Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब
- एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले
- पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले
- एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान
- नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
- बिहार : 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी नियुक्ति
- जमशेदपुर डीडी बार चाकूबाजी मामले के फरार मुख्य आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित
Author: News Maati
औरंगाबाद । दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में हुए हादसे में औरंगाबाद की 24 वर्षीय तान्या की मौत हो गई। तान्या डेढ़ साल से दिल्ली के राजेन्द्र नगर में रहकर आईएएस की तैयारी कर रही थी। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भर जाने से तान्या समेत 2 अन्य छात्रों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी तान्या के परिजनों को टीवी पर खबर देखकर लगी।तान्या औरंगाबाद के नबीनगर की रहने वाली थी। उनके पिता विजय सोनी तेलंगाना में इंजीनियर हैं और पत्नी के साथ रहते हैं। तान्या का एक भाई आदित्य है, जो हैदराबाद में पढ़ाई…
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रविवार शाम सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया। इस वर्ष लगभग 13.48 लाख छात्र सीयूईटी यूजी में शामिल थे। छात्र, एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर ही स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड किए जा सकते हैं।सीयूईटी यूजी के परीक्षा के परिणाम के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय समेत देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों को दाखिला मिल सकेगा। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अलावा इस वर्ष लगभग 250 विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी के परीक्षा परिणाम के आधार पर छात्रों को दाखिला देंगे। यह दाखिला अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों…
अहमदाबाद। गुजरात सरकार सटोरियों को पकड़ने के लिए सर्च आॅपरेशन चला रही है। इस कड़ी में गुजरात पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कच्छ पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में 5,200 करोड़ के लेनदेन का खुलासा हुआ है। देश में महादेव ऐप से आॅनलाइन सट्टेबाजी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कई राज्यों से सट्टेबाजी गिरोह का खुलासा हो रहा है। गुजरात में भी महादेव ऐप के जरिए सट्टेबाज गिरोह सक्रिय है। पुलिस उन पर लगातार कार्रवाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार महादेव ऐप के डेवलपर…
नई दिल्ली। चीन की सीमा पर पहाड़ी इलाकों के लिए उपयुक्त तेज बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों की तलाश पूरी हो गई है। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने डीआरडीओ के सहयोग से ढाई साल के भीतर स्वदेशी लाइट टैंक जोरावर का पहला प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है। दो साल तक परीक्षण होने के बाद 2027 तक इसे सेना में शामिल कर लिया जाएगा। लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में उच्च ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्रों के साथ-साथ कच्छ के रण जैसे नदी क्षेत्रों में भी इन हल्के टैंकों को तेजी से तैनात किया जा सकता है। पूर्वी लद्दाख में टकराव के बाद भारतीय सेना…
रांची। 29 जुलाई को सावन के दूसरे सोमवार का व्रत रखा जाएगा। सावन सोमवार व्रत का विशेष महत्व है। कहते हैं कि सावन में पड़ने वाले सोमवार के उपवास रखने से भगवान शिव भक्तों की सभी अधूरी इच्छाएं पूरी कर देते हैं। इस बार सावन के दूसरे सोमवार को कई शुभ योग और नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इन शुभ योगों में शिवजी की पूजा-उपासना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी। तो आइए जानते हैं शुभ संयोग और मुहूर्त के बारे में।सावन के दूसरे सोमवार को बन रहे हैं ये शुभ योग और नक्षत्र ब्रह्म मुहूर्त- 29 जुलाई…
पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक तालिका में भारत का खाता खुल गया है। भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। 22 साल की निशानेबाज ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद कांस्य पदक जीता। इसी के साथ वह ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। मनु भाकर ने आठ महिलाओं के फाइनल में 221.7 का स्कोर हासिल किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की…
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजेन्द्र नगर के एक कोचिंग संस्थान में हुए हादसे पर दुख जताते हुए भरोसा दिलाया है कि जिनके कारण तीन कीमती जाने गईं हैं, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी। वहीं पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और समन्वयक देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उपराज्यपाल सक्सेना ने एक्स पर कहा कि प्रशासन की उदासीनता और कोचिंग संस्थान चलाने वालों के आपराधिक कदाचार के कारण खोए हुए अनमोल युवा जीवन को कोई भी वापस नहीं ला सकता है। लेकिन जिन लोगों के कारण जान…
नयी दिल्ली: भारत को 2047 तक 18,000 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति आय के साथ 30,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। वर्ष 2047 में विकसित भारत के लिए दृष्टिकोण पत्र में यह बात कही गई है। नीति आयोग ने ‘2047 में विकसित भारत के लिए सोच: एक दृष्टिकोण पत्र’ शीर्षक वाले एक पत्र में कहा कि भारत को मध्यम आय के जाल से बचने और इससे बाहर निकलने की दिशा में सावधानी के साथ काम करने की जरूरत है।
पटना/दरभंगा: ब्रिटेन में निर्मित लगभग सौ साल पुराने ‘रोडरोलर’ को पटना में संरक्षित किए जाने के बाद विरासत प्रेमियों ने अब बिहार के दरभंगा में जर्जर हालत में पड़े एक विंटेज स्टीम रोलर को सुरक्षित किए जाने की मांग की है। सांस्कृतिक रूप से समृद्ध मिथिला क्षेत्र के केंद्र दरभंगा के स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उपेक्षित रोडरोलर पिछले कई वर्षों से शहर के गंगासागर तालाब के पास जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। इस मशीन की डिजाइन और बनावट पटना संग्रहालय से संरक्षित किए गए जॉन फाउलर रोलर से बहुत मिलती-जुलती है तथा विरासत परिवहन विशेषज्ञों का…
रांची। झारखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थी अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं और दसवीं श्रेणी के लिए खेलगांव के स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। सेना भर्ती के दूसरे दिन रविवार को लगभग 645 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इसी बीच उम्मीदवारों का जोश और जुनून उच्च स्तर का देखने को मिला। मौसम बहुत ही सुहावना रहा । मौसम को ध्यान में रखते हुए दौड़ सुबह लगभग 03.30 बजे शुरू हुई। जांबाज युवाओं ने अपने पूरे जोश और जुनून के साथ भारतीय सेना में शामिल होने के लिये शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। रैली स्थल पर बार…