Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा
- झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार
- भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां
- रांची में कल से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
- सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, रांची की विशेष पाक्सो अदालत ने सुनाया फैसला
- एसआईआर : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाताओं से भरवाएंगे इन्यूमरेशन फॉर्म
- हजारीबाग कोषागार से अवैध निकासी मामले में तीन आरोपियों की जमानत खारिज
- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बयान देने वाले कांस्टेबल शीष कुमार तिवारी को किया गया सस्पेंड
Author: News Maati
पटना। फिल्म शोले के गीत महबूबा, महबूबा खूब गूंजा करता था, लेकिन लोकसभा चुनावों में बिहार की सड़कों पर अब सियासी महबूबा की गूंज सुनाई दे रही है। राजद नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन महबूबा है- महंगाई गरीबी और बेरोजगारी, जिनसे वे बहुत प्यार करते हैं और इसी वजह से चुनाव हारेंगे। बीजेपी ने इस पर पलटवार करते हुए तेजस्वी की तीन महबूबा को सामने रख दिया है-वो है अपराध,भ्रष्टाचार और वंशवाद। ये तीनों महबूबा तेजस्वी को भेजेंगी। बिहार…
नई दिल्ली। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पंजाब के होशियारपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली की। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव प्रचार की मेरी ये अंतिम सभा है। मोदी ने गुरूवार को कहा कि दशकों बाद केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार का समय आ गया है। गुरु रविदास को याद करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण उनकी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है।मोदी ने सात चरणों में संपन्न हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन यहां एक रैली को संबोधित करते हुए…
रांची। झारखंड के टेंडर कमीशन घोटाले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किए जाने के बाद रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। ईडी ने उन्हें 15 मई की शाम को गिरफ्तार किया था। जेल भेजे जाने के बावजूद आलमगीर आलम मंत्री पद पर बने हुए हैं। न तो उन्होंने इस्तीफा दिया है, न ही उन्हें मुख्यमंत्री ने उनके पद से हटाया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एजेंसी ने रिमांड पर लेकर कुल 14 दिनों तक पूछताछ की। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग में सेक्रेटरी रहे आईएएस…
नई दिल्ली। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोने की तस्करी के एक कथित मामले में हिरासत में लिया है। विदेश से सोने की तस्करी के मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के निजी सहायक के पकड़े जाने के बाद अब कस्टम विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि उन्हें हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए एंट्री परमिट किन परिस्थितियों में जारी किया गया था। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सीपीएम और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में एक दिन पहले गुरुवार को दस्तक दे चुका हैऔर पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में आगे बढ़ गया है। यह मानसून केरल के तट पर भारतीय मौसम विभाग के अनुमान से एक दिन पहले ही पहुँच गया है। विभाग ने 15 मई को यह अनुमान लगाया था कि मानसून केरल में 31 मई तक दस्तक देगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आये चक्रवात रीमा ने बंगाल की खाड़ी में मानसून की हवाओं को खींचा होगा, जिससे पूर्वोत्तर भारत में मानसून जल्दी आ गया। केरल में पिछले…
न्यूयॉर्क । आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अगले महीने न्यूयॉर्क में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप क्रिकेट मैच के खिलाफ एक धमकी जारी की है। इसके बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि उन्होंने “न्यूयॉर्क पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिसमें कानून प्रवर्तन की मौजूदगी बढ़ाना, निगरानी और गहन जांच प्रक्रिया शामिल है। न्यूयॉर्क शहर की सीमा पर स्थित नासाउ काउंटी के प्रमुख ब्रूस ब्लेकमैन ने कहा कि हम हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम सभी सावधानियां बरत रहे हैं। उन्होंने…
पटना। बिहार में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने और लोगों को सतर्क रहने का अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भाग के एक दो स्थानों पर भीषण उष्ण लहर की संभावना के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के उत्तर पश्चिम, दक्षिण पूर्व भाग के एक दो स्थानों में उष्ण लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के दक्षिण पश्चिम पटना के एक दो स्थानों पर गरम रात्रि के लिए संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।…
रांची। एक जून को अंतिम चरण की वोटिंग से पहले राजा भैया ने बड़ा बयान दिया है। झारखंड के देवघर पहुंचे कुंडा विधायक ने कहा कि मोदी जी सरकार बनाने जा रहे हैं। राजा भैया देवघर में बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे से मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने अपने समर्थकों से निशिकांत दूबे को जिताने की अपील की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमने इस बार लोकसभा चुनाव में अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। न ही किसी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। हमारे कार्यकर्ता अपने मन से मतदान कर रहे हैं। हम देश में नहीं घूम रहे…
पटना । लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान 1 जून को होना है। इसको लेकर गुरुवार शाम प्रचार थम जाएगा। इससे पहले जदयू ने राजद के शासनकाल में हुए नरसंहार को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से जवाब मांगा है।जदयू के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि राजद के शासनकाल में 118 नरसंहार हुए। जिन क्षेत्रों में सातवें चरण में मतदान होना है, उनमें 88 नरसंहार उस दौर में हुए। उन्होंने कहा कि बिहार मांगे जवाब, तेजस्वी यादव अपने माता -पिता के शासनकाल का जवाब दें। उन्होंने कहा कि…
कन्याकुमारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में दो दिन ध्यान लगाएंगे।यहां करीब 45 घंटे के उनके प्रवास के लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। 2,000 पुलिसकर्मियों के अलावा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां कड़ी निगरानी रखेंगी।इस जगह का एक धार्मिक महत्व भी है। देवी पार्वती ने इसी स्थान पर एक पैर पर खड़े होकर भगवान शिव का इंतजार किया था। दरअसल विवेकानंद रॉक मेमोरियल का स्थान स्वामी विवेकानंद के जीवन में सबसे अहम माना जाता है। जिस तरह से गौतम बुद्ध ने सारनाथ में अपना पहला उपदेश…