Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया
- बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब
- एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले
- पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले
- एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान
- नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
- बिहार : 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी नियुक्ति
Author: News Maati
शिमला: हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के तोश नाला में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में पैदल पार करने वाला एक पुल और तीन अस्थायी छप्पर बह गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कुल्लू के उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि यह घटना सुबह मणिकरण के तोश इलाके में हुई और इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि स्थिति का आकलन करने के लिए एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों से हमारी अपील है कि वे नदियों एवं नालों से दूर रहें और नालों के पास…
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में रेल हादसे के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नये भारत’’ में कोई जवाबदेही तय नहीं होती, किसी का इस्तीफा नहीं होता और सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह कटाक्ष भी किया कि एक के एक बाद रेल हादसों के बावजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ‘पीआर मशीन’ जारी है। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर जाने के…
लंदन, 30 जुलाई (भाषा) : लंदन में रहने वाली 17 वर्षीय भारतीय स्कूली छात्रा ने नीदरलैंड में ‘यूरोपियन गर्ल्स ओलंपियाड इन इंफॉर्मेटिक्स’ (ईजीओआई) प्रतियोगिता में ‘टीम इंडिया’ के लिए रजत पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में भारतीय दल ने रजत पद के अलावा, दो कांस्य पदक और एक सम्माननीय उल्लेख के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। डुलविच के ‘एलेन्स स्कूल’ की छात्रा आन्या गोयल के सामने कंप्यूटर विज्ञान में रुचि रखने वाली छात्राओं की इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 50 देशों की शीर्ष कोडर की चुनौती थी। यह प्रतियोगिता सप्ताहांत में वेल्डहोवन में संपन्न हुई। गणित में रुचि रखने वाले…
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। हालांकि बाद में अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे व्यापार में स्थिर हो गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 46.5 अंक चढ़कर 81,402.34 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 13.15 अंक की बढ़त के साथ 24,849.25 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांक स्थिर हो गए। सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी कंपनियों में से पावरग्रिड कॉर्प, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मास्यूटिकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स…
तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास भारी बारिश के कारण विभिन्न पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने सैकड़ों लोगों के भूस्खलन के मलबे में दबे होने की आशंका जताई है। अब तक हादसे में 23 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है। केएसडीएमए ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि बचाव अभियान में मदद के लिए कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की…
जमशेदपुर । झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में मंगलवार को तड़के चार बजे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में अब तक दो यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 50 यात्री घायल हुए हैं। रेलवे की टीम राहत और बचाव में जुटी है। कई यात्रियों को नजदीक के हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। रिलीफ ट्रेन के साथ चक्रधरपुर रेल मंडल के कई सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे हैं। चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी…
रांची। झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के पोटोबेड़ा में बड़ा हादसा। बॉम्बे हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी के साथ टक्कर हुआ। ये हादसा मंगलवार सुबह 3:45 बजे हुआ। घटनास्थल पर रेलवे की एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन पहुंच गई है। रेलवे बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार वहां चक्रधरपुर डिवीजन के एडीआरएम भी पहुंच गए हैं। रेलवे के मुताबिक इस हादसे में अभी तक 6 लोगों के घायल हो गए। इस हादसे के एक चश्मदीद के मुताबिक यात्री रात में सोए हुए थे। इसी बीच करीब 3 बजकर 45 मिनट के करीब जोर की गड़गड़ाहट हुई और ट्रेन हिल उठी। कुछ लोग…
रांची। जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी अब जमीन कारोबारी कमलेश कुमार से अगले पांच दिनों तक रिमांड पर पूछताछ करेगी। ईडी ने पीएमएलए कोर्ट से दस दिनों तक रिमांड पर पूछताछ की अनुमति मांगी थी। कमलेश की ईडी रिमांड मंगलवार से शुरू होगी। सूचना के अनुसार कांके के अंचलाधिकारी जय कुमार राम को भी ईडी समन कर बुलाएगी। ईडी उन्हें कमलेश के सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है। दोनों आरोपितों पर 21 जून को म्यूटेशन के 20 मामलों से संबंधित आॅनलाइन दस्तावेजों में छेड़छाड़ का आरोप है। इनमें से से 17 मामलों को…
लखनऊ। यूपी में लव जिहाद जैसे अपराधों पर योगी सरकार ने और कड़ी सजा करने का फैसला किया है। पहली बार इन अपराधों में आजीवन कारावास तक की सजा दिए जाने का प्रस्ताव है। सरकार ने सोमवार को विधानसभा में यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक 2024 पेश किया। इसमें पहले से परिभाषित अपराधों में सजा जहां दोगुनी तक बढ़ा दी गई है, वहीं नए अपराध भी शामिल किए गए हैं जिसमें ताउम्र जेल का प्रावधान है। 2021 में इसे विधानमंडल से पास कराकर विधिवत कानूनी जामा पहनाया गया था। तब इस कानून के तहत अधिकतम 10 साल…
रांची। बुंडू में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए सुनील मछुआ को पॉक्सो की स्पेशल कोर्ट ने आखिरी सांस तक जेल की सजा सुनाई है। उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वारदात 22 जनवरी 2020 की है। इसे लेकर बुंडू स्थित महिला एवं बाल संरक्षण थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बुंडू थाना क्षेत्र के पावर हाउस कॉलोनी निवासी सुनील मछुआ पर आरोप है कि किसी बात को लेकर उसका बच्ची के माता-पिता से झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने…