Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया
- बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब
- एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले
- पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले
- एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान
- नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
- बिहार : 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी नियुक्ति
Author: News Maati
रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन के अंदर और बाहर भाजपा विधायकों ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ, मुस्लिम तुष्टिकरण और पाकुड़ के कॉलेज हॉस्टल के छात्रों की पुलिस द्वारा पिटाई के मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया। सदन के मुख्य द्वार पर भी विधायकों ने इन मुद्दों से जुड़ी तख्तियां लेकर नारे लगाए और धरना दिया। दूसरी तरफ झामुमो-कांग्रेस के विधायकों ने बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी की। हंगामे की वजह से स्पीकर को सदन की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही शुरू…
रांची । झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का सोमवार को धनबाद में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। बच्चा सिंह धनबाद जिले के झरिया विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2000 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद झारखंड के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी की कैबिनेट में नगर विकास मंत्री बनाए गए थे। उनका ताल्लुक धनबाद कोयलांचल में राजनीतिक-आर्थिक वर्चस्व के लिए चर्चित सिंह मेंशन परिवार से…
नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह संसदीय प्रक्रिया से जुड़े नियमों को कम से कम एक बार पढ़ें। बिरला ने उन्हें यह सलाह तब दी जब उन्होंने उन लोगों का जिक्र किया जो लोकसभा के सदस्य नहीं थे और उन्होंने केंद्रीय बजट पर सदन में अपने भाषण के दौरान तस्वीरें प्रदर्शित करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टोकते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ‘आप संवैधानिक पद पर हैं। आपके कई माननीय सदस्यों ने मुझे लिखकर दिया है कि जो भी इस सदन…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दो महीने के अंदर पेसा कानून (द प्रोविजन ऑफ द पंचायत-एक्सटेंशन टू शेड्यूल एरिया-एक्ट) की नियमावली नोटिफाई करने का आदेश दिया है। यह आदेश एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की बेंच ने सोमवार को आदिवासी बुद्धिजीवी मंच सहित अन्य की ओर से जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया। कोर्ट ने अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायती राज की व्यवस्था वाले इस कानून को अब तक लागू न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। इस याचिका पर पहले भी हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब…
टोक्यो, 29 जुलाई (भाषा): विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि केवल ‘क्वाड’ देशों के बीच सहयोग ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र मुक्त, खुला, स्थिर और सुरक्षित बना रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह समूह लंबे समय तक टिका रहेगा और मजबूत होता रहेगा। जयशंकर ने टोक्यो में ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने संबोधन में कहा कि विश्व की भलाई करने की ‘क्वाड’ की प्रतिबद्धता की गूंज इस क्षेत्र से कहीं अधिक दूर तक सुनाई देती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ हमारे बीच सहयोग ही यह…
नयी दिल्ली: राज्यसभा में सोमवार को समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर राजनीति नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि पीड़ितों के परिवारों के दुख के बारे में कुछ भी नहीं कहना बेहद क्षुब्ध करने वाला है। जया बच्चन ने कहा कि मुझे याद है जब निर्भया कांड हुआ था। उस व्यथा को आज भी नहीं भूल सकती हूं। उन्होंने कहा कि बहुत सालों बाद इस तरह की चर्चा देख रही हूं। आज मैं यहां एक मां और एक दादी के तौर पर खड़ी हूं। मुझे आज बहुत दुख है। दिल्ली में जो…
मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 23 अंक बढ़कर बंद हुआ। कारोबार के दौरान दोनों मानक सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर चले गये थे लेकिन दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से तेजी कायम नहीं रह पायी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इसी सप्ताह नीतिगत दर पर निर्णय से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 23.12 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 81,355.84 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक मजबूती के साथ खुला और अमेरिका में…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को यहां ‘विकसित भारत की ओर यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 पश्चात सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को जानकारी दी कि सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वृद्धि के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण तथा इस प्रयास में उद्योग की भूमिका की रूपरेखा प्रस्तुत करना है। उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय तथा शोध संस्थानों सहित अन्य क्षेत्रों से 1,000 से अधिक प्रतिभागी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कई अन्य देश और विदेशों में विभिन्न सीआईआई केंद्रों से लोग ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने हिंदुस्तान के युवाओं, किसानों और गरीबों को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसा दिया है। उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि सत्तापक्ष चक्रव्यूह बनाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी एवं विपक्ष चक्रव्यूह तोड़ता है। राहुल गांधी ने कहा कि हजारों साल पहले अभिमन्यु को चक्रव्यूह में छह लोगों ने फंसा कर मारा था…चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- ‘पद्मव्यूह’, जो कमल के फूल के आकार का होता है। इसके अंदर डर…
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने हिंदुस्तान के युवाओं, किसानों और गरीबों को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसा दिया है। उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि सत्तापक्ष चक्रव्यूह बनाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी एवं विपक्ष चक्रव्यूह तोड़ता है। राहुल गांधी ने कहा कि हजारों साल पहले अभिमन्यु को चक्रव्यूह में छह लोगों ने फंसा कर मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के आकार का होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती…