Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के कड़रू से तीन बच्चे लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा में फिर किए हवाई और जमीनी हमले, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा
- झारखंड क्षत्रिय महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राधाचरण सिंह उपाध्यक्ष
- बिहार में हर महीने के आखिरी रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा: सम्राट चौधरी
- रांची : 4.305 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल जब्त
- चाईबासा मंडल कारा में कुख्यात सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया के पास मिला मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस
- दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला
- सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे जोन्हा फॉल, पर्यटकों को झारखंड आने का दिया न्यौता
Author: News Maati
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अपनी टीम के टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा करके खिलाड़ियों के वेतन में कटौती कर सकता है। पाकिस्तान को विश्व कप में अमेरिका और भारत से हार का सामना करना पड़ा था जिससे वह टूर्नामेंट के सुपर 8 में जगह नहीं बना पाया। बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि कुछ अधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा करने की सलाह दी है। सूत्रों ने कहा, पीसीबी अध्यक्ष अगर टीम के खराब प्रदर्शन पर कड़ा रवैया अपनाते हैं तो खिलाड़ियों…
पटना : भाजपा नेता राधामोहन सिंह पूर्वी चंपारण से लगातार चौथी बार और रिकॉर्ड 7वीं बार सांसद बने हैं, लेकिन 2019 में जहां वे 2 लाख 93 हजार से ज्यादा मतों से चुनाव जीते थे, वहीं इस बार उन्हें 88 हजार वोटों से जीत मिली। खैर जीत तो जीत होती है। पूरे चुनाव के दौरान राधामोहन सिंह को लेकर पूर्वी चंपारण में नाराजगी के स्वर उभर रहे थे। माहौल महागठबंधन (वीआईपी) के प्रत्याशी डॉ राजेश कुमार कुशवाहा के पक्ष में ज्यादा लग रहा था, लेकिन राधा मोहन सिंह का सॉफ्ट स्पोकेन होना, उनके काम की कमियों पर भी भारी पड़ा।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में महंगाई की मार झेल रहे लोगों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने ईद-उल-अजहा से पहले पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमतों में क्रमश: 10.20 पाकिस्तानी रुपये और 2.33 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के हवाले से बताया कि कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत 258.16 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और एचएसडी की कीमत 267.89 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर होगी। कटौती शनिवार से प्रभावी है।
बारी (इटली): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां जी-7 शिखर सम्मेलन के एक संवाद सत्र में अपने संबोधन के दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर कहा कि भारत के लोगों ने चुनावों में ऐतिहासिक जीत के रूप में जो ‘‘आशीर्वाद’’ दिया है, वह ‘‘लोकतंत्र की जीत’’ है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में भारत में दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विशाल पैमाने को रेखांकित करने के लिए कुछ आंकड़े भी साझा किए। यह प्रक्रिया 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में संपन्न हुई। मतों की गिनती चार जून को हुई। उन्होंने कृत्रिम मेधा, ऊर्जा, अफ्रीका और…
उत्तराखंड ।सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जनपद रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।” उत्तराखंड के…
छत्तीसगढ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में स्थित कुतुल, फरसबेड़ा और कोड़तामेटा गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर- दन्तेवाड़ा जिले का डीआरजी, विशेष कार्य बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 53वीं वाहिनी का बल शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हुआ है तथा…
नई दिल्ली । इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी का वीडियो शेयर किया। जिस पर अब प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मेलोनी के सेल्फी वीडियो पोस्ट का जवाब देते हुए रिपोस्ट कर लिखा, ”भारत और इटली मैत्री संबंध हमेशा मजबूत और बरकरार रहेंगे।”इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में भारत और इटली का झंडा भी लगाया हुआ है। इससे पहले इटली की पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी वीडियो बनाते हुए वीड़ियो अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर…
मुंबई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) दुनिया के लिए मुसीबत बनती जा रही है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी डीपफेक वीडियो का शिकार हो रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर डीपफेक वीडियो का शिकार हो गयी हैं। उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस का गुस्सा बढ़ गया है। इस समय सोशल मीडिया पर जीआरडब्ल्यूएम नाम का एक ट्रेंड चल रहा है। इसी ट्रेंड में आलिया का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जीआरडब्ल्यूएम का मतलब (गेट रेडी विद मी) है। वीडियो में आलिया कैमरे के लिए…
लखनऊ। यह पहली बार है कि किसी पार्टी का मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव एक साथ लोकसभा के लिए चुने गए हैं। अखिलेश अपनी परंपरागत सीट कन्नौज से, तो उनकी पत्नी डिंपल यादव पड़ोस की मैनपुरी सीट से सांसद चुनी गई हैं। दोनों ने ही रिकॉर्ड वोटों के अंतर से चुनाव जीता है। डिंपल यादव तो सपा की ओर से जीतने वाले सांसदों में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने में अव्वल हैं। उनके बाद उनके पति अखिलेश यादव की जीत का अंतर पार्टी में दूसरे नंबर पर है। यह भी एक अलग तरह का रिकॉर्ड…
नयी दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गर्मियों के सीजन में यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को पांच मोर्चों पर युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिये हैं जिनमें ट्रेनों में गैरवातानुकूलित स्लीपर एवं अनारक्षित श्रेणी के कोचों की संख्या बढ़ाना और वातानुकूलित कोचों में एयर कंडीशनिंग प्रणाली के खराब होने की शिकायतों को दूर करना शामिल है। रेलवे के सूत्रों के अनुसार रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री वैष्णव ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे बोर्ड के सदस्यों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के…