Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लोहरदगा मं वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, छह घायल
- मुहर्रम जुलूस को लेकर रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद
- रामगढ़ सदर अस्पताल के ओटी का एसी ब्लास्ट, मरीजों और परिजनों में मची अफ़रा-तफ़री
- रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: SIT रिपोर्ट के बाद एक्शन शुरू, दूध का दूध-पानी का पानी करके रहेंगे : योगी
- भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत ताकत बना MSME सेक्टर, GDP में योगदान 31 प्रतिशत के पार; 38.9 करोड़ लोगों को मिला रोजगार
- वेनेजुएला के मुश्किल वक्त में भारत बना सहारा, शुरू हुआ ‘ऑपरेशन अमिस्ताद
- झारखंड में जुलाई के पहले सप्ताह में फिर सक्रिय होगा मॉनसून, येलो अलर्ट जारी
- धार्मिक पहचान छिपाकर प्यार का नाटक, फिर ब्लैकमेलिंग; फरियाद लेकर पलामू पहुंची यूपी की युवती, जानें क्या है पूरा मामला
Author: News Maati
मुंबई : ताज होटल को बनने में करीब 14 साल लगे थे और साल 1903 में अतिथियों के लिए खोला गया था। ताज होटल साल 1903 में खुला था। इसकी नींव जमशेदजी टाटा ने डाली थी। साल 1889 में टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा ने अचानक ऐलान किया कि वे बॉम्बे (अब मुंबई) में एक भव्य होटल बनाने जा रहे हैं जमशेदजी टाटा ने जब ताज होटल बनाने का ऐलान किया तो उनके परिवार में ही फूट पड़ गई। टाटा की बहनें उनका विरोध करने लगीं। लेखक हरीश भट पेंगुइन (हिंद पॉकेट बुक्स) से प्रकाशित अपनी किताब ‘टाटा स्टोरीज’…
रांची: रांची के चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन के फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी व्यवसायी विष्णु अग्रवाल के न्यूक्लियस मॉल में ईडी का सर्वे हो रहा है। विष्णु अग्रवाल पिछले दिनों निर्मला सीतारमण से मिले थे। बुधवार (15 मई) को रांची जोनल की ईडी की टीम न्यूक्लियस मॉल में सर्वे के लिए पहुंची। विष्णु अग्रवाल इस मॉल के मालिक हैं। जमीन घोटाला मामले में उनसे एक बार ईडी की टीम पूछताछ कर चुकी है। आपको बताते चलें कि विष्णु अग्रवाल जेल से छूटने के बाद फिलहाल जमानत पर हैं। विष्णु अग्रवाल में जिस मामले में…
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को 20 वर्षीय एक अविवाहित युवती की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया जिसमें 27 सप्ताह के गर्भ को नष्ट करने देने की अनुमति मांगी गई थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि गर्भ में पल रहे भ्रूण का भी जीवन का मौलिक अधिकार है। न्यायमूर्ति बी.आर.गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश महिला की अर्जी की सुनवाई के दौरान पारित किया जिसने तीन मई को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा गर्भपात कराने की अनुमति देने से इनकार किए जाने के फैसले को चुनौती दी थी।
मुंबई: मुंबई में एक विशाल होर्डिंग गिरने वाली जगह पर मलबे के नीचे दो और लोगों के शव दिखाई दिए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के 40 घंटे बाद भी खोज एवं बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि शवों को कल रात देखा गया था लेकिन अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। छेड़ा नगर इलाके में शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर स्थित पेट्रोल पंप के पास लगा होर्डिंग सोमवार को धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के कारण गिर गया था जिससे…
सासाराम। मशहूर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा पुरी ने भी बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया है जहां से उनके बेटे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। सिंह और उनकी मां दोनों ने चुनाव लड़ने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। पवन सिंह भाजपा सदस्य हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी द्वारा पवन सिंह के नामांकन वापस नहीं लेने पर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है, इसलिए उनकी मां ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। काराकाट…
रांची। झारखंड में टेंडर कमीशन घोटाले में ईडी के रडार पर आए झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की परेशानियां बढ़ सकती हैं। उनके पीएस और घरेलू सहायक के ठिकानों से करोड़ों की बरामदगी से जुड़े केस एजेंसी के अफसरों ने मंगलवार को उनसे करीब साढ़े नौ घंटे की पूछताछ की थी। ईडी के बुलावे पर वो बुधवार को दूसरे दिन भी एयरपोर्ट रोड स्थित एजेंसी के दफ्तर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, मंत्री आलमगीर ने मंगलवार को पूछताछ के दौरान इस बात से साफ इनकार किया कि उनके पीएस और घरेलू सहायक के यहां से मिले करोड़ों रुपए…
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जिसका ज्यादातर हिस्सा बैंक सावधि जमा (एफडी)के रूप में जमा किया गया है। मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर मंगलवार को नामांकन दाखिल करते समय दिए गए अपने चुनावी शपथपत्र में यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय यह शपथपत्र पेश किया। वह इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी माधवी राजे सिंधिया का गुरुवार को नई दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। सिंधिया राजघराने की प्रतिनिधि माधवी राजे सिंधिया की आयु 70 वर्ष थी। लगभग तीन माह से उनका उपचार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, माधवी राजे सिंधिया ने बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। वे लगभग तीन माह से बीमार चल रही थीं और उनका उपचार जारी था। उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और गुरुवार को उनका निधन हो गया। माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव शरीर…
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक मामले में न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी को बुधवार को ‘अवैध’ करार दिया है। अदालत ने उन्हें रिहा करने का भी आदेश दिया है। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने यह आदेश दिया है।
नयी दिल्ली: भारत की कुल बिजली उत्पादन क्षमता में कोयले की हिस्सेदारी 1960 के दशक के बाद पहली बार 2024 की पहली तिमाही में 50 प्रतिशत से कम रही। इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंशियल एनालिसिस (आईईईएफए) की नवीनतम ‘पावरअप’ त्रैमासिक रिपोर्ट के अनुसार, देश में 2024 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में रिकॉर्ड 13,669 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 71.5 प्रतिशत थी।