Author: News Maati

नई दिल्ली। भारत के पूंजीबाजार में निवेश करने वाले सामान्य निवेशकों में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश का आकर्षण तेजी से फैला है और पिछले आठ वर्ष में एसआईपी के जरिए की गयी मासिक निवेश राशि का स्तर 6.6 गुना बढ़ा है। व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड की एक अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार,एसआईपी निवेश प्रणाली की चर्चा अब आम हो गयी है। रिपोर्ट के अनुसार मई, 2016 में एसआईपी निवेश 3189 करोड़ रुपये था जो मई, 2018 में 7304 करोड़ रुपये, मई, 2022 में 12286 करोड़ और मई 2024 में मासिक 20904 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।इन…

Read More

नई दिल्ली : बॉलीवुड के भारत रत्न कहे जाने वाले महान डायरेक्टर सत्यजीत रे, जिन्होंने भारतीय हिंदी सिनेमा को इंटरनेशनल स्तर पर एक अलग पहचान दिलवाई। सत्यजीत रे़ को पहली कमाई के रूप में महज 18 रुपए थे। सत्यजीत रे कंपनी के काम से लंदन गए थे, उन्हें वहां का सिनेमा इतना पसंद आया कि वह खुद डायरेक्टर बन गए। इन्होंने ज्यादा फिल्में बंगाली भाषा में ही बनाईं। पहली फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ ने कई अवार्ड जीते थे। हिन्दी में सत्यजीत रे ने ‘शतरंज के खिलाड़ी’ जैसी शानदार फिल्म बनाई, जो हिन्दी सिनेमा की यादगार फिल्म है। सत्यजीत जी ने अपनी…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने चारधाम यात्रा में दर्शन करने आने वाले यात्रियों की दैनिक निर्धारित सीमा को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारों धामों के दर्शन के लिए निर्धारित की गई सीमा को समाप्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि चारों धामों में भीड़ सामान्य होने के बाद मुख्यमंत्री धामी…

Read More

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में रविवार को रांची में केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं सचिव, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, प्रमुख एवं उपप्रमुख, महानगर अध्यक्ष और सचिव हिस्सा लेंगे। साथ ही सभी अनुषंगी इकाई (अखिल झारखण्ड महिला संघ, अखिल झारखण्ड छात्र संघ, युवा आजसू, आजसू बुद्धिजीवी मंच, अखिल झारखण्ड श्रमिक संघ, अखिल झारखण्ड किसान संघ, अखिल झारखण्ड अधिवक्ता संघ, अखिल झारखण्ड उद्योग एवं व्यापार संघ, अखिल झारखण्ड पिछड़ा वर्ग महासभा, अखिल झारखण्ड अल्पसंख्यक महासभा, अखिल…

Read More

नयी दिल्ली:  दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने 2012 और 2015 में आवंटित स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार विभाग को 7,904 करोड़ रुपये का पूरा बकाया चुका दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एयरटेल ने 2012 की नीलामी में 8.67 करोड़ रुपये और 2015 की नीलामी में 29,129 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम सरकार से हासिल किए थे। कंपनी ने कहा कि ये देनदारियां 2012 में हासिल स्पेक्ट्रम पर 9.75 प्रतिशत की दर से थीं जबकि 2015 की नीलामी में मिले स्पेक्ट्रम के लिए इसकी ब्याज दर 10 प्रतिशत थी। मार्च, 2024 के अंत तक एयरटेल का एकीकृत…

Read More

नयी दिल्ली:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने केरल स्थित एक कंपनी के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत विभिन्न राज्यों में कई स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने बताया कि इस कंपनी पर ‘पोंजी योजना’ के जरिए जमाकर्ताओं से 1,500 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। केरल, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ‘हाईरिच ऑनलाइन ग्रुप’ के प्रवर्तकों के कई परिसर पर 11 जून को तलाशी शुरू की गई। केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि तलाशी के दौरान कंपनी, उसके प्रवर्तकों और उनके परिवार के सदस्यों के विभिन्न बैंक खातों में जमा अपराध से…

Read More

गुवाहाटी:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य 2027 तक 3,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य बना रहा है। शर्मा ने डिब्रूगढ़ के नामरूप में 25 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखते हुए कहा कि यह पर्यावरण के प्रति राज्य का योगदान होगा। उन्होंने कहा, ‘हम पहले से ही 200 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया में हैं। इस वर्ष के भीतर बाकी क्षमता के लिए काम शुरू हो जाएगा।’ उन्होंने कहा कि नामरूप संयंत्र 115 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और चालू हो जाने पर यह हरित ऊर्जा व्यवस्था…

Read More

नई दिल्ली। भाजपा सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। आगामी दिनों में होने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राजस्थान पंचायती राज अधिनियम में संशोधन को मंजूरी मिलने के बाद महिलाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार को सत्ता में आए हुए 6 महीने पूरे होने को हैं। अपने छह महीने के कार्यकाल में ही उन्होंने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खोल दिए। उन्होंने कहा कि रोजगार के…

Read More

अपुलिया (इटली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के बोर्गो एग्नाजिÞया में जी 7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन की समाप्ति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट की और कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलना हमेशा खुशी की बात है। भारत और अमेरिका दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। लगातार तीसरी बार पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली विदेश यात्रा है और जी7 शिखर सम्मेलन में उनकी लगातार पांचवीं भागीदारी है। हालांकि दोनों नेताओं के…

Read More

लातेहार। लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की पुष्टि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने की है। जानकारी के अनुसार रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस रांची से चलकर सासाराम जा रही थी। इसी दौरान लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास अचानक यह अफवाह फैली की रेल के इंजन में आग लग गई है। इस अफवाह के बाद अचानक रेल यात्रियों में भगदड़ मच गई और सभी लोग रेल के डब्बे से उतरने…

Read More