Author: News Maati

मुंबई। शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ खुले। शुरूआती कारोबार में सभी सूचकांकों में खरीददारी देखने को मिल रही है। सुबह 9.20 बजे तक सेंसेक्स 374 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 74,260 अंक पर और निफ्टी 114 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 22,602 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा आॅटो, वित्तीय सेवा, फार्मा, एफएमजीसी, धातु, रियल्टी, ऊर्जा, इन्फ्रा और हेल्थकेयर सूचकांकों में तेजी है। केवल आईटी सूचकांक ही लाल निशान में है। बड़ी कंपनियों की तरह मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी का रुझान है। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 356 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 51,783 अंक पर…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छह चरणों का चुनाव हो चुका है और अब सिर्फ एक फेज का चुनाव बाकी रह गया। जनता ने लगभग तय कर दिया है कि भारत में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं…? बीजेपी और विपक्षी गठबंधन इंडिया दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। हालांकि, जीत का सहरा किसके सिर बंधेगा, ये 4 जून को ही सामने आएगा, लेकिन नई सरकार को लेकर अभी तक कई भविष्यवाणियां राजनीति के जानकारों द्वारा की जा चुकी हैं। राजनीति के चाणक्य प्रशांत किशोर योगेंद्र यादव व…

Read More

बेंगलुरु। कर्नाटक के कथित सेक्स वीडियो मामले के मुख्य आरोपी और सांसद प्रज्वल रेवन्ना को भारत आते ही गुरुवार-शुक्रवार की रात बेंगलुरु हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) आज तड़के उन्हें बेंगलुरु में सीआईडी परिसर स्थित अपने कार्यालय लेकर गई। सूत्रों ने बताया कि जर्मनी के म्यूनिख से आई लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच764 को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने घेर लिया। इसके बाद उन्होंने हासन सांसद को इमिग्रेशन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एसआईटी के…

Read More

पटना। बिहार में भीषण गर्मी की वजह से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में गुरुवार को गर्मी का भीषण तांडव देखने को मिला। राज्यभर के विभिन्न जिलों में एक दिन में 40 से ज्यादा लोगों की लू से मौत हो गई। अकेले औरंगाबाद जिले में गुरुवार को कम से कम 15 लोगों ने हीटवेव की वजह से दम तोड़ दिया। मरने वालों में शिक्षक, रेलवे कर्मचारी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बीते 24 घंटे के भीतर रोहतास जिले में 7, जहानाबाद में 7, कैमूर में पांच, सारण और बेगूसराय में भी एक-एक शख्स की…

Read More

कन्याकुमारी। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिये प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे और समुद्र तट पर देवी कन्याकुमारी को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक ऐतिहासिक श्री भगवती अम्मन मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। मोदी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलिकॉप्टर से यहां सरकारी गेस्ट हाउस के अंदर बनाये गये हेलीपैड पर पहुंचे। यहां पर थोड़ी देर आराम करने के बाद वह समुद्र तट पर देवी कन्याकुमारी को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक ऐतिहासिक श्री भगवती अम्मन मंदिर गये और पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी…

Read More

रांची। पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने गुरुवार को बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में शामिल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित आठ आरोपितों की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद हेमंत सोरेन को गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। पेशी के बाद अदालत ने हेमंत सोरेन और बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय एवं इरसाद अख्तर की न्यायिक हिरासत अवधि 13 जून तक बढ़ा…

Read More

रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी ) के साइबर क्राइम थाना ने दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराध रवि शंकर द्विवेदी के पास से मोबाइल, सिम कार्ड और व्हाट्सएप चार्ट बरामद किया गया है। डीएसपी नेहा बाला ने गुरुवार को बताया कि साइबर क्राइम थाना में पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि उससे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया गया। महिला से कहा गया कि आपको इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक कर स्क्रीन शॉट भेजने का पार्ट टाईम जॉब आॅफर किया गया। महिला ने जब यह काम करना शुरू कर दिया,…

Read More

रांची। चुटिया थाना पुलिस ने एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में डीजे संदीप उर्फ सैंडी की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपह अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सिंह को गुरुवार को चार दिनों के रिमांड पर लिया है। मामले में पुलिस हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार, फर्जी असम के लाइसेंस और हत्या करने की वजह सहित अन्य विषयों पर पूछताछ करेगी। पुलिस मामले में अबतक हथियार बरामद नहीं कर पायी है। उल्लेखनीय है कि 26 मई की देर रात चुटिया थाना क्षेत्र में एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में खाने- पीने के दौरान बार के बाउंसर और पांच लोगों…

Read More

मुंबई। स्वातंत्र्य वीर सावरकर मानहानि मामले में पुणे की सेशन कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 19 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले की जांच पुणे जिले की विश्रामबाग पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने मार्च 2023 में लंदन में वीर सावरकर के बारे में अपमानजनक बयान दिया था। इसी बयान के विरुद्ध वीर सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने पुणे सेशन कोर्ट में मानहानि का मामला दाखिल किया था। कोर्ट ने विश्रामबाग पुलिस स्टेशन को धारा 204 के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया…

Read More

नयी दिल्ली । लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिये प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे और समुद्र तट पर देवी कन्याकुमारी को समर्पित 08 शक्तिपीठों में से एक ऐतिहासिक श्री भगवती अम्मन मंदिर गए और पूजा-अर्चना की मोदी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलिकॉप्टर से यहां सरकारी गेस्ट हाउस के अंदर बनाये गये हेलीपैड पर पहुंचे। यहां पर थोड़ी देर आराम करने के बाद वह समुद्र तट पर देवी कन्याकुमारी को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक ऐतिहासिक श्री भगवती अम्मन मंदिर गये और पूजा-अर्चना की।…

Read More