Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर
- इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा
- हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े
- जमशेदपुर : टीवीएस शोरूम में लाखों की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर ले उड़े चोर
- राज्यपाल ने चार नए सूचना आयुक्तों को दलाई शपथ, छह वर्ष बाद सक्रिय होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग
- पुलिस के सामने करणी सेना नेता की हत्या, भाजपा ने तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान
- सब रजिस्ट्रार हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, बालेश्वर पटेल को पीट-पीट कर मार डाला था
Author: News Maati
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ जो व्यवहार हुआ है, वो पूरी तरह अस्वीकार्य है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि नीति आयोग की बैठकें दिखावा मात्र होती हैं तथा यह संस्था पेशेवर एवं स्वतंत्र नहीं है। कांग्रेस नेता रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “10 साल पहले स्थापित होने के बाद से, नीति आयोग प्रधानमंत्री का एक “अटैच्ड ऑफिस” रहा है। यह ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री के लिए ढोल पीटने वाले तंत्र के रूप में काम करता है।” उन्होंने दावा…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। भाजपा द्वारा नियमित अंतराल पर आयोजित की जाने वाली ‘‘मुख्यमंत्री परिषद’’ का उद्देश्य राज्यों में प्रमुख योजनाओं की समीक्षा करना, सर्वोत्तम शासन प्रथाओं का पालन करना और केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी पहल का क्रियान्वयन करना है।
नयी दिल्ली: भारत में कैंसर के करीब 26 प्रतिशत मरीजों को सिर और गर्दन में ट्यूमर (कैंसर) है तथा ऐसे मामलों में वृद्धि ही हो रही है। एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है। शनिवार को विश्व सिर और गला कैंसर दिवस पर यह अध्ययन जारी किया गया। देश के 1869 कैंसर मरीजों पर यह अध्ययन किया गया है। दिल्ली स्थित गैर-लाभकारी संगठन ‘कैंसर मुक्त भारत फाउंडेशन’ ने एक मार्च से 30 जून तक अपने हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त कॉल से डेटा एकत्र करके यह अध्ययन किया। कैंसर मुक्त भारत अभियान का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ…
न्यायालय ने मानहानि मामले में ‘द वायर’ के संपादकों को जारी समन निरस्त करने संबंधी आदेश को खारिज किया
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मानहानि मामले में ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘द वायर’ के संपादक और ‘डिप्टी एडिटर’ को जारी समन निरस्त करने संबंधी दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को खारिज कर दिया है। मानहानि का यह मामला जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को कथित रूप से ‘संगठित सेक्स रैकेट के अड्डे’ के रूप में चित्रित करने वाले दस्तावेज (डोजियर) पर केंद्रित एक प्रकाशन को लेकर दर्ज कराया गया था। उच्च न्यायालय ने ‘द वायर’ के संपादक और ‘डिप्टी एडिटर’ को आपराधिक मानहानि के मामले में जारी किए गए समन को 29 मार्च को निरस्त कर दिया था।
कोलकाता: भारत में 2030 तक घरेलू इस्पात उत्पादन 30 करोड़ टन को पार कर जाएगा। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच इस्पात की मांग बेहतर बनी हुई है। इस्पात सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा कि मंत्रालय को इस्पात क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के प्रयासों के चलते क्षमता वृद्धि में किसी भी बाधा की आशंका नहीं है। भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स (बीसीसी) के सदस्यों को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि सरकार के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिए जाने और लगभग 10 प्रतिशत…
पालेकल: श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय एकादश में वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, संजू सैमसन और खलील अहमद को मौका नहीं मिला है।
वाशिंगटन, 27 जुलाई (भाषा) : आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू रामचरितमानस की प्रासंगिकता का प्रसार करने के लिए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पहली बार रामकथा करेंगे। पिछले 65 वर्षों से अधिक समय से रामकथा का पाठ कर रहे मोरारी बापू ने कहा कि रामचरितमानस धार्मिक एवं सांस्कृतिक सीमाओं से परे एक वैश्विक संदेश देता है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह सत्य, प्रेम और करुणा जैसे सार्वभौमिक मूल्यों की बात करता है जिनकी आज की दुनिया में जरूरत है।” नौ दिवसीय पाठ की शुरुआत की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र में रामकथा का आयोजन एक दैवीय कृपा है…
नई दिल्ली, 27 जुलाई (एजेंसियां) : नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना हर भारतीय की महत्वाकांक्षा है और राज्य इस लक्ष्य को हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि वे लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं। मोदी नीति आयोग की नौवीं शासी परिषद की बैठक में यह कहा। नीति आयोग की बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन के साथ-साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब और दिल्ली सरकार ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि पश्चिम…
उच्चतम न्यायालय हेमंत सोरेन की जमानत को चुनौती देने संबंधी ईडी की याचिका पर 29 जुलाई को सुनवाई करेगा
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका पर 29 जुलाई को सुनवाई करेगा, जिसमें कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत देने संबंधी झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई है। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ उच्च न्यायालय के 28 जून के आदेश के खिलाफ संघीय एजेंसी की याचिका पर सुनवाई करेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने इस मामले में 31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने से कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया…
नई दिल्ली। भारत को रूस से दो एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम 2026 में मिलेंगे। वायु सेना ने अब तक मिले तीन सिस्टम की क्षमताओं का ट्रायल शुरू कर दिया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार चीनी सेना ने बड़े पैमाने पर वायु रक्षा प्रणालियां की तैनाती की गई हैं, जिसके जवाब में भारत ने भी दो एस-400 स्क्वाड्रन को पूर्वी और उत्तरी सीमा पर तैनात किया है। तीसरी स्क्वाड्रन को पंजाब में इस तरह से तैनात किया गया है, ताकि पाकिस्तान की सीमा के साथ-साथ उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों को भी कवर किया जा सके। यूक्रेन से युद्ध के…