Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया
- बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब
- एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले
- पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले
- एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान
- नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
- बिहार : 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी नियुक्ति
Author: News Maati
वायनाड। केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले में मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए बुधवार सुबह बचाव अभियान फिर शुरू किया गया। इस बीच, प्राधिकारी भूस्खलन के बाद लापता लोगों की संख्या आंकने के लिए डेटा एकत्र कर रहे हैं। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बुधवार सुबह संवाददाताओं को बताया कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र की एक विशेष टीम भूस्खलन से पहले इलाके में रह रहे नागरिकों, इस हादसे के बाद मिले लोगों और लापता लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए डेटा जुटा रही है। अधिकारी ने कहा कि राशन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों…
यरूशलेम। इजरायल की सेना ने कहा है कि उसने बेरूत में हवाई हमले में हिजबुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडर फौद शोकोर को मार गिराया है। उसने कहा कि यह हत्या शनिवार को सीमा पार से किए गए रॉकेट हमले का बदला था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे। लेबनान के उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है। आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हैगरी ने मंगलवार को तेल अवीव में एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “आज रात, आईडीएफ (इजरायल रक्षा बल) ने बेरूत में एक हमला किया, जिसमें फौद शोकोर को मार गिराया गया। फौद शोकोर को ‘सैय्यद मुहसन’…
तेहरान। हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत हो गई है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के बाद हमास ने भी उसके मौत की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, तेहरान में उनके आवास को निशाना बनाकर हमास प्रमुख इस्माइल हानिया और उसके बॉडीर्गार्ड की हत्या कर दी गई। हमला बुधवार तड़के किया गया गया था। हमास ने बताया कि एयरस्ट्राइक में दोनों की मौत हुई है। बता दें कि मंगलवार को हानिया, ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ थे। उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता से भी मुलाकात की थी। इस्लामवादी गुट ने इस्माइल हानिया…
नई दिल्ली। आत्मविश्वास से भरी मनु भाकर ने स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। हरियाणा की इस बेटी ने हरियाणा के ही सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीता। मनु भाकर हरियाणा के झज्जर और सरबजोत अंबाला के मूल निवासी हैं। इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था। टोक्यो ओलंपिक में मनु पिस्टल में खराबी आने के कारण फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी,…
नई दिल्ली। सरकार पर एक दिन पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चक्रव्यूह वाले कटाक्ष पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखा हमला किया। किसी का नाम लिए बिना अनुराग ने कहा कि कुछ लोग एक्सीडेंटल हिंदू हैं और महाभारत के बारे में उनका ज्ञान भी एक्सीडेंटल है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल ने अपनी स्थिति को लीडर आॅफ प्रोपेगेंडा समझा है। गौर हो कि राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि छह लोगों का एक समूह पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। उन्होंने चक्रव्यूह को कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह)…
रांची। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को बालू के महंगे दामों पर खूब हंगामा हुआ। विपक्ष के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की कि राज्य में जो लोग इनकम टैक्स नहीं देते हैं, उन्हें घर बनाने के लिए मुफ्त में बालू दिया जाएगा। इसके साथ ही 4833.39 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी सदन से पास हो गया। झारखंड में बालू की किल्लत और ऊंची कीमतें लंबे समय से चर्चा का विषय रही हैं। विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। इसके बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने यह घोषणा कर सबको…
रांची। रांची जिले के बेड़ो प्रखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार किसानों की मौत हो गयी जबकि इस हादसे में पांच लोग झुलस गए, जिनको इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से दो को गंभीर हालत में रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का उपचार मांडर में ही चल रहा है। मांडर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली की घटना में करीब आठ लोग झुलस गये। इन सभी को मांडर स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बसकी गांव निवासी नीरज उरांव…
पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत से कहा- ग्लोबल इन्वेस्टर्स की नजर भारत पर, इस सुनहरे मौके को न गंवाएं
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत अगले पांच साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर मजबूती से बढ़ रहा है और वैश्विक निवेशक इसे निवेश गंतव्य के तौर पर देख रहे हैं। उन्होंने घरेलू उद्योग से विकसित भारत की यात्रा का हिस्सा बनने के सुनहरे अवसर का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां विकसित भारत की ओर यात्रा विषय पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की तरफ से आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब भारत की नीतियां, प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प,…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को महत्वपूर्ण उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक-2024 पास हो गया। कानून के तहत गुमराह कर विवाह करने और धर्मांतरण के मामलों में आजीवन कारावास तक का प्रावधान है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक- 2024 भी पास हो गया। दोनों महत्वपूर्ण विधेयकों को सोमवार को सदन में पेश किया गया था। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विधेयक भी पास हुए। विधानसभा में मंगलवार को उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक-2024 पास हो गया। इसे सोमवार को पेश किया गया था। यूपी सरकार ने इससे…
नयी दिल्ली: शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का सम्मिलित रूप से बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) मंगलवार को 460 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 99.56 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 81,455.40 अंक पर बंद हुआ।यह बाजार में तेजी का लगातार तीसरा सत्र रहा। इन तीन सत्रों में निवेशकों की पूंजी में 3.98 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। तेजी के इस दौर में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल पूंजीकरण बढ़कर 4,60,91,445.34 करोड़ रुपये (5,500 अरब डॉलर)…