Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर
- इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा
- हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े
- जमशेदपुर : टीवीएस शोरूम में लाखों की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर ले उड़े चोर
- राज्यपाल ने चार नए सूचना आयुक्तों को दलाई शपथ, छह वर्ष बाद सक्रिय होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग
- पुलिस के सामने करणी सेना नेता की हत्या, भाजपा ने तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान
- सब रजिस्ट्रार हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, बालेश्वर पटेल को पीट-पीट कर मार डाला था
Author: News Maati
पटना। बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह को भारी पड़ गया। इसके चलते एमएलसी सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद से सदस्यता रद्द कर दी गई है। इससे पहले गुरुवार को विधान परिषद की आचार समिति ने उनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर दी थी और अब आज इसकी घोषणा कर दी गई। समिति ने कहा था कि सुनील कुमार सिंह ने सदन के सदस्य बने रहने की पात्रता खो दी है। समिति ने अपनी 112 पन्नों की रिपोर्ट दी है। विधानमंडल सत्र…
मुंबई । विश्व बाजार के सकारात्मक रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर नीचे भाव पर हुई चौतरफा वैल्यू खरीददारी की बदौलत पिछले लगातार पांच कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरकर शुक्रवार को शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल के अपनी वाईफाई सेवा का विस्तार गुजरात और तेलंगना में करने तथा नोकिया के भारत में एयरटेल के साथ साझेदारी में अपने पहले 5जी नॉन-स्टैंडअलोन (एनएसए) क्लाउड आरएएन परीक्षण के सफल समापन की घोषणा करने के बाद एयरटेल के शेयर साढ़े चार प्रतिशत तक चढ़ गए। इससे बाजार को ऊंची उड़ान भरने में मदद…
नई दिल्ली। वास्तु बिहार को केंद्रीय सड़क एवं परिहन मंत्री नितिन गडकरी ने ईस्टर्न इंडिया के सर्वोच्च रियल स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार वास्तु विहार के सीइओ सार्थक तिवारी ने लिया। सार्थक तिवारी ने कहा कि वास्तु बिहार की सोच शहर में नया शहर देना है, जो प्रदूषण मुक्त रहे। कंपनी का हर छोटे शहर में टाउनशीप बनाने का लक्ष्य है। वास्तु बिहार रियल स्टेट के क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी है। जो काफी कम कीमत में लोगों को घर मुहैया कराती है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने देश के पांच राज्यों बिहार, झारखंड, उड़ीसा, बंगाल और…
नई दिल्ली। जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने केंद्रीय बजट को विपक्ष द्वारा सरकार बचाओ बजट बताने पर शुक्रवार को पलटवार किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उनकी पार्टी का चुनाव-पूर्व गठबंधन है जो फेविकोल से चिपका हुआ है। ललन सिंह ने लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट के माध्यम से ऐसी गुगली फेंकी है कि कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष क्लीन बोल्ड हो गया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में पीएम मोदी के…
पटना । बिहार के दरभंगा जिले में एम्स का निर्माण शोभन स्थित बायपास के पास स्थित प्रस्तावित जमीन पर ही होगा। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर जल्द से जल्द भूमि को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। राज्यसभा सदस्य संजय झा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। जदयू सांसद संजय झा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि केंद्र सरकार ने प्रस्तावित जमीन पर ही एम्स के निर्माण के लिए सहमति दे दी है। उन्होंने…
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस और पीएसी भर्ती में इन नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजित करेगी। उनके लिए एक निश्चित आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि किसी भी देश और समाज के लिए प्रगति एवं समृद्धि के नित नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर होने वाला रिफार्म अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। लगातार हर फील्ड में पिछले 10 वर्षों में बेहतरीन रिफार्म करके देश की अर्थव्यवस्था को एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने और…
रांची। जमीन कारोबारी कमलेश को पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की दोपहर कमलेश एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा था। ईडी ने उससे लगभग छह घंटे तक पूछताछ की। ईडी के सवालों का कमलेश स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दे पाये तो ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ईडी कमलेश को शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। जमीन कारोबारी कमलेश 19 जुलाई को भी ईडी आॅफिस में पेश नहीं हुआ था। उसे पांच समन जारी हो चुके थे। इसके बाद छठा समन जारी करते हुए उसे 26 जुलाई को…
रांची। रांंची नामकुम थाना की पुलिस ने मौलाना आजाद कॉलोनी के समीप हनुमान मंदिर के पीछे स्थित फ्लैट से सुशील श्रीवास्तव गिरोह के कुख्यात शूटर रियाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। रांची में रहकर वह किसी बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा शुक्रवार रात संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उसकी गिरफ्तारी मौलाना आजाद कॉलोनी, हनुमान मंदिर के समीप स्थित खालिद शेख के फ्लैट से की…
द्रास (करगिल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना को सेना द्वारा किए गए आवश्यक सुधारों का एक उदाहरण बताया और विपक्ष पर सशस्त्र बलों में औसत आयु वर्ग को युवा रखने के उद्देश्य से शुरू की गई इस भर्ती प्रक्रिया पर राजनीति करने का आरोप लगाया। मोदी ने करगिल युद्ध में जीत की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां आयोजित करगिल विजय दिवस पर कहा कि कुछ लोग राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि पेंशन के पैसे बचाने के लिए अग्निपथ योजना…
रांची। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का शुक्रवार को अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। निवर्तमान डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। पदभार संभालते ही डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि विधि व्यवस्था, नारकोटिक्स के मामले, साइबर क्राइम, अपराधिक घटना को रोकने और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रहेगी। अनुराग गुप्ता शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक घटना होने पर पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे। पुलिस को जनता के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया जाएगा।…