Author: News Maati

मुंबई, दो अगस्त (भाषा) : घरेलू शेयर बाजार में पिछले पांच सत्रों से जारी तेजी का दौर शुक्रवार को थम गया और वैश्विक स्तर पर बिकवाली के दबाव में बाजार के प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में करीब 886 अंक और निफ्टी में 293 अंक की गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 885.60 अंक यानी 1.08 प्रतिशत फिसलकर 80,981.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 998.64 अंक गिरकर 80,868.91 अंक तक आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 293.20 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर…

Read More

पेरिस: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और पी आर श्रीजेश की अद्भुत गोलकीपिंग के दम पर भारत ने पेरिस ओलंपिक के आखिरी पूल मैच में शुक्रवार को आस्ट्रेलिया को 3 . 2 से हरा दिया । ओलंपिक पुरूष हॉकी में 1972 म्युनिख खेलों के बाद भारत की आस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत है । आखिरी बार भारत ने सिडनी ओलंपिक 2000 में 2 . 2 से ड्रॉ खेला था । तोक्यो ओलंपिक 2020 में आस्ट्रेलिया ने भारत को पूल चरण में 7 . 1 से हराया था । भारत के लिये अभिषेक ने 12वें, हरमनप्रीत ने 13वें और 32वें…

Read More

पेरिस: भारत के धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की मिश्रित युगल तीरंदाजी जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पाब्लो गोंजालेस और ईलिया केनालेस की स्पेन की जोड़ी को 5-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी अब तीरंदाजी में देश के पहले ओलंपिक पदक से एक जीत दूर है। क्वालीफिकेशन दौर में पांचवें स्थान पर रहने वाले धीरज और अंकिता ने पाब्लो और ईलिया की जोड़ी को 38-37, 38-38, 36-37, 37-36 से हराया। स्पेन की 13वीं वरीय जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को कड़ी टक्कर दी। पाब्लो और ईलिया ने प्री क्वार्टर फाइनल में…

Read More

शेटराउ (फ्रांस): मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के लिए अभूतपूर्व तीसरे पदक की ओर कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को यहां निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया लेकिन ईशा सिंह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। अनंतजीत सिंह नरूका पुरुष स्कीट क्वालीफिकेशन के पहले दिन खराब शुरुआत के बाद 30 निशानेबाजों के बीच 26वें स्थान पर हैं।

Read More

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक(NEET Paper Leak) मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फाइनल फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि कहा कि नीट यूजी 2024 पेपर लीक सिस्टमेटिक नहीं था। ये लीक सिर्फ पटना और हजारीबाग तक सीमित था। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि उसने प्रश्नपत्र लीक की चिंताओं के कारण विवादों से घिरी राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) 2024 परीक्षा को रद्द नहीं किया क्योंकि इसकी शुचिता में कोई प्रणालीगत चूक नहीं पायी गई है। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने 23 जुलाई को सुनाए गए आदेश के विस्तृत कारणों…

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन पर छापे की योजना बना रही है। उनके इस बयान पर भाजपा के राष्ट्र महासचिव दुष्यंत गौतम और जदयू नेता नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के राष्ट्र महासचिव दुष्यंत गौतम ने राहुल गांधी के दावे पर कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। जब आप गलत काम करेंगे और ईडी के दायरे में आएंगे तो आप पर छापेमारी होगी। आप यह भूल जाएं कि आप एक रजवाड़े में पैदा हुए हैं। यहां पर लोकतंत्र है।…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा से निलंबित भाजपा के 18 विधायकों ने मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सदन के बाहर बालू की दुकानें लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विधायकों ने कहा कि राज्य में मकान और जरूरी निर्माण कराने के लिए बालू नहीं मिल रहा है। अवैध धंधेबाज ऊंची कीमतों पर बालू बेच रहे हैं। उन्हें सरकार ने न सिर्फ खुली छूट दे रखी है, बल्कि यह अवैध कारोबार उसकी संरक्षण में फल-फूल रहा है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले भाजपा के कई विधायक टोकरियों में बालू लेकर पहुंचे और कॉरिडोर के पास बालू बेचने…

Read More

बॉलीवुड में आज भले ही स्टार्किड्स का जमाना है, लेकिन पहले जमाने के सभी अभिनेता अपनी मेहनत के दम पर ही स्टार बने थे। उन्हीं में एक थे दिलीप कुमार, जो 1 साल में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले बहुत बड़े स्टार थे। लेकिन उनका यहां तक का सफर काफी मुश्किल भरा था, जो साल 1930 में शुरू हुआ था। जब दिलीप कुमार 14 साल के हुए तो उन्होंने पुणे की आर्मी कैंटीन के पास फलों का ठेला लगाना शुरू कर दिया। इसी वक्त में उन्होंने अंग्रेजों की कैंटीन में भी काम किया जहां वह सैंडविच बेचा करते थे।…

Read More

रांची। राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने मधुकम आवास के पास खड़े थे, तभी एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक तरफ जहां सुखदेव नगर पुलिस पहले से ही एक वकील के हत्यारों की तलाश में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत सस्ती कीमतों पर बेची जाने वाली दवाओं और चिकित्सा उपकरणों से लोगों को अब तक 28,000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि देश भर में जन औषधि केंद्रों के माध्यम से 1,965 दवाएं और 235 चिकित्सा उपकरण बेचे जाते हैं और ये इन केंद्रों पर 52 से 80 प्रतिशत तक की रियायती कीमत पर उपलब्ध हैं।

Read More