प्रभावी रूप से अपना पद त्याग दिया है। ईरान के साथ जारी भीषण तनाव के बीच, हेगसेथ का यह कड़ा फैसला पेंटागन में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का संकेत दे रहा है। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने एक बयान में कहा, “जनरल रैंडी ए. जॉर्ज आर्मी के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से तत्काल प्रभाव से रिटायर हो रहे हैं। रक्षा विभाग देश…

Read More

रांची। रांची के सदर थाना क्षेत्र में 29 मार्च को दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाने की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को भीड़ ने आरोपित के घर पर हमला कर दिया। आरोपित के घर में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। भीड़ में शामिल लोगों ने कहा कि दो आदिवासी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है। ऐसे में इस मामले में बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने भीड़ में शामिल लोगों को समझाया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

Read More

रांची। उच्च न्यायालय ने एक हेबियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) की सुनवाई करते हुए जमशेदपुर के एसएसपी को गुरुवार को वर्चुअल तलब किया। उच्च न्यायालय ने उनसे पूछा कि जब कॉर्पस (पीड़ित युवती) ने अपने भाई की ओर से धमकी दिए जाने से संबंधित शिकायत उनके पास दर्ज कराई तो उन्होंने प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की। गंभीर शिकायत आने पर प्राथमिकी दर्ज की जा सकती हैै। इस पर एसएसपी ने कहा कि युवती की शिकायत में कही गई बातों का वह अध्ययन कर रहे हैं और उचित निर्णय लेंगे। उच्च न्यायालय ने मामले में युवती की मां के अधिवक्ता को निर्देश…

Read More

रांची। मोरहाबादी मैदान में चल रहे 17 वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में अब खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है। शाम ढलते ही मेले में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ रहा है और हर स्टॉल पर खरीदारों की भीड़ साफ देखी जा रही है। गुरुवार को भी रांची सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। बढ़ती भीड़ को देखकर स्टॉल धारक भी खासे उत्साहित नजर आए। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड जीएस मार्केटिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ट्रेड फेयर का बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड फेयर के इंटरनेशनल स्टॉल खास आकर्षण…

Read More