Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बाबा गणिनाथ -अंतरराष्ट्रीय काव्य संध्या, आयोजन साहित्य, सांस्कृतिक, एकता को मजबूत करने का माध्यम : विनोद कुमार साह
- पुलिस के सामने ही करणी सेना नेता की गई हत्या, बाबूलाल बोले-झारखंड में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं
- महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक केस: एसटीएफ ने हाजीपुर में साइबर कैफे पर मारा छापा, तीन लोग हिरासत में
- छोटी बहन पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी बोले, ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत
- उपचुनाव : पटना के बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग, जानिए कब होगा नामांकन और मतगणना, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट
- अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उपराज्यपाल ने जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- बुजुर्गों में स्मार्टफोन की लत से बढ़ सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा
- आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया
Author: News Maati
मुंबई, दो अगस्त (भाषा) : सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 640.13 अंक गिरकर 81,227.42 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 271.40 अंक फिसलकर 24,739.50 अंक पर रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों सूचकांकों में एक प्रतिशत तक की गिरावट आई। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयरों को नुकसान हुआ। एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और आईटीसी के शेयरों में…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी। दोनों के बीच काफी देर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद जब जयंत चौधरी से पत्रकारों ने सवाल किए, तो उन्होंने कुछ खास जानकारी तो नहीं दी, सिर्फ इतना कहा कि बाबा के पास उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा विजन है। जयंत चौधरी ने कहा कि हमारी मुलाकात अच्छी रही। हमने बाबा के साथ कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उनके पास उत्तर प्रदेश के लिए बड़ा विजन है, जिसका फायदा आगामी दिनों में यहां के लोगों को होगा। हम लोग मिलकर प्रदेश के हित के लिए काम कर…
रुद्रप्रयाग, दो अगस्त (भाषा) : बारिश से क्षतिग्रस्त केदारनाथ के पैदल रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए जारी बचाव अभियान में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के चिनूक और एमआई17 हेलीकॉप्टर को भी शामिल किया गया। अधिकारियों ने यहां बताया कि सुबह एमआई17 के जरिए 10 श्रद्धालुओं को गौचर हवाईपट्टी पर पहुंचाया गया। बुधवार रात अतिवृष्टि और बादल फटने के कारण लिंचोली, भीमबली, घोड़ापड़ाव और रामबाड़ा सहित कई स्थानों पर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। केदारघाटी में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी भीमबली और लिनचोली से भी यात्रियों को एयर लिफ्ट कर शेरसी और गुप्तकाशी पहुंचाया…
श्रीनगर, दो अगस्त (भाषा) : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में पहली बार छापेमारी करते हुए शुक्रवार को एक फर्जी क्रिप्टोकरेंसी संचालक से जुड़ी मनी लांड्रिंग जांच के तहत तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने मामले में ए.आर. मीर और अन्य के खिलाफ लद्दाख के लेह, जम्मू-कश्मीर के जम्मू और हरियाणा के सोनीपत में कम से कम छह परिसरों पर छापे मारे। आरोप है कि हजारों निवेशकों ने फर्जी मुद्रा में पैसे निवेश किए, लेकिन उन्हें इसके बदले में कोई आर्थिक लाभ या मुद्रा वापस नहीं मिली। मनी लांड्रिंग का यह मामला लेह और केंद्र…
नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि सदन में चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की तैयारी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह ईडी के लोगों का दिल खोलकर इंतजार कर रहे हैं तथा उन्हें वह अपनी तरफ से चाय एवं बिस्कुट की पेशकश करेंगे। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जाहिर है कि ‘2 इन 1’ को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है। मैं…
पटना। बिहार के औरंगाबाद में सोन नगर-पतरातू रेलखंड पर जपला से नबीनगर तक 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। रेलवे के संरक्षा आयुक्त ने इस लाइन का निरीक्षण किया और इसे ट्रेनों के लिए हरी झंडी दे दी। यह लाइन बिहार के औरंगाबाद और झारखंड के कई जिलों से होकर गुजरती है। इससे नबीनगर और टंडवा स्थित बिजली घरों को कोयला आपूर्ति में आसानी होगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सोन नगर-पतरातू के बीच तीसरी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी के तहत जपला…
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता को करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने टीएमसी के देगंगा ब्लॉक अध्यक्ष अनीस उर- रहमान और उसके बड़े भाई को वीरवार देर रात कोलकाता स्थित कार्यालय में करीब 14 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि रहमान और उसके भाई को राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।…
बेरूत। लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसने दक्षिणी लेबनान पर हवाई हमले के जवाब में इजरायल पर रॉकेट से हमला किया है। हिजबुल्लाह ने कहा कि चामा को निशाना बनाकर किए गए हमले और कई नागरिकों की शहादत के जवाब में, इस्लामिक प्रतिरोध सेनानियों ने आज पश्चिमी गैलिली में दुश्मन सेना के ठिकानों पर रॉकेट से बमबारी की। हिजबुल्लाह ने यह भी कहा कि उसने जल अल-आलम पर भी रॉकेट से हमला किया। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि लेबनानी सेना ने इजरायल में दो अलग-अलग बैचों में लगभग 70 रॉकेटों दागे जाने…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 परीक्षा से संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए कहा है की NEET-UG 2024 के पेपर में कोई प्रणालीगत उल्लंघन नहीं हुआ था, लीक केवल पटना और हज़ारीबाग तक ही सीमित था।सुप्रीम कोर्ट ने कहा बड़े पैमाने पर पेपर लीक नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि उसने अपने फैसले में एनटीए की संरचनात्मक प्रक्रियाओं में सभी कमियों को उजागर किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हम छात्रों की भलाई के लिए इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि जो मुद्दे उठे हैं उन्हें केंद्र को इसी साल…
नई दिल्ली। महंगाई पर काबू पाने की कोशिशों के तहत सरकार अब 38 जरूरी चीजों की कीमतों की रोजाना मॉनिटरिंग करेगी। अब तक 22 चीजों पर नजर रखी जाती थी। नई चीजों में बैंगन, बाजरा, रागी, अंडा, सूजी, बेसन, मैदा, घी जैसे 16 आइटम हैं। प्राइस मॉनिटरिंग सिस्टम मोबाइल ऐप वर्जन 4.0 लॉन्च करते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी। मई में 4.8% रहने के बाद जून में रिटेल इंफ्लेशन 5.08% पर चली गई थी। खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर लगातार आठवें महीने 8% से ऊपर रहते हुए जून में 9.36% पर…