Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया
- बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब
- एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले
- पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले
- एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान
- नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
- बिहार : 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी नियुक्ति
Author: News Maati
रांची : झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पहुंचने पर स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि पर राज्य के मनोनीत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन और जोहार। उनके झारखंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने रोजगार मुद्दे को लेकर सदन के बाहर बैनर-तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही सदन के अंदर भी रोजगार मुद्दे को लेकर हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार को पांच लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे को लेकर घेरा। भाजपा विधायकों ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनावी भाषण में कहा था कि पांच लाख नौकरी देंगे। साढ़े चार हो गये, इस वादे का क्या हुआ। आंगनबाड़ी सेविका सहाय के रसोइयां परमानेंट क्यों नहीं हुए, इसका जवाब हेमंत सोरेन…
पटना। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हिन्दी में बैचलर आॅफ मेडिसीन एंड बैचलर आॅफ सर्जरी (एमबीबीएस) की पढ़ाई होती है। इसी तर्ज पर अब बिहार सरकार ने भी राज्य में हिन्दी माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई कराने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से उन छात्रों को ज्यादा फायदा होगा, जिनकी मातृभाषा हिन्दी है। भागलपुर के जेएलएनएमसीएच समेत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में इसकी तैयारी चल रही है। पटना स्थित आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से मेडिकल कॉलेज को पाठ्यक्रम और किताबें भेजी जाएंगी और छात्रों को हिंदी माध्यम से पढ़ाने के लिए शिक्षकों का भी चयन किया जाएगा।…
गुमला। शहर के मेन रोड स्थित कनक ज्वेलर्स में मंगलवार को हथियार बंद अपराधियों ने गोलीबारी की। दुकान के संचालक प्रकाश सोनी बाल-बाल बच गये। गोली से उनके बायें हाथ की अंगुली जख्मी हो गया। जबकि एक गोली उनके पेंट को छेदते हुए निकल गयी। इधर घटना के बाद कनक ज्वेलर्स के बाहर लोगों की भीड़ लग गयी। संचालक प्रकाश सोनी ने बताया कि हर दिन की तरह दुकान खोलकर वे बैठे थे। दुकान के स्टाफ भी अपना काम कर रहे थे। इस दौरान वे चाय पी रहे थे। इसी बीच दो युवक दुकान में आये और सबों को चुप…
नई दिल्ली। केरल के वायनाड जिले के मेप्पडी, मुंडक्कई टाउन और चूरल माला में मूसलाधार बारिश के बीच आज सुबह हुए भूस्खलन में जानमाल की बड़ी क्षति हुई है। वायनाड जिले के ऊंचाई वाले गांवों में सैकड़ों घर जमींदोज हो गए हैं। भूस्खलन में अब तक 84 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 116 लोग घायल बताये जा रहे हैं। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कई लोग अभी भी लापता हैं। भारी बारिश के दौरान रात करीब एक बजे मुंडक्कई कस्बे में पहला भूस्खलन हुआ। वहां बचाव अभियान जारी था कि सुबह करीब 4…
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने रांची में सेना की जमीन की बिक्री से जुड़े एक मामले में शहर के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति एससी शर्मा की पीठ ने कहा कि वह पिछले वर्ष अक्टूबर में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा खारिज की गई जमानत के आदेश में हस्तक्षेप करने की इच्छुक नहीं है। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति एससी शर्मा की पीठ ने कहा कि वह पिछले वर्ष अक्टूबर में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा खारिज की गई जमानत के आदेश में हस्तक्षेप करने की इच्छुक नहीं…
पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन आज भारत ने इतिहास रचते हुए एक और मेडल अपने नाम कर लिया है। पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारतीय दल के पास मेडल टैली में बढ़त हासिल करते हुए और ग्रीष्मकालीन खेलों में भारत की सफलता का नया रिकॉर्ड बनाते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में पहले ही ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी मनु भाकर और उनके जोड़ीदार सरबजोत सिंह 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। मनु और सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में आज को कोरिया…
शेटराउ: मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई जिन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर इतिहास रच दिया । भारतीय जोड़ी ने कोरिया को 16 . 10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया । इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था।
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से सपत्नीक मिले और उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है सीपी राधाकृष्णन जी का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन झारखण्डवासियों को सदैव मिलता रहेगा। राज्य की जनता की ओर से आपको भविष्य के लिए भी हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
मुंबई: भारत में अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग रिकॉर्ड उच्च कीमतों के कारण पांच प्रतिशत घटकर 149.7 टन रह गई। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की ‘दूसरी तीमाही 2024 सोना मांग रुझान’ रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में इसी तिमाही में सोने की मांग 158.1 टन थी जो 2024 में 149.7 टन रह गई। हालांकि, मूल्य के संदर्भ में सोने की मांग दूसरी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 93,850 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 82,530 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही में कीमतें आसमान छू गईं और 24…