Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के सुनील कुमार बनेंगे ONGC के नए चेयरमैन, गिरिडीह के डुमरी में जश्न का माहौल
- बिहार: सीवान में 40 साल से चल रहा था पटाखा बनाने का कारोबार, भीषण विस्फोट में पांच की मौत; प्रशासन पर उठे सवाल
- सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
- झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ
- अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
- वफादार हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर किया तंज
Author: News Maati
नयी दिल्ली: नीतिगत सुधार जारी रहने की उम्मीद, सतत आर्थिक वृद्धि तथा कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों की वजह से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 32,365 करोड़ रुपये का निवेश किया है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, इस महीने के पहले दो कारोबारी सत्रों (1-2 अगस्त) को एफपीआई ने शेयरों से 1,027 करोड़ रुपये निकाले हैं।
नयी दिल्ली: देश में चालू वित्त वर्ष में सीमेंट की मांग सात से आठ प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने हाल ही में जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि इस वृद्धि को देशभर में निर्माण गतिविधियों में बढ़ोतरी से मदद मिलेगी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी ने कहा कि इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए सीमेंट उद्योग में अगले वित्त वर्ष (2025-26) में 3.5 से चार करोड़ टन क्षमता बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा, मांग में इस वृद्धि से चालू वित्त वर्ष (2024-25) में उद्योग का क्षमता इस्तेमाल 72 प्रतिशत तक पहुंच…
नयी दिल्ली: मुक्केबाजी में विजेता का फैसला एक दूसरे पर घूंसों की बरसात से होता है लेकिन इसकी स्कोरिंग प्रणाली आज तक किसी को समझ में नहीं आई और ताजा उदाहरण पेरिस ओलंपिक में भारत के निशांत देव का क्वार्टर फाइनल मुकाबला है । निशांत 71 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में दो दौर में बढत बनाने के बाद मैक्सिको के मार्को वेरडे अलवारेज से 1 . 4 से हार गए तो सभी हैरान रह गए । हर ओलंपिक में यह बहस होती है कि आखिर जज किस आधार पर फैसला सुनाते हैं । निशांत का मामला पहला नहीं है और…
नयी दिल्ली: रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज करने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों.. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) के अप्रैल-जून तिमाही के मुनाफे में 90 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी प्रमुख वजह रसोई गैस (एलपीजी) की लागत से कम दाम पर बिक्री है। देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी आईओसी का अप्रैल-जून तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत घटा है। यह चालू वित्त वित्त की पहली तिमाही में 2,643.18 करोड़ रुपये रहा है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 13,750.44 करोड़…
बेरूत। हिजबुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेटों की बौछार की है। अब पूरे क्षेत्र में युद्ध की संभावना बढ़ गई है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के सहयोगी अमेरिका ने कहा कि वह इस क्षेत्र में युद्धपोत और लड़ाकू विमान भेजेगा, जबकि पश्चिमी सरकारों ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने की अपील की है। इस हफ्ते की शुरुआत में इजरायल ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया और बेरूत में हिजबुल्लाह के सैन्य प्रमुख की हत्या की थी। इन दोनों घटनाओं के बाद, ईरान और उसके सहयोगियों ने बदला लेने की शपथ ली है। वे इजरायल के खिलाफ हमला करने…
रांची। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 50 लाख महिलाओं को हर माह एक-एक हजार रुपये मिलेंगे। पहले दिन 2582 आवेदनों का रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज किया गया। लाभार्थियों की पहचान के लिए राज्य के सभी जिलों में कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके लिए एक पोर्टल भी तैयार किया गया है, जिसपर 3 अगस्त से आवेदनों को अपलोड किया जा रहा है। पहले दिन 4 बजे शाम तक इसके लिए कुल 2582 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी झारखंड के महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने दी। मनोज कुमार ने बताया कि…
रांची। झारखंड में तीन और वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। टाटा से जल्द तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ये ट्रेनें टाटानगर से पटना, वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगी। एक वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर से पटना, दूसरी वाराणसी और तीसरी भुवनेश्वर जाएगी। चक्रधरपुर रेल डिवीजन को एक रैक मिल चुका है, जबकि खुर्दा रोड डिवीजन को भी एक रैक मिला है। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि बजट सत्र के दौरान उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने टाटा-पटना, टाटा-भुवनेश्वर और टाटानगर-वाराणसी के लिए वंदे भारत…
पटना। बिहार में शहरी गरीबों को जल्द मिलेगा आशियाना। नीतीश सरकार सात शहरों में बहुमंजिला आवास बनायेगी। इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही काम शुरू होगा। सबसे पहले पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, समस्तीपुर और डेहरी में ये आवास बनाए जाएंगे। ये आवास जन-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत बनाए जाएंगे। यानी आवास बोर्ड अपनी जमीन बिल्डरों को देगा और बिल्डर वहां अपार्टमेंट बनाएंगे। बिल्डर अपनी लागत निकालने के लिए कुछ फ्लैट बेच सकेंगे। बाकी फ्लैट गरीबों को दिए जाएंगे। पटना में राजीव नगर-दीघा इलाके में आवास बोर्ड की पांच एकड़ जमीन पर 750 आवास बनाने…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल भेजने की जिम्मेदारी अलकायदा नाम के ग्रुप ने ली है। धमकी भरा मेल मिलने पर पटना पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। 16 जुलाई को पटना स्थित सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। इस मामले में सचिवालाय थाना के थानेदार संजीव कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया। साथ ही पुलिस संबंधित मेल आईडी के बारे में पता लगा रही है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 2023…
रांची। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण के हत्या में शामिल अपराधी के साथ रांची पुलिस का मुठभेड़। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण के हत्यारे की पहचान शुक्रवार को ही कर ली गई थी। पहचान होने के बाद एसआईटी की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच शनिवार की देर रात यह सूचना मिली कि वकील की हत्या में शामिल एक अपराधी रोशन कुमार रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर में छुपा हुआ है। सूचना कंफर्म होते ही अनगड़ा…