Author: News Maati

पटना। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने आवास पर झारखंड जदयू के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी नेता से चुनाव की तैयारी की जानकारी ली। इसके साथ झारखंड आने का भी भरोसा दिया। इस बैठक में इस बात पर मुहर लगी है कि जदयू झारखंड में भी गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ेगा। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हम लोग झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। श्रवण कुमार ने कहा कि इस बैठक में कई…

Read More

बोकारो। 18 जुलाई को महुआर निवासी शंकर रवानी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई के लिखित आवेदन पर हरला थाना काण्ड सं. 78/24 व धारा 103/61(2) बीएनस एवं 27 (3) आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने काड के मुख्य साजिशकर्ता राजेन्द्र दूबे उर्फ राजू दूबे और अशोक सिंह उर्फ अशोक सम्राट सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेन्द्र दूबे उर्फ राजू दूबे, अशोक सिंह उर्फ अशोक सम्राट, प्रक्षित सिंह उर्फ राजा, श्याम कुमार रवानी और अमीत कुमार रवानी शामिल हैं।राजू दूबे ने पूछताछ में बताया कि यह…

Read More

गिरिडीह। देवरी थाना इलाके के महेशियादीघी गांव में शनिवार की सुबह एक महिला का शव उसके मायके के बाहर में पड़ा देख गांव में कोहराम मच गया। लेकिन कुछ देर में स्थिति स्पष्ट हो गई । बताया गया कि मृतिका 40 वर्षीय मंजू देवी पिछले कई महीनों से पति से अलग हो कर मायके महेशियडीघी में रह रही थी। मृतिका के पिता प्रभुनाथ सिंह ने कई बार बेटी को अपने ससुराल जाने को कहा था। जानकारी के अनुसार मृतिका तीन बेटियों की मां थी और ससुराल उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में है। मंजू अपने पति घनश्याम सिंह से पिछले…

Read More

श्रीनगर । उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम सेक्टर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों और से फायरिंग जारी है।नियंत्रण रेखा पर मच्छल सेक्टर के कामकारी में एक अग्रिम चौकी पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई है। एक पाकिस्तानी व्यक्ति मारा गया है जबकि हमारे दो सैनिक घायल हुए हैं।मुठभेड़ में एक मेजर रैंक के अधिकारी सहित भारतीय सेना के पांच जवान घायल हुए। सभी पांच सैनिकों को स्थान से हटा लिया गया। घायल सैनिकों में से एक की मौत चोटों के कारण हो गई है पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम…

Read More

चंडीगढ़ । लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक कपल ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की मांग की। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कि सिर्फ इसलिए कि दो लोग कुछ दिनों से साथ रह रहे हैं, लिव-इन रिलेशनशिप होने का उनका दावा काफी नहीं है। कोर्ट के मुताबिक, ऐसे मामलों में पुलिस को सुरक्षा देने का आदेश देना इन रिश्तों को मान्यता देने जैसा होगा। कोर्ट ने ये भी कहा कि भारत जैसे देश में शादी एक पवित्र बंधन और समाज का आधार है। जस्टिस संदीप मौदगिल ने कहा कि शादी एक पवित्र बंधन…

Read More

रियो डि जिनेरियो। दुनिया के शीर्ष विकसित और विकासशील देशों के वित्त मंत्री अरबपतियों पर प्रभावी ढंग से टैक्स लगाने के प्रस्ताव पर शुक्रवार को सहमत हुए। एक संयुक्त मंत्रिस्तरीय घोषणापत्र में यह जानकारी दी गई है। रियो डि जिनेरियो में जी20 देशों के वित्त मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक के बाद जारी घोषणापत्र में कहा गया है, “कर संप्रभुता के प्रति पूर्ण सम्मान के साथ, हम सहयोगात्मक रूप से यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि अरबपतियों पर प्रभावी रूप से कर लगाया जाए। ब्राजील ने रियो डि जिनेरियो में 18-19 नवंबर को प्रस्तावित जी20 शिखर सम्मेलन से पहले…

Read More

जिलेट । अमेरिका के व्योमिंग प्रांत में एक विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार कई लोगों की मौत होने के साथ ही जंगल में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कैंपबेल काउंटी के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जब विमान व्योमिंग की सीमा के पास स्थित जिलेट शहर में उड़ान भर रहा था। उन्होंने कहा कि हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। कैंपबेल काउंटी के अंडरशेरिफ क्वेंटिन रेनॉल्ड्स ने ‘जिलेट न्यूज रिकॉर्ड’ को बताया कि हादसे…

Read More

नई दिल्ली। भारत जल्द ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजने की तैयारी में हैं। मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक गगनयात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करेगा। यह इसरो, नासा और एक निजी कंपनी, Axiom Space, के बीच एक संयुक्त मिशन होगा। इस मिशन के लिए इसरो ने Axiom Space के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह मिशन अगस्त 2024 में फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जा सकता है। इसरो के एक अधिकारी ने…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त में यूक्रेन का दौरा करेंगे। 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद पीएम की यह पहली यात्रा होगी। इससे पहले इटली में हुए जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की भेंट हुई थी। तब दोनों नेताओं ने गले लगकर गर्मजोशी से एकदूसरे का स्वागत किया था। जेलेंस्की ने मोदी को 2024 का लोकसभा चुनवा जीतने पर बधाई भी दी थी। माना जा रहा है कि मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन के दौरे पर निकल सकते हैं। सितंबर 2022 में उज्बेक शहर समरकंद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर…

Read More

गुमला। गुमला थाना क्षेत्र के अंबुवा गांव निवासी 22 वर्षीय सहजाद अंसारी को पुलिस ने एक देसी कट्टा और तीन गोली के साथ लोहरदगा रोड स्थित बस स्टैंड से धर दबोचा। एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली कि लोहरदगा रोड में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में किसी अपराध की नियत से घूम रहा है। तत्काल एक टीम का गठन करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा। तलाशी के क्रम में एक देसी कट्टा और तीन गोली बरामद…

Read More