Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पटना में बनने वाली नई सैटेलाइट टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

    June 17, 2026

    आरा में मुठभेड़, पुलिस पर पिस्टल तानने वाले भरत तिवारी के पैर में मारी गोली

    June 17, 2026

    ईरान-अमेरिका शांति समझौते की दिशा में बड़ा कदम, शुक्रवार से अंतिम समझौते पर शुरू होगी वार्ता : ईरानी विदेश मंत्री

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पटना में बनने वाली नई सैटेलाइट टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान
    • आरा में मुठभेड़, पुलिस पर पिस्टल तानने वाले भरत तिवारी के पैर में मारी गोली
    • ईरान-अमेरिका शांति समझौते की दिशा में बड़ा कदम, शुक्रवार से अंतिम समझौते पर शुरू होगी वार्ता : ईरानी विदेश मंत्री
    • जमशेदपुर में शराब पार्टी में गोली लगने से युवक की मौत, ASI समेत 3 हिरासत में
    • मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, जमीन कारोबारी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
    • रांची के निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, पूरी घटना CCTV में कैद , जांच में जुटी पुलिस
    • जी-7 : पीएम मोदी ने वैश्विक विश्वास बहाली का किया आह्वान, कहा-भरोसे की कमी से जूझ रही दुनिया
    • G7 Summit : हम Instagram पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं, मेलोनी के जवाब पर मुस्कुराए मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार को मिले 1 लाख 84 हजार 344 करोड़, मोदी ने नीतीश के लिए खोला खजाना
    India

    बिहार को मिले 1 लाख 84 हजार 344 करोड़, मोदी ने नीतीश के लिए खोला खजाना

    News MaatiBy News MaatiSeptember 16, 2024No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार के दौरे में अक्सर कहा करते हैं कि बिहार सहित अन्य पिछड़े राज्यों के विकास के बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं किया जा सकता है। इसी सोच का परिणाम है कि केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के लिए खजाना खोल रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी सरकार ने 2024-25 के लिए पेश आम बजट में बिहार को 58,900 करोड़ रुपए की राशि आवंटित कर यह पुष्टि कर दी कि बिहार का विकास केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है। इसी तरह बिहार को संघ करों और शुल्कों की नेट प्रोसीड्स में कुल लगभग 1,25,444 करोड़ रुपये मिले है। ऐसा नहीं कि केंद्र सरकार ने बिहार पर कोई पहली बार ‘इनायत’ की हैं। बिहार में मोदी 1.0 और मोदी 2.0 में भी बुनियादी सुविधाओं के लिए कई काम हुए।

    आंकड़ों पर गौर करें तो बिहार को पूंजीगत व्यय, निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता के अंतर्गत 2023-24 में 8,814 करोड़, 2022-23 में 8,455 करोड़, 2021-22 में 1,246 करोड़, 2020-21 में 843 करोड़ रुपए दिए गए जो बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

    वैसे, बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठती रही है, लेकिन भाजपा का दावा है कि केंद्र सरकार उससे ज्यादा मदद बिहार को कर रही है। बताया जाता है कि गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 1.71 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा है। जनधन योजना के तहत वे लोग भी बैंक के दरवाजे तक पहुंचे जो अब तक बैंक नहीं पहुंचे थे। प्रदेश में इस योजना के तहत 5.61 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक खाते खोले गए।

    आवागमन दुरुस्त करने के लिए मोदी सरकार ने 6,800 करोड़ रुपए की लागत से गंगा पर पुल की मंजूरी दी। यही नही पटना में इस दौर में मेट्रो का कार्य शुरू हुआ। इसके अलावा दरभंगा में एयरपोर्ट की शुरुआत की गई तो मधुबनी में 175 करोड़ के प्रधानमंत्री सड़क योजना तथा 230 करोड़ की लागत से असम-दरभंगा एक्सप्रेस वे को मंजूरी दी गई। बक्सर के चौसा में 1360 मेगावाट के पावर प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गया जबकि कोसी नदी 130 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना को मंजूरी मिली।

