Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आरा में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग, होमगार्ड का बेटा गंभीर रूप से घायल
- मोतिहारी के साईं बाबा मंदिर में चोरी, भगवान गणेश का मुकुट लेकर फरार हुए चोर; गश्ती टीम निलंबित
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
Author: News Maati
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को रांची समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई के लिए दिए निर्देश। समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव को और बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त ने नोडल पदाधिकारी को नामित किया। जिला स्तर पर प्रत्येक कार्यालय में कर्मी समय पर अपने कार्यालय पहुंचे इसके लिए प्रतिदिन की मॉनिटरिंग करने के लिए भी नोडल पदाधिकारी को उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त किया। समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के आईडी कार्ड बनाने तथा आमजनों की शिकायतों के निस्तारण के लिए व्हाट्सएप नंबर पर सतत फॉलो अप बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्ति संबंधित कार्य में हुई प्रगति की जानकारी उपायुक्त ने…
रांची। भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड सरकार से हमें मंत्री पद के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सदन में हमारे पास सिर्फ दो विधायक हैं। इसलिए हम सरकार में शामिल करने के लिए राज्य सरकार पर कोई दबाव नहीं बनाएंगे, बल्कि हर कदम पर सरकार का साथ देंगे। भट्टाचार्य शनिवार को मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि समन्वय समिति बने और इंडिया ब्लॉक द्वारा लोगों को दी गई सात गारंटी को पूरा करने के लिए हम मिलकर…
हजारीबाग। हजारीबाग में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना डाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चेपा कला गांव की है। युवक अपराधी छवि का था और दो साल पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। रात में किसी ने दरवाजा खटखटाया तो प्रकाश ठाकुर ने गेट खोली। इसके तुरंत बाद अपराधियों ने प्रकाश को गोली मार दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। प्रकाश ठाकुर का आपराधिक…
रांची। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने नक्सल विरोधी जंगल अभ्यास- थंडरबोल्ट, 27 से 30 नवंबर तक रांची में आयोजित किया। पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि यह अभ्यास रांची के बाहरी इलाकों में विभिन्न नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में आयोजित किया गया था। अभ्यास में नक्सलियों के जरिये अपनाई जा रही नवीनतम कार्यप्रणाली को शामिल करते हुए विभिन्न परिदृश्यों का अनुकरण किया गया, जिसका उद्देश्य प्रतिक्रियाकर्ताओं को यथार्थवादी अनुभव प्रदान करना था। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित नक्सली खतरों का पूर्वानुमान लगाना तथा मुख्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एकीकृत मजबूत सुरक्षा…
नई दिल्ली । आजकल ज्यादा देर तक बैठने की आदत एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। एक नए अध्ययन के अनुसार, अमेरिका में हर चार में से एक व्यक्ति हर दिन 8 घंटे से ज्यादा समय तक बैठता है। लेकिन एक नया शोध बताता है कि अगर आप हर दिन 10 घंटे से ज्यादा बैठते हैं, तो आपको इसे कम करने की कोशिश करनी चाहिए। हाल ही में अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के जर्नल में प्रकाशित और अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के 2024 वैज्ञानिक सत्र में प्रस्तुत एक अध्ययन ने यह खुलासा किया कि यदि आप हर दिन 10.6 घंटे…
झारखंड। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान फेंगल शुक्रवार (29 नवंबर) को चेन्नई के तट से टकराने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग के एक अधिकारी के अबताया है कि चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से झारखंड में शुक्रवार से कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. फेंगल की वजह से झारखंड में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवात 30 नवंबर को डिप्रेशन के रूप में तमिलनाडु तट को पार कर सकता है, जिससे तमिलनाडु, पुदुचेरी…
गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र में एक ट्रक में 37 मवेशी सहित रेकी कर रहे एक पिकअप और उसके खलासी को पुलिस ने दबोचा। हालांकि पिकअप का ड्राइवर और ट्रक के ड्राइवर भागने में सफल रहे। छत्तीसगढ़ के तरफ से मवेशी लदा ट्रक की रेकी पिकअप कर रही थी। इसकी गुप्त सूचना रायडीह थाना के थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह को हुई। उसके बाद थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ निकल के वाहन की चेकिंग कर रहे थे। जिसके बाद देखे कि एक पिकअप आ रहा है और उसके पीछे में ट्रक था। जैसे ही पिकअप चालक पुलिस को देखा…
रांची। अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर झारखंड डीजीपी का प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर पदभार संभालने के बाद डीजीपी ने कहा कि पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना, विधि व्यवस्था संधारण, आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना, पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा। साथ ही पुलिस बहाली, समय पर प्रोन्नति और विशेष प्रशिक्षण कराने पर बल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस फोर्स की जितनी जरूरत होगी, वहां उतनी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जायेगी। गुप्ता ने कहा कि पुलिस का आमलोगों…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। भगवान बिरसा मुंडा के परपौत्र के असामयिक निधन पर मरांडी ने कहा कि मंगल मुंडा की मौत चिकित्सा व्यवस्था में बरती गई लापरवाही के कारण हुई है। इस अव्यवस्था ने हेमंत सरकार की पोल खोल दी है। मरांडी ने कहा कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल स्व मंगल मुंडा को दुर्घटना के बाद सदर अस्पताल लाया गया और फिर वहां से छह घंटा बाद रिम्स में भर्ती कराया गया। इस बीच वे एंबुलेंस में ही रहे।…
खूंटी। भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का इलाज के दौरान रिम्स में गुरुवार की देर रात निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव खूंटी के उलिहतू ले जाया गया, जहां खूंटी जिला प्रशासन की ओर से उप विकास आयुक्त सह प्रभारी उपायुक्त श्याम नारायण राम ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में सरना रिति-रिवाज के अनुसार उन्हें दफनाया गया। उल्लेखनीय है कि मंगल मुंडा 25 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गभीर रूप से घायल हो गये थे। उनका इलाज रिम्स में चल रहा था। खूंटी के उपायुक्त लाकेश…