Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा
- झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार
- भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां
- रांची में कल से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
- सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, रांची की विशेष पाक्सो अदालत ने सुनाया फैसला
- एसआईआर : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाताओं से भरवाएंगे इन्यूमरेशन फॉर्म
- हजारीबाग कोषागार से अवैध निकासी मामले में तीन आरोपियों की जमानत खारिज
- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बयान देने वाले कांस्टेबल शीष कुमार तिवारी को किया गया सस्पेंड
Author: News Maati
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में खेत में जुताई के दौरान किसानो को सिक्कों से भरा घड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। अधिकृत सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एक किसान को खेत की जुताई करने के दौरान खजाना मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। खेत में प्राचीन दुर्लभ सिक्कों से भरा घड़ा मिला, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सिक्के मिलने के क्षेत्र में चारो तरफ चर्चा हुई, उसके बाद में यह जानकारी तहसील प्रशासन को हुई। प्रशासन ने सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया। तहसील प्रशासन पुरातत्व विभाग को…
रामगढ़ । शहर के विद्यानगर में महिला सुशीला देवी (60) की अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की। अपराधियों ने यह दिन बेहद बारीकी से छानबीन कर चुना था। उन्हें इस बात की पूरी खबर थी कि सुशीला देवी के घर में कोई भी मौजूद नहीं है। घर में रहने वाले सदस्यों और उनके आने-जाने का समय भी अपराधियों के पास शायद पहले से ही था। सुशीला देवी अपने खूबसूरत आशियाने में अपने पति अशर्फी प्रसाद, बेटी अल्का और नाती-नतनी के साथ रह रही थी। नतनी को छोड़ने के लिए अशर्फी प्रसाद बुधवार को ही कोलकाता निकले थे। अपराधियों को उनके जाने…
मुस्लिम लीग का नया संस्करण है कांग्रेस, योगी बोले-शहजादे पैतृक संपत्तियों पर विरासत टैक्स लगाएंगे और आधी संपत्ति पर घुसपैठियों को बसाएंगेकुल्लू। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस मुस्लिम लीग का नया संस्करण है जो देश में विरासत टैक्स और पर्सनल लॉ के जरिये तालिबानी शासन लागू करना चाहती है। डालपुर में मंडी लोकसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए श्री आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणापत्र है। जो काम मुस्लिम लीग ने 1940 के दशक में किया था…
रामपुर । उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान को डूंगरपुर प्रकरण में दस साल की सजा सुनायी है। चर्चित डूंगरपुर मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान को गुनहगार माना है। कोर्ट ने आजम खान को 10 साल की सजा और 14 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। साथ ही दूसरे दोषी को सात साल की सजा और छह लाख रुपये जुर्माना लगाया है। एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को बीते बुधवार दोषी करार दिया था और फैसला सुरक्षित…
पेरिस। स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक एलेन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। वे फ्रांसीसी अरबपति और लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। मस्क की नेटवर्थ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप x.AI के कारण बढ़ी है, जिसने $18 बिलियन (1.50 लाख करोड़ रुपए) के प्री-मनी वैल्यूएशन पर $6 बिलियन (50 हजार करोड़ रुपए) जुटाए हैं। इलॉन मस्क ने 9 मार्च 2023 को इस AI कंपनी को बनाया था।फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार, एलेन मस्क की…
नई दिल्ली। आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम और नियमित जमानत की मांग करने वाली केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को ईडी को नोटिस जारी किया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केंद्रीय जांच एजेंसी को केजरीवाल की याचिका पर शनिवार (1 जून) तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।दरअसल, केजरीवाल ने दो आवेदन दाखिल किए हैं। एक आवेदन में उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नियमित जमानत मांगी है। दूसरे आवेदन में उन्होंने सात दिन की अंतरिम जमानत मांगी है। कोर्ट ने दोनों आवेदनों पर ईडी को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली…
तिरुवंतपुरम। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इधर दक्षिण पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है और धीरे-धीरे ये पूर्वोत्तर राज्यों की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी की मानें तो अगले 24 घंटों में केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की परिस्थिति अनुकूल रहेगी। इससे पहले मौसम विभाग ने केरल में 31 मई तक मानसून आने का अनुमान लगाया था। मानसून की दस्तक के साथ ही केरल में तेज हवाएं और झमाझम बारिश शुरू हो गई है। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए…
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने विजय खंडूजा को कैमरून में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया। वह अभी जिम्बाब्वे में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। वह 2017 से विदेश मंत्रालय में निदेशक (संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक) थे। विदेश मंत्रालय द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
होशियारपुर(पंजाब): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दशकों बाद ऐसा समय आया है कि पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। गुरु रविदास को याद करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण उनकी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है। मोदी ने सात चरणों में संपन्न हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने पिछले 10 वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कहा, ‘‘दशकों बाद ऐसा समय आया है कि…
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी की तारीख सामने आ गई है। दोनों 12 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के प्रतिष्ठित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में विवाह बंधन में बंधेंगे। विवाह हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। मेहमानों को पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर आने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विवाह कार्यक्रम 13 जुलाई को भी जारी रहेगा, जिसमें मेहमान नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे। शादी का रिसेप्शन 14 जुलाई को निर्धारित किया गया है। विवाह समारोह के लिए बॉलीवुड से…