Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी, सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला
- छोटू सिंह को चलती कार से उठाया, JSP प्रत्याशी का कर रहे थे सपोर्ट
- गुमला में पीएलएफआई का जोनल कमांडर तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार, हथियार बरामद्र
- मजबूत होगा देश का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, पहले चरण में 12 राज्यों में 600 मास्टर ट्रेनर होंगे तैयार
- झारखंड के इनामी नक्सली दंपती ने कोलकाता पुलिस के समक्ष किया समर्पण
- विभाजक ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना और आत्मनिर्भरता जरूरी: मोदी
- अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट
- गिरिडीह में मगही-भोजपुरी गायक के कार्यक्रम में बवाल, कई कलाकार और पुलिसकर्मी घायल
Author: News Maati
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आयकर दाताओं से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में धनबाद व पटना के प्रधान आयकर आयुक्त सहित पांच को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें धनबाद व पटना के प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार और निजी व्यक्तियों में गुरपाल सिंह, राजीव कुमार उर्फ चीकू, डाक्टर प्रणय कुमार और अशोक कुमार चौरसिया शामिल हैं। सीबीआई ने कहा है कि सभी आरोपितों को 28 अगस्त (बुधवार) को पटना सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।…
गुमला। बसिया में उग्रवादियों ने मंगलवार सुबह चार बजे बसिया व सिसई प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के लिए बनाये गये कैंप पर हमला किया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और कैंप में सो रहे कर्मचारियों को भी मारा-पीटा। अहले सुबह 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी आये थे। लेवी की मांग को लेकर सिसई व बसिया सड़क का निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी और कैंप में खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया। उस वक्त कई कर्मचारी सो रहे थे। उग्रवादियों के पहुंचने के बाद सभी की नींद टूट गयी। इसके बाद उग्रवादी सभी…
रांची। केंद्र सरकार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। दिल्ली से लौटते ही उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिल जायेगी। अब चंपाई सोरेन की सुरक्षा में 33 जवान तैनात रहेंगे। बता दें केंद्रीय गृह मंत्रालय समय-समय पर नेताओं की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करता है। इसके बाद तय करता है कि किस नेता को किस श्रेणी की सुरक्षा देनी है। चम्पाई सोरेन ने सोमवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनकी आगे की रणनीति को लेकर मंत्रणा हुई।…
रांची। रांची शहर के 20 किलोमीटर की परिधि में चलने का नियम बदलकर 4 जोन को 17 रूट में बांटने के विरोध में आॅटो और ई रिक्शा ड्राइवर मंगलवार को चक्का जाम( हड़ताल) पर है। आॅटो और ई-रिक्शा नहीं चलने पर सुबह से ही यात्री परेशान हैं। हर चौक चौराहों पर लोग आॅटो और ई-रिक्शा का इंतजार करते दिख रहे है। ड्राइवरों की मांग है कि तीन किलोमीटर परमिट का परमिशन रद्द करें और 16 से 20 किलोमीटर का अनुमति प्रदान करें , जगह-जगह अवैध वसूली होती है इसका प्रशासन ध्यान दें। जिन लोगों को परमिट नहीं दिया गया है,…
धनबाद। धनबाद जिले के पांच जगहों पर सीबीआई दिल्ली की टीम ने सोमवार देर शाम को छापेमारी करने पहुंची। सीबीआई की टीम ने धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित फेमस रेडियोजॉलिस्ट डॉ. प्रणय पूर्वे उर्फ एसपी पूर्वे, मटकुरिया में जीटीएस कंपनी के मालिक गुरपाल सिंह के घर व दफ्तर, इनकम टैक्स आॅफिस, सरायढेला के अमन दारूका और पुराना बाजार निवासी अशोक चौरसिया के आवास में छापा मारा। करीब 10 से 11 घंटे तक चले इस रेड के बाद दिल्ली सीबीआई की टीम ने तीन लोगों जीटीएस आउटसोर्सिंग मालिक के गुरपाल सिंह, डॉ एसपी पूर्वे व एक अन्य को गिरफ्तार कर अपने…
रांची। आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मंगलवार को जनजागरण रथ को हरमू स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलईडी स्क्रीन से युक्त वैन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले जनजागरण पदयात्रा में लोगों को वीडियो के माध्यम से सरकार के वादों और हकीकत से रूबरू कराएंगे। चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड के बहुमूल्य पांच वर्षों को बर्बाद किया है। विकास की राह पर अग्रसर झारखंड को इन्होंने अपनी गलत कार्यशैली से पीछे धकेल दिया है। झूठे वादे कर सत्ता में बैठे लोगों…
रांची । झारखंडके कई जिलों में सोमवार देर रात भूंकप के झटके महसूस किये गए। ये झटके पाकुड़, दुमका, देवघर, साहिबगंज के कई इलाकों में महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता की गति 3.9 मापी गयी है, जिसका केंद्र पाकुड़ बताया जा रहा है। हालांकि, इन झटकों से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, 12 बजकर 39 मिनट पर पाकुड़ के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इस दौरान लोग सो रहे थे। इसलिए बहुतों को इसके बारे में जानकारी नहीं हुई। मंगलवार को सुबह जब…
कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए छात्रों का ‘नबान्ना अभियान मार्च’ शुरू हो गया है। पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले छोड़े। हाल ही में सामने आए महिला डॉक्टर के साथ रेप मामले के विरोध में छात्रों द्वारा आयोजित ‘नबान्ना मार्च’ बुधवार को उग्र हो गया। राज्य सचिवालय ‘नबान्ना’ की ओर बढ़ते हुए, प्रदर्शनकारी छात्रों ने इस घटना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की, लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया…
नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। सोमवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर चंपाई सोरेन की मुलाकात हुई। इस दौरान आगे की रणनीति को लेकर उनकी देर तक अमित शाह संग मंत्रणा हुई। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी इस मौके पर उपस्थित थे। रात 11.30 बजे हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जनाकारी साझा की, जिसमें यह बताया गया कि चंपई सोरेन रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। दिल्ली में शाह…
कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, हथियारों से लैस आतंकियों ने कम से कम 70 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। आतंकियों ने निहत्थे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सोमवार तड़के आतंकियों ने कुछ लोगों को पहले बस और ट्रक से नीचे उतारा और फिर उनके आईडी कार्ड चेक किए। इसके बाद आतंकियों ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने मुसाखेल में हाईवे को जाम कर दिया और यात्रियों को वाहनों से नीचे उतार दिया।…