Author: News Maati

वाशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ ने अपनी पहली शादी के दौरान विवाहेतर संबंध होने की बात स्वीकार की। यह बात सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट में कही गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलने और शादी करने से कई साल पहले उनका अपने बच्चों के स्कूल में एक शिक्षिका के साथ रिश्ता था। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2009 में उक्त शिक्षिका गर्भवती हुई थी। हालांकि उसका कोई बच्चा नहीं हुआ। मामले से जुड़े दो सूत्रों के मुताबिक शिक्षिका का गर्भपात हो गया था। सूत्रों को कहना है कि डग उस समय अपनी पहली पत्नी क्रस्टीन एम्हॉफ…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने गवैकल्पिक विवाद निवारण तंत्र के रूप में लोक अदालतों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोग अदालतों के मामलों से इतने तंग आ गए हैं कि वे बस समझौता चाहते हैं। लोक अदालतें ऐसा मंच हैं, जहां न्यायालयों में लंबित या मुकदमेबाजी से पहले के विवादों और मामलों का निपटारा या सौहार्दपूर्ण ढंग से समझौता किया जाता है। पारस्परिक रूप से स्वीकृत समझौते के विरुद्ध कोई अपील दायर नहीं की जा सकती। चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत सप्ताह के उपलक्ष्य में कहा कि लोग इतना…

Read More

तेहरान। ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि इजराइल ने छोटी दूरी के रॉकेट से हमास नेता इस्माइल हनिया को निशाना बनाया। उसने अमेरिका पर इस हमले में इजराइल का समर्थन करने का आरोप भी लगाया। सरकारी टेलीविजन चैनल पर प्रसारित बयान में रिवोल्यूशनरी गार्ड ने हनिया की मौत का बदला लेने का आह्वान दोहराया। उसने कहा कि बुधवार को राजधानी तेहरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख हनिया के आवास को निशाना बनाने के लिए सात किलोग्राम के हथियार से लैस रॉकेट का सहारा लिया गया। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने हमले से बड़े पैमाने पर तबाही मचने का दावा…

Read More

नवादा। बिहार के कश्मीर के नाम से चर्चित प्रसिद्ध शीतल जलप्रपात ककोलत के सौंदरीकरण कार्य का शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकार्पण किया ।इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने की ।मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा की उपस्थित थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 करोड़ 71 लाख 93 हजार की लागत से ककोलत जलप्रपात में किए गए सौंदर्य करण कार्य का लोकार्पण किया ।जिसमें प्राकृतिक कुंड ,चेंजिंग रूम ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कैफेटेरिया ,प्रशासनिक भवन ,पर्यटक सूचना केंद्र ,अमानती घर ,पार्किंग ,पेयजल केंद्र ,शौचालय…

Read More

गुमला। गुमला के मेन रोड स्थित प्रसिद्ध व्यवसायिक प्रतिष्ठान कनक ज्वैलर्स में लूट की नीयत से आये अपराधियों द्वारा प्रतिष्ठान मालिक प्रकाश कुमार को गोली मारकर घायल करने के सनसनीखेज मामले को जिला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि इस घटना के खिलाफ गुमला चेंबर आॅफ कामर्सद्वारा द्वारा दुसरे दिन गुमला बंद का आह्वान किया गया था। गुमला के पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी दी और गिरफ्तार तीन अपराधियों को स्थानीय मीडिया…

Read More

रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शनिवार को रांची के समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय में बैठक की। बैठक में आईजी, डीआईजी, एसएसपी, डीएसपी सहित सभी थानेदार उपस्थित थे। बैठक के दौरान डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि हर हाल में राजधानी के अपराध पर रोक लगाये। साथ ही पुलिसकर्मी किसी भी विवाद में न पड़ें, अन्यथा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। राजधानी रांची की कानून-व्यवस्था कैसे बेहतर हो, पुलिस किस तरह से काम करें कि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। इसे लेकर राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बैठक की। बैठक के दौरान डीजीपी ने सभी थानेदारों को साफ-साफ…

Read More

रांची। केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, रांची का दौरा किया। यहां केन्द्रीय मंत्री ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, रांची द्वारा वित्तपोषित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की इकाइयों द्वारा बनाए गए मधु के उत्पाद, रेडीमेड गारमेंट के वस्त्र, सेनीटाइजर, डिसवास, क्लाथवॉस, हैंडवॉस, फिनायल एवं गोबर से बनाई गई प्राकृतिक पेंट इत्यादि का निरीक्षण किया तथा पी.एम.ई.पी.पी. के लाभुकों से उनकी कार्य प्रगति एवं आय में वृद्धि आदि के बारे में चर्चा एवं मार्गदर्शन किया। केन्द्रीय मंत्री…

Read More

रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र मधुकम स्थित महुआ टोली में सिविल कोर्ट के वकील गोपाल कृष्णा की हत्या के दूसरे दिन शनिवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता अधिवक्ता के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। डीजीपी ने मृतक अधिवक्ता की मां, पत्नी से काफी देर तक बातचीत की। उन्हें अपराधियों के जल्द से गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस दौरान डीजीपी ने परिजनों से कारण जानने का भी प्रयास किया, लेकिन घरवालों को इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं होने के कारण कुछ बता न सकें। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मौके पर संवाददाताओं से कहा कि एसएसपी की पूरी टीम जांच में…

Read More

रांची। स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित पुलिस सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की कांके थाना क्षेत्र के रिंग-रोड में हुई हत्या की घटना को लेकर एसआईटी टीम ने अनुंसधान शुरू कर दिया है। मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में दो डीएसपी, आठ इंस्पेक्टर और पांच सब-इंस्पेक्टर को एसआईटी टीम में शामिल किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले के गुणवतापूर्ण अनुसंधान,उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है। घटनास्थल पर एफएसएल के विशेषज्ञ दल ने घटनास्थल का मुयायना कर घटना से जुड़े प्रदर्श…

Read More

कोलकाता। पिछले दो दिनों से जारी लगातार बारिश की वजह से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में जनजीवन बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिलों के अधिकारियों को चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों में राहत अभियान शुरू हुए हैं। हालांकि लगातार बारिश की वजह से हालात और अधिक बिगड़ने की आशंका है। दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी जलभराव है। कई जगहों पर सड़कें और कृषि…

Read More