Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड क्षत्रिय महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राधाचरण सिंह उपाध्यक्ष
- बिहार में हर महीने के आखिरी रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा: सम्राट चौधरी
- रांची : 4.305 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल जब्त
- चाईबासा मंडल कारा में कुख्यात सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया के पास मिला मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस
- दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला
- सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे जोन्हा फॉल, पर्यटकों को झारखंड आने का दिया न्यौता
- रांची में प्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा कल, नेत्रदान 15 जुलाई व रथयात्रा 16 को निकलेगी
- सीवान के कचहरी दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा के दो सोने के हार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Author: News Maati
रांची। जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ईडी तीन दिनों तक पूछताछ करेगी। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने ईडी को पूछताछ के लिए शुक्रवार को तीन दिनों की रिमांड की अनुमति दी है। ईडी की ओर से उससे पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए सात दिनों की रिमांड देने का आग्रह किया गया था। इससे पूर्व गत गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में पेश किया था। पेशी के दौरान ईडी के अधिवक्ता ने कोर्ट से शेखर कुशवाहा को…
पटना। बिहार में रुपौली विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। इसको लेकर शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राजद ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जदयू पार्टी कार्यालय में ऐलान किया कि पार्टी ने रूपौली विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए कलाधार मंडल को सिंबल दिया है। शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आये कलाधर मंडल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार निर्दलीय खड़े हुए थे और उन्हें छह हजार से अधिक वोट मिले थे। वर्तमान में इनकी पत्नी मुखिया है। पिछले ही दिनों मंत्री लेशी सिंह ने कलाधर मंडल…
नई दिल्ली। भारत एक बार फिर मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। भारत ने हांगकांग को पछाड़ कर इस स्थान पर पहुंचने में सफलता हासिल की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू 5.18 ट्रिलियन डॉलर हो गई है, जबकि हांगकांग के स्टॉक मार्केट का कैपिटलाइजेशन 5.17 ट्रिलियन डॉलर है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक इसके पहले इसी साल 23 जनवरी को बीएसई ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में हांगकांग को पीछे छोड़ दिया था। उसके बाद बाजार में आई गिरावट की वजह से बीएसई का…
नई दिल्ली। भारतीय सेना को नागपुर की कंपनी ने 120 स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन नागस्त्र का पहला बैच सौंप दिया है। भारतीय सेना ने आपातकालीन खरीद शक्तियों के तहत 480 लोइटर म्यूनिशन की आपूर्ति के लिए सोलर इंडस्ट्रीज के इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (ईईएल) को आॅर्डर दिया है। प्री-डिलीवरी निरीक्षणों के सफल समापन के बाद ईईएल ने सेना के गोला-बारूद डिपो को 120 लोइटर म्यूनिशन वितरित किए हैं। भारतीय सेना को घरेलू स्तर पर निर्मित आत्मघाती ड्रोन का पहला बैच प्राप्त हुआ है, जिसे नागस्त्र-1 के नाम से जाना जाता है। स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन को आत्मघाती ड्रोन नागस्त्र-1 के रूप में भी…
कोच्चि। अग्निकांड में मारे गए भारतीयों के शव शुक्रवार को वापस लाए गए। जब मरने वालों के शव कोच्चि हवाई अड्डे पहुंचे तो वहां का माहौल गमगीन हो गया। हवाई अड्डे पर पहले कभी न देखा गया यह ब्लैक फ्राइडे था। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एयरपोर्ट पर हर कोई शोक में था और सभी की आंखों से आंसू थे। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि एक ही समय में इतने सारे शव आए। यह असहनीय है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चूंकि इन शवों को कार्गो माना जाता है,…
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के नगरऊंटारी में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। हादसा गढ़वा-डाल्टनगंज रोड पर पाल्हे नामक गांव के पास तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे सवारियों से लदे आॅटो को रौंद डाला। बताया जा रहा है कि आॅटो पर सवार सभी लोग मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर जा रहे थे। उन्हें नगरऊंटारी रेलवे स्टेशन से शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पहचान…
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम प्राप्त न करने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की भक्ति करने वाली पार्टी अहंकारी हो गई थी, इसलिए 241 पर सिमट गई। इस चुनाव में बीजेपी का अहंकार ध्वस्त हो गया है।इंद्रेश कुमार ने कहा, “इन लोगों ने भगवान राम की भक्ति तो की थी, मगर इनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया। आज भगवान राम ने इनके अहंकार को खत्म कर दिया है। ये लोग इस चुनाव में प्रशंसनीय परिणाम नहीं दे पाए। शायद अब इन्हें…
पटना : आईवीवाई एंटरटेनमेंट एक्चुअल मूवीज एलएलपी एसोसिएशन प्रस्तुत भोजपुरी की सुपर हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म “ऐसा पति मुझे दे भगवान” का ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे और ट्रेलर ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया है। ट्रेलर में अक्षरा सिंह का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी बेहद रोचक है और इसमें सभी कलाकार अपनी भूमिकाओं में बेहतर नज़र आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अविनाश रोहरा हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार…
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर ज़िले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए हैं पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं।
नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को 19 जून के लिए निर्धारित कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा और समय दिये जाने के अनुरोध के बाद सुनवाई को स्थगित कर दिया।