Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर
- इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा
- हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े
- जमशेदपुर : टीवीएस शोरूम में लाखों की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर ले उड़े चोर
- राज्यपाल ने चार नए सूचना आयुक्तों को दलाई शपथ, छह वर्ष बाद सक्रिय होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग
- पुलिस के सामने करणी सेना नेता की हत्या, भाजपा ने तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान
- सब रजिस्ट्रार हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, बालेश्वर पटेल को पीट-पीट कर मार डाला था
Author: News Maati
ओडिशा : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कैंसर के मरीज के इलाज के लिए दो लाख रुपये की सहयोग राशि दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कैंसर बीमारी सिर्फ मरीज ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के हालात भी खराब कर देती है। सही समय पर और सही इलाज कराया जाए, तो इस जानलेवा बीमारी को मात दी जा सकती है। आज ओड़िशा के एक युवा पत्रकार स्वाधीन चेता दास महापात्र ने अपने माता-पिता के साथ राजभवन में भेंट की। इस दौरान मुझे पता चला कि स्वाधीन ब्रेन कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित हैं, जिसे सुनकर मुझे बहुत…
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) : केंद्रीय वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था अब वित्तीय रूप से मुमकिन नहीं है और इसे लाना देश के उन नागिरकों के लिए नुकसानदेह होगा, जो सरकारी नौकरी में नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनपीएस (नई पेंशन प्रणाली) को लेकर कर्मचारी संगठनों और राज्य सरकारों से कुछ सार्थक बातचीत हुई है। सोमनाथन ने कहा कि सरकार देश में युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के मकसद से उन्हें कंपनियों में प्रशिक्षण देने की सुविधा के अलावा 1,000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को आधुनिक रूप भी देगी। सोमनाथन…
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर सरासर झूठ बोला है और वह इस विषय पर देश में भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना को लेकर युवाओं में रोष है और कांग्रेस इस मांग पर कायम है कि इसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना को सेना द्वारा किए गए आवश्यक सुधारों का एक उदाहरण बताया और विपक्ष पर सशस्त्र बलों में औसत आयु वर्ग को युवा रखने के उद्देश्य से शुरु…
नयी दिल्ली : लोकसभा की आवास समिति ने सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके रहने के लिए ‘5-सुनहरी बाग रोड’ बंगले का प्रस्ताव दिया है। आवास समिति से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। राहुल गांधी से जुड़े सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की सहमति मिलने पर यह उनका नया आशियाना होगा। कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा शुक्रवार को ‘5 सुनहरी बाग’ पहुंची थीं। यह ‘टाइप 8′ श्रेणी का बंगला है जो आमतौर पर कैबिनेट मंत्रियों को आवंटित किया जाता है। राहुल गांधी कई…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में पांच दिनों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 1,293 अंक का उछाल दर्ज किया गया। तेजी के बीच एनएसई निफ्टी भी 24,834 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ। निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार बढ़त में रहा। बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 1,292.92 अंक यानी 1.62 प्रतिशत उछलकर 81,332.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,387.38 अंक तक चढ़ गया था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर एकबार संथाल परगना की बदलती डेमोग्राफी पर राज्य सरकार को घेरा। मरांडी शुक्रवार को मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही। संथाल परगना क्षेत्र की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आए हैं। डेमोग्राफी का यह परिवर्तन डेमोक्रेसी केलिए खतरा है, जो सबके लिए चिंता का विषय है। मरांडी ने कहा कि इस परिवर्तन में सबसे ज्यादा यदि कोई समुदाय प्रभावित हुआ है वह है जनजाति समाज। उन्होंने 1951 और 201 1के जनगणना रिपोर्ट…
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए अवकाशप्राप्त लोगों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। राज्य सरकार, केंद्र सरकार,लोक उपक्रमों और कृषि विश्वविद्यालयों की सेवा से रिटायर 62 वर्ष तक की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के नियंत्रक (वित्त प्रमुख) पद के लिए न्यूनतम योग्यता बी कॉम डिग्री या समकक्ष डिग्री, चार्टर्ड अकाउंटेंट या कास्ट अकाउंटेंट के रूप में अनुभव या राज्य, केंद्र सरकार की अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही सरकारी या अर्ध सरकारी संस्थान में न्यूनतम 10 वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। चिकित्सा पदाधिकारी पद…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने शुक्रवार को रामगढ़ डीसी और डीडीसी से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना वाद शुरू किया जाए। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट ने आदेश की अवहेलना करने के कारण उक्त दोनों अधिकारियों से अवमानना वाद शुरू करने को लेकर सवाल किया है। याचिकाकर्ता रंजीत साव एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पिछले महीने रामगढ़ जिले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए…
रांची। रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के ईमली चौक के समीप काली शंकर अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त सत्यजीत सरकार (52) के रूप में की गई है। वह मूल रूप से बंगाल के वर्धमान के रहने वाले थे। वह बहुत समय से रांची में रह रहे थे और बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। इनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी रहते थे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। गुरुवार रात को पत्नी ने फोन किया तो मृतक सत्यजीत सरकार ने रिसीव नहीं…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने हिमांशु शेखर चौधरी को राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को आदेश दिया कि इस पद पर अगले आदेश तक किसी की नियुक्ति न की जाए। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि हिमांशु शेखर चौधरी की नियुक्ति राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में फरवरी 2021 में पांच वर्षों के लिए हुई थी लेकिन जुलाई 2024 में उन्हें बिना किसी शोकाज और कार्रवाई के बर्खास्त कर दिया गया था। राज्य…