Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड

    October 22, 2026

    रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र

    October 22, 2026

    करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड
    • रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र
    • करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली
    • राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर : शिवराज सिंह चौहान
    • रिम्स से हटेंगे 400 होमगार्ड जवान, पूर्व सैनिक संभालेंगे कमान
    • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल आएंगे रांची, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
    • बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र
    Jharkhand

    रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र

    News MaatiBy News MaatiOctober 22, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के अलावा निजी अस्पतालों में रांची के ही पारस तथा मेदांता अस्पताल में शीघ्र ही गुर्दा (किडनी) प्रत्यारोपण की सेवा बहाल की जाएगी। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में अंग प्रत्यारोपण सलाहकार समिति की अहम बैठक हुई। जिसमें रिम्स में गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा बहाल करने के लिए आवश्यक तैयारी करने पर जोर दिया गया, वहीं पारस (एचईसी) और मेदांता के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अंग प्रत्यारोपण के लिए अस्पतालों के पंजीकरण, रिम्स में गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा विकसित करने तथा मस्तिष्क-मृत मरीजों के अंगदान और प्रत्यारोपण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

    समिति की बैठक में नेत्र की पुतली एवं गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए अस्पतालों के पंजीकरण तथा नवीकरण से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इस दौरान जमशेदपुर आई हॉस्पिटल, रांची के मेदांता अब्दुर रज्जाक अंसारी मेमोरियल वीवर्स हॉस्पिटल, पारस एचईसी हास्पिटल धुर्वा तथा आर्किड मेडिकल सेंटर, रांची से संबंधित प्रस्तावों पर विचार किया गया। अनुरूप पंजीकरण के संबंध में आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। बैठक में पारस और मेदांता के प्रस्ताव को गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए के लिए स्वीकृति दी गई। बैठक में निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, रिम्स के हृदय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत नारायण राय, गुर्दा रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा घोष पंत, नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता निरुपमा, क्यूरेस्टा अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार, उप सचिव ध्रुव प्रसाद तथा राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    रिम्स में गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए गठित होगी टीम : बैठक में अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि रिम्स में गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा विकसित करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित संकाय सदस्यों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अनुभवी शल्य चिकित्सकों को जोड़ने के साथ-साथ राज्य के तीन से चार योग्य चिकित्सकों का चयन कर विशेष दल गठित करने की दिशा में कार्रवाई की जाए।

    आवश्यकता के अनुसार बाहर से भी एक-दो विशेषज्ञ चिकित्सक बुलाए जा सकते हैं। उन्होंने सीएमसी, वेल्लोर के विशेषज्ञों से समन्वय स्थापित करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुभवी विशेषज्ञों के सहयोग से रिम्स के चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने तथा प्रत्यारोपण के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी

    October 22, 2026

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली

    October 22, 2026

    विदेशी ताकतों और आर्थिक नेटवर्क से सांठगांठ कर ‘रिजीम चेंज’ की साजिश रच रहे राहुल गांधी : निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,445

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,140

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड

    By News MaatiOctober 22, 20263

    रांची। 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते…

    रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र

    October 22, 2026

    करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी

    October 22, 2026

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली

    October 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड

    October 22, 2026

    रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र

    October 22, 2026

    करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी

    October 22, 2026

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली

    October 22, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.