Author: News Maati

नयी दिल्ली:  भारतीय वायु सेना का एक सैन्य परिवहन विमान दक्षिण कुवैत के मंगाफ में आग की भयावह घटना में मारे गए 45 लोगों के शव लेकर शुक्रवार की सुबह कोच्चि के लिए रवाना हो गया। कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान कुवैत में आग की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शव लेकर कोच्चि के लिए रवाना हो गया है।’’ विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह भी विमान में सवार हैं। उन्होंने कुवैत से शवों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए वहां के अधिकारियों के…

Read More

पटना। लोकसभा चुनाव होते ही बिहार में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया हैं। सरकार ने गुरुवार को केके पाठक समेत 8 आईएएस अफसर का ट्रांसफर कर दिया। केके पाठक को शिक्षा विभाग से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भेज दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ को मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के साथ शिक्षा विभाग के एसीएस अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि केके पाठक अभी लंबी छुट्टी पर गए हैं, उनकी अनुपस्थिति में एस सिद्धार्थ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार संभाल रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार…

Read More

पुरी। ओडिशा में समुद्र तट पर स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार गुरुवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में खोल दिए गए। बुधवार को ओडिशा कैबिनेट ने चारों द्वारों को खोलने का प्रस्ताव पारित किया था। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि कैबिनेट मीटिंग में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वारों को खोलने का हमने प्रस्ताव रखा था। गौरतलब है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में जगन्नाथ मंदिर के सभी द्वार खोलने का वादा किया था। कोविड-19 महामारी के दौरान तत्कालीन बीजू जनता दल सरकार ने जगन्नाथ मंदिर के एक द्वार को छोड़कर बाकी द्वारों से…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की दस आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट का पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट ने गुरुवार को संज्ञान ले लिया है। यह चार्जशीट ईडी ने 7 जून को कोर्ट में दाखिल की थी। इस मामले में कोर्ट 27 जून को सुनवाई करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जिन आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें झामुमो नेता अंतु तिर्की, राजस्व विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार यादव, कोलकाता के रजिस्ट्रार आॅफ एश्योरेंस के दो…

Read More

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेता पेमा खांडू को राज्यपाल केटी परनाइक ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल परनायक ने 11 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। पेमा खांडू तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री और चोना मीन को फिर से उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। गुरुवार को डीके कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल केटी परनाइक ने सबसे पहले पेमा खांडू को अरुणाचल प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद 11 विधायकों को भी राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। पेमा खांडू…

Read More

भोपाल से सीधे जुड़े आठ शहर भोपाल। मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू हो गई है। गुरुवार को राजधानी भोपाल के राजाभोज अंतरराष्ट्रीय विमानतल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की पहली उड़ान (एयर टैक्सी) को रवाना किया। इसी के साथ भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, खजुराहो और सिंगरौली एक-दूसरे से सीधे जुड़ गए। इन शहरों के बीच छह सीटर दो एयर टैक्सी संचालित होंगी। इस वायु सेवा के शुरू होने से भोपाल से इंदौर का सफर 55 मिनट में पूरा हो जाएगा। शुरूआती 30 दिन तक किराए में 50 फीसदी डिस्काउंट…

Read More

नई दिल्ली। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेना प्रमुखों, रक्षा सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष के साथ बैठक की। उन्होंने रक्षा मंत्रालय की प्रथम 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि 2028-2029 तक 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के रक्षा उपकरणों का निर्यात करना होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य आने वाले समय में रक्षा निर्यात को बढ़ाना होगा। लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए रक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह ने आज कार्यभार संभाला। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ…

Read More

नयी दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत अधिकारी अजीत डोभाल को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया है और डा़ॅ पी. के. मिश्रा को दोबारा प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने इन दोनों अधिकारियों की नियुक्ति को गुरुवार को मंजूरी दे दी। समिति ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारियों श्री अमित खरे और श्री तरूण कपूर को भी प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने बताया कि श्री डोभाल और डॉ. मिश्रा की नियुक्ति 10 जून से प्रभावी…

Read More

रांची। झारखंड में पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम (पेसा) लागू करने के लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सोरेन ने इस पेशा कानून को लागू करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री सोरेन के समक्ष गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने पेसा कानून को लेकर परिचय एवं रोड मैप विषय पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुती दी। मुख्यमंत्री ने इसके रोड मैप की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने चयन प्रक्रिया को समय सीमा के अंदर पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री सोरेन गुरुवार को अधिकारियों और जेएसएससी के अध्यक्ष के साथ प्रोजेक्ट भवन में उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग अपने कैलेंडर के हिसाब प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध…

Read More