Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
गुमला। मुख्यमंत्री के निर्देश और डीजीपी के मार्गदर्शन में नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण हेतु गुमला जिला में जिला स्तर पर दूसरी बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम नगर भवन गुमला में लगा। उक्त कार्यक्रम के मॉनिटरिंग हेतु पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विरेंद्र टोप्पो,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। एसपी शंभू सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करना और विश्वास बढ़ाना जरूरी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को…
देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में जनवरी से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस तरह उत्तराखंड आजादी के बाद ‘समान नागरिक संहिता’ लागू करने वाला प्रदेश बन जाएगा।बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की बैठक के दौरान सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संकल्प के अनुसार, समान नागरिक संहिता’ लागू करने की दिशा में होमवर्क पूरा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल…
नई दिल्ली। संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पर कथित टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए तथा देश से माफी मांगनी चाहिए। मुख्य विपक्षी दल और उसके सहयोगी दलों के सदस्यों ने इस विषय को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया और संसद परिसर में भी विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा का कहना है कि कांग्रेस शाह की टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में लगभग आठ महीने पहले एके-47 हथियार की बरामदगी मामले में आज सुबह से करीब दस घंटे तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छपरा, वैशाली और मुजफ्फरपुर में छापेमारी की। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के मनकौली में मुखिया नंदकिशोर यादव उर्फ भोला राय के घर एनआईए की टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी एके-47 बरामदगी मामले में हो रही है। एनआईए की टीम सुबह पांच बजे कुढ़नी के मुखिया नन्द किशोर यादव उर्फ भोला राय के आवास पर पहुंची। हाल ही में मनकौली गांव के श्मशान से एक एके-47…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में शिक्षा को सुदृढ़ और उत्रत करने की दिशा में डीसी चंदन कुमार ने डीएमएफटी के तहत सम्पूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में किया गया। यह कार्यक्रम सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। जिसमें उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर काउंसलिंग और तकनीकी सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही साथ इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को 24 गुणा 7 शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक,…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि झामुमो के जरिये हवा-हवाई बातें कर केंद्र सरकार पर 1.36 लाख करोड़ का बकाया रखने का निराधार और भ्रामक आरोप लगाया जा रहा है। मरांडी ने कहा कि यदि झामुमो के पास इस आंकड़े को लेकर कोई ठोस प्रमाण है, तो वे पूरे दस्तावेज और तथ्यों के साथ जनता के सामने रखें। झामुमो को स्पष्ट करना चाहिए कि ये राशि किस मद की है? कब से लंबित है…
रामगढ़ । नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 फुलसराय में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। इस मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने डीसी चंदन कुमार से हस्तक्षेप कर जांच करने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीण ने समाजसेवी राजू कुमार बेदिया के नेतृत्व में निर्माण स्थल का जायजा लिया, तो पता चला कि वहां खराब ईटों से भवन का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा सबसे खराब ईंटों से उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनाया जा रहा है। साथ ही उसमें प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं हो…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट से 28 जनवरी को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सचिवालय सहायक (सीजीएल) परीक्षा आयोजित कराने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अदालत ने जेएसएससी की ओर से एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किये जाने के एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए आउटसोर्सिंग एजेंसी की याचिका बुधवार को खारिज कर दी है। दरअसल, जेएसएसी-सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद जेएसएससी ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था कि क्यों न इस कंपनी को…
रांची। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संदर्भ में की गई एक टिप्पणी को लेकर बुधवार को लोकसभा और हंगामा हुआ, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के दो मिनट के भीतर ही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। उन्होंने ‘जय भीम’ के नारे लगाए। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब का अपमान…
मुंबई । किरण राव द्वारा निर्देशित भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई। 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में आधिकारिक प्रविष्टि पाने वाली फिल्म अंतिम 15 फिल्मों में भी जगह नहीं बना सकी। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने फिल्म के बाहर होने की घोषणा की। अंतिम 15 फिल्मों की सूची में ब्रिटिश-भारतीय फिल्म निर्माता संध्या सूरी की फिल्म ‘संतोष’ भी शामिल है। अंतिम 15 में जगह बनाने वाली संध्या सूरी की फिल्म ‘संतोष’ ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करेगी। अंतिम 15 में जगह बनाने वाली फिल्मों में ‘आई एम…