Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के सुनील कुमार बनेंगे ONGC के नए चेयरमैन, गिरिडीह के डुमरी में जश्न का माहौल
- बिहार: सीवान में 40 साल से चल रहा था पटाखा बनाने का कारोबार, भीषण विस्फोट में पांच की मौत; प्रशासन पर उठे सवाल
- सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
- झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ
- अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
- वफादार हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर किया तंज
Author: News Maati
रांची। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुराकला में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी अपराधी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। उसे पुलिस सुरक्षा में एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान खुराकला के विशाल चौधरी के रूप हुई है। उसके खिलाफ चैनपुर, रामगढ सहित अन्य थानों में मामले दर्ज हैं। विशाल को कंधे में गोली लगी है। कंधा फैक्चर कर गया है। गुमला में हुई ज्वेलरी दुकान लूट कांड में विशाल चौधरी की संलिप्त है या नहीं इसके लिए उससे पूछताछ की जा रही है। विशाल 24 जुलाई को मेदिनीनगर सेंट्रल जेल से बाहर…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश से दामोदर और भैरवी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। भैरवी में बाढ़ आने से रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में भी पानी घुस गया है। वहां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है। दूसरे द्वार से श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया जा रहा है। भैरवी नदी का पानी बली स्थल तक पहुंच गया है। साथ ही अन्य रास्तों में भी पानी घुस गया है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। रजरप्पा मंदिर के मुख्य द्वार के पास सैकड़ो दुकानों में पानी घुस जाने…
रांची। झारखंड में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से कई पुल-पुलिया ध्वस्त हो गए। शुक्रवार देररात रांची के रातू रोड में गरगा नदी पर बना डायवर्सन बह गया, तो शनिवार सुबह बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में करोड़ों की लागत से बना बोकारो नदी पर बना पुल बह गया। इस दौरान एक ग्रामीण बह गया। मुखिया ने बताया कि गोमिया प्रखंड में लगातार 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। बोकारो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी की तेज धार में पुल का एक हिस्सा टूटकर बह गया। बोकारो जिले के गोमिया और पेटरवार पथ को…
अयोध्या। जिला प्रशासन ने ग्राम भदरसा में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपित सपा नेता मोईद खान की बेकरी को शनिवार को बुलडोजर से ढहा दिया। मौके पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिला प्रशासन के अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सोहावल अशोक कुमार सैनी सहित अर्ध सैनिक बल मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने बेकरी पर छापा मारकर उसे सील कर दिया…
तेहरान। ईरान में हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनीयेह की हत्या की जांच के बीच उच्च पदस्थ खुफिया और सैन्य अधिकारियों सहित दर्जनों कानून प्रवर्तन अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय मीडिया सूत्रों ने जांच से जुड़े ईरान के सूत्रों के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन के अखबार द टेलीग्राफ ने शुक्रवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि जिस विस्फोटक उपकरण से हानिया की मौत हुई। वह इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद द्वारा किराए पर लिए गए आईआरजीसी के एजेंटों द्वारा लगाया गया था। यह घटना…
गुमला। गुमला के मेन रोड स्थित कनक ज्वेलर्स में गोलीबारी करने वाले मोनू सोनी गिरोह के तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में पलामू जिला के मुसूरमु निवासी 21 वर्पीय कमलेश उरांव, बेदानी खुर्द निवासी 20 वर्षीय गोल्डेन कुमार उर्फ गोल्डेन पासवान व जोधपुर राजस्थान निवासी 20 वर्षीय सुरेंद्र विश्नोई के नाम शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर के बाईक, एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली व मोबाईल बरामद किया गया है। वहीं घटना में शामिल दो अपराधी अब भी फरार है। जिसकी तलाश में लगातार गुमला…
नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 17,035 करोड़ रुपये का लगभग स्थिर रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 16,884 करोड़ रुपये रहा है। एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 1,22,688 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,08,039 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज से आमदनी बढ़कर 1,11,526 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष…
नई दिल्ली : भारत की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी पेरिस ओलंपिक में मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं। दीपिका कुमारी के सफ़र का अंत क्वार्टर फ़ाइनल में हुआ। उन्हें शनिवार को कोरिया की नैम सू योन ने 6-4 से हराया। भारत को 2 मेडल दिला चुकी स्टार शूटर मनु भाकर तीसरे मेडल से चूक गई हैं। वे 25 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान के लिए हुए शूटऑफ में उनके 3 निशाने चूक गए। उनका मुकाबला हंगरी की मेजर वेरोनिका से था। फाइनल में मनु ने 28 पॉइंट्स स्कोर किए, जबकि ब्रॉन्ज मेडलिस्ट…
पेरिस, दो अगस्त ( भाषा ) : लक्ष्य सेन ने एक गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए चीनी ताइपै के चोउ तियेन चेन को रोमांचक मुकाबले में हराकर पेरिस ओलंपिक पुरूष एकल बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वह ओलंपिक में पुरूष एकल अंतिम चार में पहुंचने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बने । अलमोड़ा के बाईस वर्ष के विश्व चैम्पियनशिप 2021 कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने 75 मिनट तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 2022 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता चेन को 19 . 21, 21 . 15, 21 . 12 से हराया ।…
वाशिंगटन, तीन अगस्त (भाषा) : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे जुड़ी खबरों और तस्वीरों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी खबरों को लेकर गूगल पर निशाना साधा। वहीं, दावा किया कि फेसबुक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने उनसे जुड़ी सामग्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए उन्हें हाल ही में फोन कर माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि वह “किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे।” फॉक्स न्यूज’ के साथ शुक्रवार को दिए गए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, “मार्क जुकरबर्ग ने मुझे फोन किया। मैं बताना चाहूंगा कि उन्होंने…