    बिहार को विकास की मार्ग पर तीव्र गति से अग्रसर करने के लिए तीन एक्सप्रेस-वे को मंजूरी दी गई है। सड़क परियोजनाओं के लिए 26 हजार 710 करोड़ रुपए की स्वीकृति केंद्र द्वारा की गई है, जो अब तक की सर्वाधिक राशि है। पटना में 2007 करोड़ रुपये लागत की 13 किलोमीटर एलिवेटेड सड़क को स्वीकृति दी है। भागलपुर में गंगा पर 2,549 करोड़ रुपए की लागत से 26 किमी लंबी विक्रमशिला- कटरिया न्यू डबल लाइन के साथ ब्रिज की मंजूरी मिली है।

    बिहार को स्वावलंबी बनाने तथा रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए गया, भागलपुर और पटना में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई। बिहार को संस्कृति एवं अध्यात्म के विश्व पटल पर स्थापित करने का प्रयास हिन्दू, जैन एवं बौद्ध धर्म से जुड़े राजगीर के धार्मिक स्थलों के विकास और गया में विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर के माध्यम से किया जा रहा है।

    शिक्षा के क्षेत्र में आमतौर पर बिहार को पिछड़ा माना जाता रहा है, लेकिन मोदी सरकार ने कई उल्लेखनीय कार्य किए। मुंगेर , झंझारपुर सहित कई अन्य जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज खोले गए। शिक्षा के क्षेत्र में प्राचीनतम नालंदा विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास की पुनर्स्थापना के लिए एनडीए सरकार दृढ़संकल्पित नजर आई। नालंदा के इतिहास से प्रेरणा लेकर प्रदेश में शिक्षा की नयी क्रांति लाने के लिए कटिबद्ध दिखी। 1600 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के कैंपस का शुभारंभ किया तो भागलपुर विक्रमशिला विश्वविद्यालय को भी केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की है। इसके जरिये इन क्षेत्रों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा एवं गौरवशाली इतिहास की पुनर्स्थापना होगी।

    बिहार में बिजली सबसे बड़ी समस्या मानी जाती थी, लेकिन एनडीए सरकार ने आज प्रदेश के सभी घरों तक बिजली पहुँचा दी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ट्विशा शर्मा मामला : कोर्ट ने रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाई

    June 16, 2026

    वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस

    June 16, 2026

    20 से 30 वर्ष में भारत बनेगा विश्वगुरु: डॉ. भागवत

    June 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,396

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,069

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    पटना में बनने वाली नई सैटेलाइट टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

    By News MaatiJune 17, 20263

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री ने राजधानी पटना में प्रस्तावित नई सैटेलाइट टाउनशिप का नाम ‘पाटलिपुत्र’…

    आरा में मुठभेड़, पुलिस पर पिस्टल तानने वाले भरत तिवारी के पैर में मारी गोली

    June 17, 2026

    ईरान-अमेरिका शांति समझौते की दिशा में बड़ा कदम, शुक्रवार से अंतिम समझौते पर शुरू होगी वार्ता : ईरानी विदेश मंत्री

    June 17, 2026

    जमशेदपुर में शराब पार्टी में गोली लगने से युवक की मौत, ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पटना में बनने वाली नई सैटेलाइट टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

    June 17, 2026

    आरा में मुठभेड़, पुलिस पर पिस्टल तानने वाले भरत तिवारी के पैर में मारी गोली

    June 17, 2026

    ईरान-अमेरिका शांति समझौते की दिशा में बड़ा कदम, शुक्रवार से अंतिम समझौते पर शुरू होगी वार्ता : ईरानी विदेश मंत्री

    June 17, 2026

    जमशेदपुर में शराब पार्टी में गोली लगने से युवक की मौत, ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.