Author: News Maati

अपुलिया (इटली) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रौद्योगिकी के मानव केन्द्रित विकास पर बल देते हुए कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि टेक्नोलॉजी का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचे, समाज के हर व्यक्ति के सामर्थ्य को उजागर करे,सामाजिक असमानताओं को दूर करने में मदद करे,और मानवीय शक्तियों को सीमित करने की बजाय उनका विस्तार करे। श्री मोदी ने जी 7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर आउटरीच सत्र को संबोधित किया। उन्होंने समूह को उसकी 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मानव जाति के इतिहास की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया…

Read More

रांची। झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने कहा है कि किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन माफ किये जाएंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि 31 मार्च 2020 तक किसानों की ओर से लिए गए 50 हजार से लेकर दो लाख तक के ऋण को वन टाईम सेंटलमेंट के माध्यम से माफ किये जायेंगे। इसके लिये सभी बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। कृषि मंत्री शुक्रवार को रांची में नेपाल हाउस स्थित सभागार में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री बादल ने बैठक में बताया कि…

Read More

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आश्चर्य जताया कि क्या पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नजरबंद हैं। कोर्ट ने कहा कि विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के साथ सी.वी. आनंद बोस से मिलने के लिए राजभवन जा सकते हैं, बशर्ते राजभवन से अनुमति मिले। अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति ने अदालत का रुख करते हुए दावा किया था कि लिखित अनुमति के बावजूद पुलिस ने उन्हें गुरुवार को राजभवन में प्रवेश करने से रोक दिया। न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने निर्देश दिया कि विपक्ष के नेता लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में हुई हिंसा…

Read More

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में मुख्यमंत्री ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक कर पूरे प्रदेश सहित देश में सुख समृद्धि की कामना की। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने बाबा कालभैरव के मंदिर में भी विधिवत हाजिरी लगाई। विधिवत मंत्रोंच्चार के बीच कालभैरव के विग्रह की आरती उतारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारियों का जायजा लेने शहर में आए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मेंहदीगंज में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल…

Read More

पटना। बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कुल 25 एजेंडा पर मुहर लगाई है। कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया की बिहार के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मनरेगा के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 की स्वीकृति दी है। बेरोजगारी का आवेदन देने के बाद आवेदक को पंद्रह दिन के भीतर रोजगार नहीं मिलता है तो राज्य सरकार रोजगार मांगने वाले को मांग तिथि से तय सीमा के भीतर दैनिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। बिहार सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाला हाउस अलाउंस में इजाफा की है। राज्य वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में राज्य…

Read More

नई दिल्ली। इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडोमिर जेलेंस्की से मिले। इस दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की को गले लगाया। पीएम मोदी ने वोलोडोमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और यूक्रेन की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बहुत सार्थक बैठक हुई। भारत यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना चाहता है।…

Read More

रामगढ़। विद्यानगर मोहल्ले में बुजुर्ग महिला सुशीला देवी हत्याकांड में पुलिस अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सारे सबूत जुटा रही है। हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार और पूरी योजना का खुलासा करने के बाद रामगढ़ पुलिस ने उस पूरे घटनाक्रम के सीन को रीक्रिएट किया है। मजिस्ट्रेट और वरीय पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को रामगढ़ थाना पुलिस ने अभियुक्त कुमारी स्नेहा उर्फ रिंकी, उसके पति आरिफ नैयर उर्फ आर्या, हत्याकांड में शामिल अफसर अली और काशिफ मून अमीन को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। 30 मई को दिनदहाड़े किस तरीके से सुशीला देवी की हत्या की गई थी, उस…

Read More

चतरा। कुंदा थाना पुलिस ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के तीन नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें मनोज गंझु, महेन्द्र गंझु और छोटू भुईंया उर्फ पंडित शामिल हैं। इनके पास से एक इंसास रायफल लोडेड, तीन मैगजीन, 161 रांउड गोली, एक एसएलआर लोडेड, दो मैगजीन, 164 रांउड गोली और एक एके 47 में मैगजीन के साथ 30 गोली लगा हुआ बरामद किया गया है। चतरा एसपी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टीएसपीसी नक्सली संगठन के कमांडर हरेन्द्र गंझू, कुणाल गंझू, इरफान गंझु अपने अन्य सशस्त्र दस्ता सदस्यों के साथ चतरा-पलामू…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। दूसरी ओर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची आगमन पर सर्वप्रथम बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मेंन रोड स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर माल्यार्पण किया। फिर दीपाटोली स्थित शहीद स्मारक जाकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों…

Read More

पटना। राष्ट्रपति की ओर से पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र किशोर को पद्मश्री पुरस्कार भेंट किया। सुरेन्द्र किशोर को भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी ने पत्रकार सुरेन्द्र किशोर को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस वर्ष घोषित पद्म पुरस्कारों में सुरेन्द्र किशोर का नाम शामिल था लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते वे दिल्ली जाकर पुरस्कार नहीं ले पाए थे। अब उनके सम्मान में पटना जिलाधिकारी ने शुक्रवार को उनके आवास पर जाकर उन्हें पद्मश्री…

Read More