Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया
- बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब
- एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले
- पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले
- एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान
- नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
- बिहार : 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी नियुक्ति
Author: News Maati
नई दिल्ली । दिल्ली के राजेंद्र नगर में तीन यूपीएससी छात्रों की मौत के मामले को लेकर भाजपा ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकतार्ओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय का घेराव किया और राजेंद्र नगर में हुई घटना को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने बर्खास्तगी की मांग उठाई। कहा कि भाजपा की मांग है कि दिल्ली सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। आम आदमी पार्टी का कहना है कि राजेंद्र नगर की घटना एक त्रासदी है। लेकिन, ये त्रासदी नहीं, एक हत्या है।…
नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ एक विशेष अदालत में सोमवार को आरोप पत्र दाखिल कर दिया। यह जांच एजेंसी की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम है। दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को ही सीएम केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाला है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में केजरीवाल को शराब घोटाले…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया, जिसके तहत बिहार में दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी करने वाले संशोधित आरक्षण कानूनों को रद्द कर दिया गया था। शीर्ष अदालत के इस फैसले को बिहार सरकार के लिए झटके के तौर पर देख रहा है। हालांकि, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने पटना उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ बिहार सरकार की ओर से दायर 10 याचिकाओं पर सुनवाई करने…
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित पुराने राजेंद्र नगर इलाके के कोचिंग सेंटर हादसे में यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत के बाद दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम से अवैध रूप से चलाए जा रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है। रविवार देर रात जारी दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया कि नगर निगम की एक टीम ने बेसमेंट में संचालित होने वाले केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए मध्य दिल्ली कोचिंग हब का दौरा किया।इसमें कहा गया कि रविवार देर…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत देने के झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका सोमवार को खारिज कर दी। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट का 28 जून का आदेश बेहद तर्कपूर्ण था। पीठ ने कहा कि हम संबंधित आदेश में हस्तक्षेप करने के इच्छुक नहीं हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने मामले में ईडी द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तार किए जाने से कुछ समय पहले ही…
नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के बंधन बैंक के शेयर में सोमवार को 13 प्रतिशत से अधिक तेजी आई। कंपनी के अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने की जानकारी देने के बाद उसके शेयर में तेजी आई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार , काउंटर पर कुल कारोबार मात्रा 107,224 शेयरों की थी, जिसमें 11:22 बजे (IST) तक 2.51 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। शेयर ने 14.52 के मूल्य-से-आय (पी/ई) गुणक पर कारोबार किया, जबकि मूल्य-से-पुस्तक मूल्य अनुपात 1.61 रहा।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोमवार को आरोप पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने राउज एवेन्यू में विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) :दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण तीन विद्यार्थियों की मौत को लेकर सिविल सेवा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। upsc aspirants प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी शनिवार को हुई इस घटना में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के लिए न्याय की मांग करते हुए ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के बाहर इकट्ठे हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैन्य बलों और पुलिस को तैनात किया…
भुवनेश्वर, 29 जुलाई (भाषा): ओडिशा के भुवनेश्वर में रविवार देर रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, यह घटना मंचेश्वर स्टेशन के रेलवे यार्ड में देर रात 1.35 बजे हुई। derailed freight train इसमें कहा गया है कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। बयान के अनुसार, मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारण दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं और छह ट्रेन के समय में बदलाव किया गया, जबकि पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस की यात्रा दोनों दिशाओं में गंतव्य स्टेशन से…
मुंबई, 29 जुलाई (भाषा): घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने-अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 416.62 अंक उछलकर 81,749.34 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 145.6 अंक की बढ़त के साथ 24,980.45 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। टाइटन, भारती एयरटेल, आईटीसी और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में…