Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी, सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला
- छोटू सिंह को चलती कार से उठाया, JSP प्रत्याशी का कर रहे थे सपोर्ट
- गुमला में पीएलएफआई का जोनल कमांडर तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार, हथियार बरामद्र
- मजबूत होगा देश का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, पहले चरण में 12 राज्यों में 600 मास्टर ट्रेनर होंगे तैयार
- झारखंड के इनामी नक्सली दंपती ने कोलकाता पुलिस के समक्ष किया समर्पण
- विभाजक ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना और आत्मनिर्भरता जरूरी: मोदी
- अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट
- गिरिडीह में मगही-भोजपुरी गायक के कार्यक्रम में बवाल, कई कलाकार और पुलिसकर्मी घायल
Author: News Maati
पटना। घर में AK-47, गोला-बारूद और विस्फोटक रखने के मामले में पिछले दिनों से बरी होकर जेल से बाहर आए बाहुबली अनंत सिंह ने क्राइम कंट्रोल का अजीबोगरीब तरीका बताया है। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर लौटे बाहुबली नेता और पूर्व विधायक ने क्राइम कंट्रोल का नया तरीका बताया है। मोकामा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे अनंत सिंह ने दावा किया है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले क्राइम को कंट्रोल किया जा सकता है। बाहुबली अनंत सिंह से एक यूट्यबर ने पूछा कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव हैं। उससे पहले नेता…
आगरा । उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदू एकता पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हम बंटेंगे तो कटेंगे। इस बयान के जरिए उन्होंने हिंदुओं को एक होने की अपील की। इस क्रम में उन्होंने बांग्लादेश का उदहारण दिया। सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के प्रति भारत के हिंदुओं को चेतने की जरूरत है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में आयोजित कार्यक्रम में साफ कहा कि हम बंटेंगे तो कटेंगे, हमें एक रहना होगा। हम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। सीएम योगी आगरा में जन्माष्टमी के अवसर पर…
रामगढ़। पतरातू क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का खुलासा कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर गिरोह के सरगना राजा पाल उर्फ राजा बंगाली ने ऐसे करनामें किए हैं, जिसे सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। राजा के साथ उसके दोस्त राहुल कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले की जानकारी सोमवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने दी। एसपी ने बताया कि पतरातू क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा गया था। पुलिस को जैसे ही इसकी…
रामगढ़। जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में प्लंबर संजय बेदिया हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। परिवार वालों ने ही संजय की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। संजय का पूरा परिवार एक साल पहले अचानक करोड़पति बन गया था। पैसों की लालच ने भाई को भाई का दुश्मन बना दिया और करोड़ों रुपए हड़पने की मंसा से ही संजय के भाई धर्मेंद्र बेदिया ने उसकी हत्या करा दी। इस मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी सोमवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि…
रांची । आजसू (आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने सोमवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। बैठक के बाद उन्होंने कहा है कि पार्टी झारखंड में भाजपा के साथ मिलकर मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अगर वह एनडीए में आते हैं तो इससे निश्चित रूप से गठबंधन को मजबूती मिलेगी। हाल में ही संपन्न लोकसभा चुनाव में भी आजसू भाजपा की सहयोगी पार्टी के रूप में मैदान में उतरी थी। सीट शेयरिंग में उसे 14 में…
कीव। रूस की सेना ने यूक्रेन पर भीषण हवाई हमला बोला है। सोमवार सुबह रूस की ओर से यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए हैं। यूक्रेनी न्यूज पोर्टल द कीव इंडिपेंडेंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि राजधानी कीव और यूक्रेन के दूसरे शहरों में सुबह विस्फोटों की आवाज सुनी गई। रूस की ओर से बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किए जाने से ये धमाके हुए। इसकी वजह से सुबह 6 बजे से ठीक पहले देश भर में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। कीव के अलावा आसपास के शहरों में भी भीषण हमले…
रांची। झारखंड में बीजेपी के चुनावी रणनीति बनाने और विपक्षी नेताओं से बातचीत करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा रांची के दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को बीजेपी नेता अरुण उरांव समेत कई नेताओं से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। सोमवार को हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा को लेकर हेमंता बिस्व सरमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन बीजेपी में शामिल हों। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा-चंपाई सोरेन के सामने 3 रास्ते हैं, वो…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री-फिल्मकार कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का गीत सिंहासन खाली करो रिलीज हो गया है। मूल रूप से महान कवि रामधारी सिंह दिनकर द्वारा लिखे गए प्रतिष्ठित गान सिंहासन खाली करो की जनता आती है को पुर्नजीवित करते हुए, यह शक्तिशाली ट्रैक भारत के सबसे काले राजनीतिक समय की गूंज है। रनौत ने कहा कि 1970 के दशक में भारत के लोगों ने एकजुट होकर सिंहासन खाली करो के नारे के रूप में अपनी आवाज पाई, जो श्रीमती इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री पद के अत्याचार को चुनौती देता था। ये रामधारी सिंह दिनकर के शब्द थे,…
सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने की अफवाहों पर Mayawati ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोलीं बसपा सुप्रीमो
लखनऊ। सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने की अटकलों को सिरे से नकारते हुये बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक पार्टी मूवमेंट से जुड़ी रहेंगी। उन्होने कांग्रेस और सपा से जुड़ने की अफवाहों पर भी विराम देते हुये दोनो ही दलों पर तंज कसे। सुश्री मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया कि बहुजनों के अम्बेडकरवादी कारवाँ को कमजोर करने की विरोधियों की साजिशों को विफल करने के संकल्प हेतु बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही मेरी जिन्दगी की आखिरी सांस तक बीएसपी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट…
मास्को/कीव। यूक्रेन ने सोमवार को रूस के सारातोव शहर की सबसे ऊंची इमारत (वोल्गा स्काई) को ड्रोन से निशाना बनाकर दुनिया को 9/11 की याद के भयावह मंजर की याद दिला दी। वोल्गा स्काई 38 मंजिला इमारत है। दूसरी तरफ रूस ने भी यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर कीव की नींद उड़ा दी है। सारोतोव शहर के गवर्नर रोमन बसुरगिन ने टेलीग्राम मैसेंजर ऐप पर जानकारी दी कि इस ड्रोन हमले में एक महिला घायल हो गई है। वोल्गा स्काई पर हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें ड्रोन वोल्गा स्काई से टकराता दिख रहा है। गनीमत यह रही…