Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र, IIT मद्रास के सेंटर की सराहना

    October 25, 2026

    ऑपरेशन ट्राइडेंट: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 18 गिरफ्तार, अमित शाह ने दी एजेंसियों को बधाई

    October 25, 2026

    देश को अराजकता की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रहीं कुछ राजनीतिक ताकतें: योगी

    October 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र, IIT मद्रास के सेंटर की सराहना
    • ऑपरेशन ट्राइडेंट: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 18 गिरफ्तार, अमित शाह ने दी एजेंसियों को बधाई
    • देश को अराजकता की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रहीं कुछ राजनीतिक ताकतें: योगी
    • भाजपा ने झारखंड बनाया, उसे संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी, नितिन नवीन ने पंचायत से संसद तक संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र
    • बिहार में 4,092 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ, 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर
    • अब बंगाल के बाद मिशन झारखंड, नितिन नवीन ने नेताओं और कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    • गयाजी में 1,670 एकड़ में विकसित होगी औद्योगिक नगरी, मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी का किया उद्घाटन
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर हमीरपुर में 30 महिला खिलाड़ी सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार: सीवान में 40 साल से चल रहा था पटाखा बनाने का कारोबार, भीषण विस्फोट में पांच की मौत; प्रशासन पर उठे सवाल
    Blog

    बिहार: सीवान में 40 साल से चल रहा था पटाखा बनाने का कारोबार, भीषण विस्फोट में पांच की मौत; प्रशासन पर उठे सवाल

    News MaatiBy News MaatiOctober 24, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीवान। बिहार के सीवान जिले के आलमापुर गांव में पटाखा निर्माण के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने अवैध पटाखा कारोबार और प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में प्रशासन ने अब तक पांच शव बरामद किए हैं, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि छह लोगों की मौत हुई है। विस्फोट में एक बच्ची घायल हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि पटाखे बनाने वाला मकान पूरी तरह ढह गया।

    35-40 वर्षों से चल रहा था पटाखा निर्माण

    स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अमीरुद्दीन मियां के घर में पिछले 35 से 40 वर्षों से पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। ग्रामीणों का दावा है कि करीब 26 वर्ष पहले भी इसी मकान में पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट हुआ था। उस घटना में अमीरुद्दीन मियां के बेटे अमुरात और बिहारी महतो की मौत हो गई थी, जबकि अमीरुद्दीन मियां घायल हुए थे। इसके बावजूद यहां पटाखा बनाने का काम कथित तौर पर जारी रहा।

    मुखिया संघ के प्रतिनिधि जीव नारायण यादव के मुताबिक, गांव के चार से पांच घरों में पटाखे बनाने का काम होता था। शादी-विवाह, छठ पूजा और मुहर्रम जैसे अवसरों पर पटाखों की मांग के कारण इस कारोबार से अच्छी आमदनी होती थी। उन्होंने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले प्रशासन ने छापेमारी कर कार्रवाई की थी और कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है।

    मलबे से लेकर धान के खेत तक तलाशी अभियान

    हादसे के बाद प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका दूर की जा सके। तलाशी के दौरान ध्वस्त मकान के पीछे स्थित धान के खेत से बारूद भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि कार्रवाई के डर से कुछ लोगों ने विस्फोटक सामग्री खेतों में फेंक दी होगी। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

    कई विभागों की टीमें जुटीं, दो पुलिसकर्मी निलंबित

    घटना की गंभीरता को देखते हुए सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने जांच के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल), डॉग स्क्वायड, अग्निशमन विभाग और बिजली विभाग की टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं। आसपास के मकानों की भी तलाशी ली जा रही है।

    वहीं, सीवान के पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने कार्रवाई करते हुए जामो थानाध्यक्ष धीरज कुमार और चौकीदार चंद्रिका मांझी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए महराजगंज के एसडीपीओ अमन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है।

    प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल

    इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ग्रामीणों के दावे के मुताबिक, गांव में दशकों से पटाखे बनाने का काम चल रहा था और पहले भी विस्फोट हो चुका था, तो समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्या संबंधित मकान में पटाखा निर्माण का वैध लाइसेंस था? वहां कितनी विस्फोटक सामग्री रखी गई थी और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं?

    फिलहाल, प्रशासन की जांच और तलाशी अभियान जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों, पटाखा निर्माण की वैधता और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र, IIT मद्रास के सेंटर की सराहना

    October 25, 2026

    भाजपा ने झारखंड बनाया, उसे संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी, नितिन नवीन ने पंचायत से संसद तक संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

    October 24, 2026

    बिहार में 4,092 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ, 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

    October 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,445

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,141

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र, IIT मद्रास के सेंटर की सराहना

    By News MaatiOctober 25, 20261

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के…

    ऑपरेशन ट्राइडेंट: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 18 गिरफ्तार, अमित शाह ने दी एजेंसियों को बधाई

    October 25, 2026

    देश को अराजकता की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रहीं कुछ राजनीतिक ताकतें: योगी

    October 25, 2026

    भाजपा ने झारखंड बनाया, उसे संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी, नितिन नवीन ने पंचायत से संसद तक संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र, IIT मद्रास के सेंटर की सराहना

    October 25, 2026

    ऑपरेशन ट्राइडेंट: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 18 गिरफ्तार, अमित शाह ने दी एजेंसियों को बधाई

    October 25, 2026

    देश को अराजकता की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रहीं कुछ राजनीतिक ताकतें: योगी

    October 25, 2026

    भाजपा ने झारखंड बनाया, उसे संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी, नितिन नवीन ने पंचायत से संसद तक संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

    October 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.