Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत

    October 23, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    October 23, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत
    • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
    • चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ
    • अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
    • वफादार हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर किया तंज
    • सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट; 3 लोगों की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड
    • 31987 करोड़ से बनेगा बिहार का पहला एक्सप्रेसवे, 8 घंटे का सफर सिर्फ 3 घंटे में, PM मोदी 20 नवंबर को करेंगे शिलान्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
    Blog

    अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता

    News MaatiBy News MaatiOctober 23, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मॉस्को। रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच नवंबर के पहले पखवाड़े में अबू धाबी में होने वाली आगामी वार्ता त्रिपक्षीय प्रारूप में आयोजित की जाएगी। हालांकि, क्रेमलिन ने इसमें यूरोपीय देशों की भागीदारी की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि क्या प्रस्तावित वार्ता में यूरोप को भी शामिल कर इसे चार पक्षों की बातचीत बनाया जा सकता है। पेसकोव ने कहा, “सैद्धांतिक रूप से किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन नवंबर के पहले पखवाड़े में अबू धाबी में होने वाली जिस वार्ता की हम बात कर रहे हैं, वह त्रिपक्षीय प्रारूप में होगी।”

    तास की रिपोर्ट के अनुसार, इस बातचीत में रूस और यूक्रेन के लिए युद्ध के बाद सुरक्षा गारंटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही यूरोप की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा भी बातचीत के दायरे में आ सकता है।
    इस बीच, पेसकोव ने बताया कि रूसी डीजल ईंधन लेकर पहला टैंकर अमेरिका के लिए रवाना हो चुका है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी। पेसकोव ने कहा कि ऊर्जा मंत्रालय की ओर से पहले ही इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है कि पहला टैंकर अपने निर्धारित गंतव्य और खरीदारों के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने कहा कि अब आगे भी इसकी आपूर्ति नियमित रूप से होती रहेगी।

    इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को चेतावनी दी थी कि रूस के साथ शांति समझौते में देरी करने से यूक्रेन की स्थिति और मुश्किल हो सकती है। ट्रंप ने तर्क दिया कि रूस लगातार क्षेत्रीय बढ़त हासिल कर रहा है और संघर्ष के शुरुआती दौर में जिन शर्तों पर समझौता संभव था, उन्हें हासिल करने का अवसर अब यूक्रेन के हाथ से निकल सकता है।

    उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि रूस की सैन्य बढ़त और यूक्रेन में बढ़ती जनहानि के कारण बातचीत के जरिए समझौता करना अब और जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि रूस की बड़ी आबादी उसे लंबे समय तक युद्ध जारी रखने में महत्वपूर्ण बढ़त देती है। ट्रंप ने माना कि दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन उनके अनुसार, आबादी के लिहाज से यूक्रेन के सामने अधिक सीमाएं हैं।

    ट्रंप ने कहा, “यूक्रेन को इस युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता करना होगा। जेलेंस्की को इस युद्ध को समाप्त करने के लिए तैयार होना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो मुझे लगता है कि यह बहुत बुरा होगा।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि जेलेंस्की पहले वाशिंगटन के साथ हुई चर्चाओं के दौरान अधिक अनुकूल शर्तों पर समझौता कर सकते थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत

    October 23, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    October 23, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

    October 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,445

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,140

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत

    By News MaatiOctober 23, 20265

    सीवान। जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने के…

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    October 23, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

    October 23, 2026

    चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ

    October 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत

    October 23, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    October 23, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

    October 23, 2026

    चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ

    October 23, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.