Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के सुनील कुमार बनेंगे ONGC के नए चेयरमैन, गिरिडीह के डुमरी में जश्न का माहौल
- बिहार: सीवान में 40 साल से चल रहा था पटाखा बनाने का कारोबार, भीषण विस्फोट में पांच की मौत; प्रशासन पर उठे सवाल
- सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
- झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ
- अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
- वफादार हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर किया तंज
Author: News Maati
भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर कस्बे में में रविवार को भारी बारिश के चलते एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दब कर नौ बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए हैं। जेसीबी से मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। यहां सुबह से ही लोग शिवलिंग बनाने पहुंच जाते हैं।…
रामगढ़। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ को हेमंत सोरेन की सरकार ने मौन सहमति दे दी है। यही वजह है कि झारखंड में आदिवासियों और मूल निवासियों को पूरा न्याय नहीं मिल पा रहा है। यह बात रविवार को रामगढ़ चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के भवन में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट पूर्ण रूपेण संतुलित है। इस बजट में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले 5 वर्ष की अवधि के…
नयी दिल्ली, 3 अगस्त (एजेंसी) : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। केंद्र ने शुक्रवार को बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल और उनके डिप्टी विशेष डीजी (पश्चिम) वाईबी खुरानिया को तत्काल प्रभाव से उनके मूल राज्य कैडर में वापस भेज दिया था। अग्रवाल 1989 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी चौधरी बीएसएफ महानिदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। चौधरी एसएसबी के महानिदेशक हैं। एसएसबी…
मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ज्ञान-आधारित रियलिटी गेम शो, कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन में सुपर सवाल के साथ एक सुपर ट्विस्ट जोड़ा गया है, जिससे खिलाड़ी दोगुनी धनराशि जीत सकते हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियलिटी गेम शो, कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन का प्रीमियर 12 अगस्त को रात 9:00 बजे होगा। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ, चैनल ने हाल ही में एक विचारोत्तेजक कैम्पेन, जिÞंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा को प्रदर्शित किया था, जो जिÞंदगी की प्रबल सच्चाइयों पर आत्मनिरीक्षण करने की प्रेरणा देता है। और अब, निर्माताओं…
नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के संख्याबल को लेकर सवाल उठाने पर रविवार को विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह गठबंधन न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगा बल्कि 2029 में भी सरकार बनायेगा। शाह ने चंडीगढ़ के मनीमाजरा में चौबीस घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने वाली परियोजना का उद्धाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको आश्वासन देना चाहता हूं कि विपक्ष जो भी कहना चाहे, कह…
ढाका। बंगलादेश की राजधानी ढाका तथा देश के अन्य हिस्सों में रविवार को हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 80 लोग मारे गए और इसके बाद अधिकारियों ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार काफी संख्या में विद्यार्थियों ने शेख हसीना सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया है। बंगलादेशी अखबार प्रोथिओम एलो की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बलों, सत्तारूढ़ अवामी लीग के कार्यकतार्ओं और प्रदर्शनकारियों के बीच हुईं झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 80 लोग मारे गए। हिंसा को बढ़ता देख बांग्लादेश की सरकार ने रविवार…
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुईं। अधिकारियों के अनुसार वह फिजी के राष्ट्रपति विलियम मैवालिली कटोनिवेरे के निमंत्रण पर पांच से सात अगस्त तक वहां की यात्रा करेंगी। इस यात्रा के दौरान वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगी।
पेरिस: भारत के मुख्य डिफेंडर अमित रोहिदास के पेरिस ओलंपिक के मंगलवार को होने वाले महत्वपूर्ण पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भाग लेने पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि रविवार को यहां अंतिम आठ के मैच में ब्रिटेन के खिलाफ उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया। हॉकी में अंपायर अपनी रिपोर्ट तकनीकी प्रतिनिधि को देगा जो फुटेज देखकर तय करेगा कि फाउल जानबूझकर किया गया था या नहीं। अगर फाउल जानबूझकर किया गया था तो रोहिदास सेमीफाइनल से बाहर हो जाएंगे और यह भारतीयों के लिए एक बड़ा झटका होगा। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘फैसला घटना की गंभीरता पर निर्भर…
पेरिस: अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे पी आर श्रीजेश एक बार फिर भारतीय हॉकी की दीवार साबित हुए और 42 मिनट तक दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद भारत ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4 . 2 से हराकर पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। तारीफ करनी होगी भारतीय डिफेंस की जिसने 36 वर्ष के श्रीजेश की अगुवाई में ब्रिटेन के हर हमले का बचाव करते हुए उसे बढत नहीं बनाने दी। ब्रिटेन ने 28 बार भारतीय गोल पर हमला बोला और महज एक कामयाबी मिली । निर्धारित समय तक स्कोर 1 . 1 से बराबर…
पटना। झारखंड के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पटना में उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो समेत अन्य नेता उपस्थित थे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दल में उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से मजबूती मिलेगी। इसी के साथ ही कई दिनों से चली आ रही अटकलों को भी विराम लग गया है। सरयू राय ने हाल के…